Homeछत्तीसगढ़सुपर फास्ट:छत्तीसगढ़ के साथ देश की 10 बड़ी खबरे

सुपर फास्ट:छत्तीसगढ़ के साथ देश की 10 बड़ी खबरे

महासमुंद जिले के बागबाहरा थाना क्षेत्र में यौन उत्पीड़न के आरोप में कथावाचक एवं ज्योतिषाचार्य नरेंद्र शास्त्री को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी नरेंद्र शास्त्री रायपुर जिले के सिलयारी निवासी बताए जा रहे हैं और कथा वाचन के लिए प्रदेशभर में परिचित हैं।पुलिस जानकारी के अनुसार, एक महिला ने बागबाहरा थाने में पहुंचकर नरेंद्र शास्त्री के खिलाफ यौन उत्पीड़न की शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 376(2)(j), 376(2)(n) एवं 376(2)(m) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जांच शुरू की। जांच के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।मामला हाई-प्रोफाइल होने के कारण पुलिस पूरी सावधानी के साथ जांच कर रही है।फिलहाल विस्तृत जानकारी नही दी गई है।

सिलयारी निवासी कथावाचक पंडित नरेंद्र शास्त्री गिरफ्तार

कोरबा के बालको थाना क्षेत्र में शर्मनाक घटना सामने आई है। प्रेमी ने प्रेमिका के साथ अवैध संबंध बनाकर उसका वीडियो बना लिया और दोस्तों को दिखा दिया। वीडियो वायरल होने की बात कहकर गांव के अन्य युवकों ने नाबालिग को ब्लैकमेल कर संबंध बनाने का दबाव डाला। शिकायत के बाद बालको पुलिस ने 10 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।पीड़िता 17 साल की है और 10वीं के बाद पढ़ाई छोड़ चुकी है। उसका हीरो लाल चौहान उम्र (30 वर्ष) से प्रेम प्रसंग चल रहा था। आरोप है कि हीरो लाल ने लड़की के साथ संबंध बनाए और चुपके से वीडियो बना लिया।बाद में उसने यह वीडियो अपने दोस्तों को दिखा दिया। वीडियो की बात गांव के अन्य युवकों तक पहुंच गई।

कोरबा में नाबालिग का प्रेमी ने बनाया अश्लील वीडियो,

जांजगीर-चांपा जिला जेल जांजगीर में एक विचाराधीन बंदी द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। बंदी को रेप के एक मामले में गिरफ्तार किया गया था और न्यायिक रिमांड पर एक दिन पहले ही जेल भेजा गया था। जेल परिसर में बंदी के फांसी के फंदे पर लटके मिलने से जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही जेल अधिकारियों ने तत्काल पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को अवगत कराया। मंगलवार को  जेल परिसर के बाथरूम की सफाई के लिए कर्मचारी पहुंचे थे। इसी दौरान उन्होंने एक कैदी को बाथरूम की खिड़की में कपड़ा बांधकर फांसी के फंदे पर लटका हुआ देखा। जेल में विचाराधीन बंदी की आत्महत्या की इस घटना ने सुरक्षा व्यवस्था और बंदियों की निगरानी को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं।

जांजगीर जिला जेल में विचाराधीन बंदी ने लगाई फांसी,

बलरामपुर जिले से एक दर्दनाक खबर सामने आई है, जहां दल से बिछड़े एक हाथी ने दंपति को कुचलकर मौत के घाट उतार दिया। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। बताया जा रहा है कि हाथियों का एक दल कई दिनों से क्षेत्र में विचरण कर रहा था। इसी दौरान दल से अलग हुए हाथी ने कुंदीकला गांव के बंधापाड़ा में पति-पत्नी पर हमला कर दिया। फिलहाल वन विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर स्थिति पर नजर बनाए हुए है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हाथी अचानक गांव के पास पहुंचा और पति-पत्नी को अपनी चपेट में ले लिया। हाथी के हमले में दोनों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।जानकारी के अनुसार हाथियों का एक दल पिछले कई दिनों से इलाके में घूम रहा था। इसी दल से बिछड़ा एक हाथी गांव के समीप पहुंच गया।

बलरामपुर में हाथी के हमले से हुई दंपति की मौत

रायपुर जिले के धरसींवा थाना क्षेत्र के सिलयारी में 13 वर्षीय नाबालिग से कथित दुष्कर्म और अपहरण के मामले को छत्तीसगढ़ राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने गंभीरता से लिया है। आयोग ने मामले का स्वतः संज्ञान लेते हुए विस्तृत रिपोर्ट तलब की है और 15 जून को सुनवाई निर्धारित की है।वहीं, पुलिस ने जांच के दौरान 1.30 लाख रुपए लेकर मामला दबाने के आरोप में पीड़िता के दादा समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी दादा के पास से 1 लाख कैश जब्त हुआ है।आयोग को इस मामले की जानकारी सोशल मीडिया और विभिन्न समाचार माध्यमों में प्रकाशित खबरों के जरिए मिली। इसके बाद आयोग ने प्रकरण दर्ज कर विस्तृत रिपोर्ट तलब की।

सिलयारी दुष्कर्म मामले में बाल आयोग ने लिया संज्ञान

रायपुर में रसोई गैस सिलेंडर के दाम बढ़ाए जाने के विरोध में कांग्रेस ने आज प्रदर्शन किया। शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्रीकुमार शंकर मेनन के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने वीआईपी चौक स्थित इंडियन ऑयल कार्यालय के बाहर विरोध जताया और केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि, मोदी सरकार लगातार घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी कर आम लोगों पर आर्थिक बोझ बढ़ा रही है। उनका कहना है कि, कुछ समय पहले ही गैस सिलेंडर के दाम बढ़ाए गए थे। अब एक बार फिर कीमत बढ़ने से आम परिवारों का बजट प्रभावित होगा।इस प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने कहा कि, पहले से ही पेट्रोल-डीजल और रोजमर्रा की जरूरत की चीजों की बढ़ती कीमतों से लोग परेशान हैं।गैस सिलेंडर महंगा करना आम जनता की जेब पर सीधा हमला है।

गैस सिलेंडर की कीमत बढ़ने पर कांग्रेस का प्रदर्शन
कवर्धा जिले से धर्मांतरण को लेकर एक बार फिर बड़ा मामला सामने आया है। तरेगांव थाना क्षेत्र के लालमाटी गांव में चंगाई सभा की आड़ में धर्मांतरण कराए जाने का आरोप लगा है। सूचना मिलने पर हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और जमकर विरोध जताया। आरोप है कि इलाज और चमत्कारी उपचार के नाम पर लोगों को धर्म परिवर्तन के लिए प्रेरित किया जा रहा था। मामले की शिकायत के बाद पुलिस जांच में जुट गई है।मामला कवर्धा जिले के तारेगांव थाना अंतर्गत लालमाटी गांव का है। बताया जा रहा है कि गांव में एक बंद कमरे के भीतर प्रार्थना सभा आयोजित की गई थी। सूचना मिलने पर हिंदू संगठन के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे, जहां धर्मांतरण कराने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया गया।
कवर्धा में बंद कमरे में चल रही थी प्रार्थना सभा,

रायपुरने मुख्य मंत्री ने मंगलवार को मंत्रालय महानदी भवन में राज्य की बहुप्रतीक्षित सीएम हेल्पलाइन 1076 का बटन दबाकर शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने सीएम हेल्पलाइन प्रणाली के आधिकारिक लोगो का भी विमोचन किया। कार्यक्रम में मंत्रिपरिषद के सदस्यगण तथा वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारीगण उपस्थित थे।मुख्य मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार का स्पष्ट संकल्प है कि प्रदेश के प्रत्येक नागरिक की समस्या सुनी जाए, समाधान सुनिश्चित किया जाए तथा शासन-प्रशासन को और अधिक जवाबदेह बनाया जाए। उन्होंने कहा कि सुशासन तिहार के दौरान प्रदेशभर से प्राप्त शिकायतों, सुझावों और जनप्रतिसाद ने एक प्रभावी, सशक्त एवं स्थायी जनसंपर्क तंत्र की आवश्यकता को रेखांकित किया।CM1076 इसी सोच के साथ सीएम हेल्पलाइन प्रणाली विकसित की गई है।

मुख्यमंत्र साय ने किया सीएम हेल्पलाइन 1076 का शुभारंभ किया।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments