Homeछत्तीसगढ़सास-दामाद पर मधुमक्खियों के झुंड ने किया हमला, महिला रामवती नेताम की...

सास-दामाद पर मधुमक्खियों के झुंड ने किया हमला, महिला रामवती नेताम की इलाज के दौरान मौत

धमतरी-जिले के दुगली थाना क्षेत्र के पालगांव में वनापोज संग्रहण करने जंगल गए सास-दामाद पर मधुमखियो के झुंड ने हमला कर दिया। मधुमक्खी के हमले से बुजुर्ग महिला की उपचार के दौरान मौत हो गई, जबकि उनका दामाद घायल हो गया। बुजुर्ग महिला की मौत की खबर आते ही परिवार में शोक की लहर दौड़ गई है। फिलहाल सूचना मिलने से मौके पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर शव पीएम के लिए भेज दी है और आगे की कार्रवाई कर रही है।

मिली जानकारी के अनुसार वनांचल क्षेत्र पालगांव निवासी बुजुर्ग महिला रामवती नेताम अपने दामाद विष्णु राम नेताम के साथ रविवार सुबह जंगल में वनोपज संग्रहण करने गई थीं। दोनों जंगल के भीतर वनोपज संग्रह करने लगे हुए थे कि अचानक मधुमक्खियों का एक बड़ा झुंड उनके ऊपर टूट पड़ा। मधुमक्खियों के हमले से दोनों घबरा गए और जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। हालांकि वहां मौजूद कुछ लोगों ने मधुमक्खियों से बचाया और अस्पताल पहुंचाया।

प्रत्यक्षदर्शियों और परिजनों की मानें तो मधुमक्खियों का हमला इतना तेज था कि दोनों संभल नहीं पाए और उम्र अधिक होने के कारण रामवती नेताम तेजी से नहीं भाग सकीं। वहीं, उनके दामाद विष्णु राम नेताम भी हमले में घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे परिजन और ग्रामीणों ने गंभीर रूप से घायल रामवती नेताम और उनके दामाद को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल  पहुंचाया। अस्पताल में रातवती की हालत लगातार बिगड़ती चली गई इलाज के दौरान रामवती नेताम ने दम तोड़ दिया। वहीं घायल विष्णु राम नेताम का उपचार किया गया और अब उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

ग्रामीणों का कहना है कि गर्मी के मौसम में जंगलों में वनोपज संग्रहण के दौरान मधुमक्खियों और अन्य जंगली जीवों का खतरा बना रहता है। इसके बावजूद रोजी-रोटी और आजीविका के लिए ग्रामीणों को जंगलों का रुख करना पड़ता है। ऐसे में इस तरह की घटनाएं लोगों के लिए चिंता का विषय बन जाती हैं।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments