Homeछत्तीसगढ़रायपुर ग्रामीण जिला साहू संघ के उपाध्यक्ष बने पोषण लाल साहू,आतिशबाजी के...

रायपुर ग्रामीण जिला साहू संघ के उपाध्यक्ष बने पोषण लाल साहू,आतिशबाजी के साथ हुआ भव्य स्वागत

  • रायपुर ग्रामीण जिला साहू संघ का चुनाव संपन्न
  • पोषण लाल साहू बने जिला उपाध्यक्ष
  • तिल्दा में ढोल-नगाड़ों के साथ हुआ स्वागत

तिल्दा-नेवरा-जिला साहू संघ रायपुर ग्रामीण वर्ष 2026 का निर्वाचन ग्राम रीवा (आरंग) में संपन्न हुआ, जिसमें लखौली के सरपंच हिरामन साहू जिला अध्यक्ष तथा तिल्दा के पोषण लाल साहू जिला उपाध्यक्ष निर्वाचित हुए। महिला उपाध्यक्ष पद पर नवापारा की धनमती साहू, संगठन सचिव पद पर धरसीवां-कूरा के योगेश कुमार साहू तथा महिला संगठन सचिव पद पर बिरगांव की सरस्वती साहू ने जीत दर्ज की।

निर्वाचन में तिल्दा, धरसीवां, बिरगांव, अभनपुर, आरंग सहित विभिन्न तहसीलों के कुल 243 मतदाताओं ने हिस्सा लिया। सभी मतदाताओं ने उत्साहपूर्वक मतदान करते हुए शत-प्रतिशत मतदान का रिकॉर्ड बनाया।चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद प्रदेश साहू संघ के अध्यक्ष डॉ. नीरेंद्र साहू एवं अभनपुर विधायक इंद्र कुमार साहू ने नव निर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई देते हुए उनके सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।

विशेष बात यह रही कि तिल्दा तहसील से पहली बार किसी समाजसेवी को सीधे जिला उपाध्यक्ष जैसे महत्वपूर्ण पद की जिम्मेदारी मिली है। इस उपलब्धि से तिल्दा क्षेत्र के समाजजनों, युवाओं और महिलाओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। जीत के बाद पोषण लाल साहू का तिल्दा आगमन पर भव्य स्वागत किया गया। ढोल-नगाड़ों, आतिशबाजी और फूल-मालाओं के बीच समाज के लोगों ने उनका अभिनंदन किया। समर्थकों ने मिठाइयां बांटकर अपनी खुशी का इजहार किया और गगनभेदी नारों के साथ उनका स्वागत किया।

नवनिर्वाचित जिला उपाध्यक्ष पोषण लाल साहू ने कहा कि यह सम्मान पूरे तिल्दा क्षेत्र और रायपुर ग्रामीण के स्वजातीय बंधुओं का है। उन्होंने समाज की एकता, शिक्षा, सामाजिक विकास और युवाओं के उत्थान के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करने का संकल्प लिया।समाज के वरिष्ठजनों और पदाधिकारियों ने कहा कि तहसील अध्यक्ष के रूप में पोषण साहू द्वारा किए गए कार्यों का ही परिणाम है कि उन्हें जिला स्तर पर इतनी बड़ी जिम्मेदारी मिली है। उन्होंने जिला अध्यक्ष हिरामन साहू सहित पूरी टीम को शुभकामनाएं देते हुए समाज हित में बेहतर कार्य करने की अपेक्षा जताई।

इस अवसर पर तिल्दा तहसील अध्यक्ष मनीराम साहू, उपाध्यक्ष गिरेन्द्र साहू, बलदाऊ साहू, युवा अध्यक्ष योगेंद्र साहू, त्रिलोचन साहू, मनोहर साहू, मनोज साहू, ओमप्रकाश साहू, डॉ. लक्ष्मण साहू, डॉ. भोला साहू, मीरा साहू, गीता साहू, मुकेश साहू, सोनम साहू, रामेश्वर साहू, योगेश साहू, यशवंत साहू, मीडिया प्रभारी मोनेश साहू, गिरीश साहू, हीरालाल साहू, प्रफुल्ल साहू सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments