तिल्दा-नेवरा। दाऊजी फार्म्स प्रा.लि. तुलसी नेवरा से केबल वायर चोरी के मामले में फरार चल रहे पति-पत्नी को तिल्दा-नेवरा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपियों की लंबे समय से तलाश की जा रही थी। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए आरोपियों को हिरासत में लेकर न्यायिक रिमांड पर न्यायालय में पेश किया।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी जितेन्द्र शर्मा ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि दाऊजी फार्म्स प्रा.लि. तुलसी नेवरा परिसर से कॉपर एवं एल्युमिनियम के केबल वायर अज्ञात चोरों द्वारा चोरी कर लिए गए हैं। मामले में तिल्दा-नेवरा थाना पुलिस ने पूर्व में आरोपी सूरज देवार, रूपा देवार एवं आपा देवार को गिरफ्तार कर लिया था।
पूछताछ के दौरान मामले में भकानंद उर्फ किशन देवार और उसकी पत्नी आरती देवार उर्फ कजनीन देवार की संलिप्तता सामने आई थी। इसके बाद से दोनों आरोपी फरार चल रहे थे और पुलिस उनकी तलाश में जुटी हुई थी।
इसी बीच विश्वस्त मुखबिर से सूचना मिली कि दोनों आरोपी क्षेत्र में मौजूद हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने तत्काल घेराबंदी कर दोनों को पकड़ लिया। पूछताछ के बाद उन्हें विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।
गिरफ्तार आरोपी: भकानंद उर्फ किशन देवार (30 वर्ष), निवासी दलाल तालाब, तिल्दा।श्रीमती आरती देवार उर्फ कजनीन देवार (30 वर्ष), निवासी दलाल तालाब, तिल्दा।
पुलिस ने बताया कि चोरी के इस मामले में शामिल सभी आरोपियों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

