Homeछत्तीसगढ़शराब पीने से रोकने पर बहू ने ससुर पर किया हमला,बचाने पहुंचे...

शराब पीने से रोकने पर बहू ने ससुर पर किया हमला,बचाने पहुंचे लोगों से भी की मारपीट

भिलाई:नशा नाश की जड़ है…ये कहावत आज के समय में महज एक मजाक बनकर रह गया है। जी हां नशे के सामानों में चेतावनी लिखे जाने के बाद भी युवा ही नहीं सभी उम्र के लोग इसका मजे से सेवन करते हैं। हैरानी की बात तो ये है कि अब महिलाएं भी नशे की शौकीन बनतीं जा रहीं हैं और अब ये शौक तक सीमित नहीं रह गया है बल्कि लत बनती जा रही है। नशे की लत महिलाओं को अपराध की ओर धकेल रही है। इस बात का ताजा उदाहरण छत्तीसगढ़ के भिलाई में देखने को मिला, जहां शराब पीने से मना करने पर बहु ने ससुर  का वो हाल किया कि बुजुर्ग सीधे अस्पताल पहुंच गया। फिलहाल बुजुर्ग ससुर का इलाज अस्पताल में जारी है।

जानकारी के अनुसार मामला स्मृतिनगर पुलिस चौकी क्षेत्र का है, जहां बीती रात शराब के नशे में धुत एक  बहू ने अपने ससुर का ईंट मारकर सिर फोड़ दिया। कल रात बहू जब शराब पी रही थी तो ससुर ने उसे शराब पीने से मना किया। इस बात को लेकर बहू नाराज हो गई और नशे की हालत में अपने ही ससुर को मारने दौड़ी। इसी दौरान किनारे रखी ईंट उसके हाथ में आ गई और ससुर पर ताबड़तोड़ वार करना शुरू कर दिया। इधर बुजुर्ग की पिटाई होते देख मोहल्ले के लोग जब छुड़ाने पहुंचे तो बहू ने उनके साथ भी मारपीट की। बहू के हमले से घायल ससुर को उपचार के नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल मामले में पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

भारत में शराब को लेकर आम धारणा यह रही है कि शराब का सेवन पुरुष ही मुख्यतौर पर करते हैं और महिलाएं न के बराबर ही इसका सेवन करती हैं। लेकिन NFHS सर्वे में देश के कई राज्य ऐसे हैं, जहां इस मामले में महिलाएं पुरुषों से आगे हैं। हिलाएं पुरुषों से बढ़-चढ़कर शराब का सेवन करने में आगे हैं उसमें पहले पायदान पर अरुणाचल प्रदेश है, जहां 24.2% महिलाएं शराब पीती हैं। शराब यहां की संस्कृति का अहम हिस्सा भी है। यहां के लोगों का एक खास रिवाज है, जो ‘अपोन्ग’ यानी चावल की बीयर अपने मेहमानों को ऑफर करते हैं।

वहीं, इस मामले में नंबर 2 पर सिक्किम है, जहां 16.2% महिलाएं शराब का सेवन करती हैं। इस राज्य की पहचान घर-घर में शराब बनाने की भी है। यहां छंग (Chhaang) आम शराब है, जो मिलेट बीयर होती है। यह यहां घर-घर में तैयार की जाने वाली बीयर है, जो त्योहारों, समाजिक और धार्मिक आयोजनों में आम है। जनजातीय बहुल इस राज्य में भी शराब का सेवन कल्चर का हिस्सा है। यहां व्हिस्की का सेवन करना बहुत आम है। रिपोर्ट के मुताबिक यहां 7.3% महिलाएं शराब का सेवन करती हैं।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments