कोरबा जिले के पाली थाना क्षेत्र में शनिवार देर शाम एक बड़ा हादसा हो गया। तेज आंधी-तूफान के बीच पेड़ की भारी डाल गिरने से तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। यह घटना चोरका दांड गांव में हुई, जिससे पूरे गांव में मातम पसर गया।सुबह से ही जिले में मौसम का मिजाज बदला हुआ था। अलग-अलग इलाकों में तेज बारिश और आंधी-तूफान देखने को मिला। शाम करीब 6 बजे क्षेत्र में मौसम अचानक बिगड़ गया और तेज आंधी के साथ बारिश शुरू हुई। चोरका दांड गांव के तीन युवक शिवराम टेकाम 14 वर्ष, कमलेश बड़ा 18 वर्ष और दिनेश तिर्की 17 वर्ष कहीं से लौट रहे थे। वे बारिश और आंधी से बचने के लिए एक बड़े पेड़ के नीचे रुक गए। कुछ ही देर बाद तेज आंधी के कारण पेड़ की एक बड़ी डाल टूटकर तीनों के ऊपर गिर गई।
.कोरबा में पेड़ की डाल गिरने से 3दोस्तों की मौत
छत्तीसगढ़ की राजधानी raip में कमिश्नरेट सिस्टम लागू होने के बाद से पुलिस जहां अपराधियों पर कार्रवाई करने का दावा कर रही है, वहीं राजधानी के कई ऐसे इलाके हैं, जहां अपराधियों में पुलिस का कोई डर नजर नही आ रहा है। राजधानी के कई इलाकों में आए दिन चाकूबाजी, लूट, हत्या जैसे गंभीर वारदातों को अंजाम दिया जा रहा है।पुलिस की सघन चेकिंग और सख्ती के बीच अपराधी बड़ी वारदातों को अंजाम दे रहे हैं और पुलिस को सीधा चैलेंज करते हुए नजर आ रहे हैं। इसी कड़ी में राजधानी रायपुर के सबसे सुरक्षित जगहों में से एक न्यायालय परिसर में चाकूबाजी की वारदात को अंजाम दिए जाने की खबर सामने आई है। कोर्ट के अंदर चाकूबाजी की खबर के बाद पूरे परिसर में हड़कंप मच गया।कोर्ट परिसर में दो सगे भाइयों के बीच चाकूबाजी की हुई है।
रायपुर जिला कोर्ट में दो पक्षों में खूनी संघर्ष
छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस के दिग्गज नेता और नेता प्रतिपक्ष डा.चरणदास महंत ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को पत्र लिखकर राज्य सरकार की शिकायत की है। उन्होंने अपने पत्र के जरिये दवा किया है कि, राज्य में वन अधिकार अधिनियम का खुला उल्लंघन किया जा रहा है। डा. महंतके मुताबिक़ राज्य के वन्य क्षेत्र में निवासरत 50 हजार से ज्यादा आदिवासी परिवारों को उनके कानूनी हक से वंचित किया जा रहा है। डॉ महंत ने राष्ट्रपति से राज्य में वन अधिकार अधिनियम की धारा 3(1)(घ) को तत्काल प्रभाव से लागू कराने की मांग की है। डा.चरणदास महंत ने ने लिखा है कि, “अनुसूचित जनजाति और अन्य परम्परागत वन निवासी (वन अधिकारों की मान्यता) अधिनियम, 2006” (जिसे आगे केवल वन अधिकार अधिनियम कहा जायेगा) है सम्पूर्ण दिसंबर 2007 से प्रभावशील है।
चरणदास महंत ने राष्ट्रपति मुर्मू को शिकायत पत्र भेजा।
रायपुर से लगे मंदिर हसौद में देर रात युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद हालात तनावपूर्ण हो गए। गुस्साए ग्रामीणों ने आरोपी के घर में तोड़फोड़ कर दी। बाहर खड़ी गाड़ी में आग लगा दी। यह मामला मंदिर हसौद थाना क्षेत्र का है।पुलिस ने 2 आरोपियों को हिरासत में लिया है। इनमें एक नाबालिग है। पुलिस के अनुसार मृतक तोषक भारती और दोनों आरोपी आपस में दोस्त थे। घटना से पहले तीनों साथ घूमने गए थे। पुलिस जांच में सामने आया है कि तोषक को शक था कि उसकी बहन और नाबालिग आरोपी के बीच बातचीत होती थी। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद हुआ था।बता दें कि मंदिर हसौद में 2 दिन में हत्या की यह दूसरी वारदात है। इससे पहले 22 मई से लापता भुवनेश्वर कुमार की लाश महासमुंद में मिली थी।
रायपुर में दोस्त को चाकू गोदकर मार डाला
राजिम -राजिम में खरीफ सीजन की शुरुआत से पहले खाद और बीज की कमी को लेकर किसानों का आक्रोश खुलकर सामने आ गया है। राजिम क्षेत्र के पांडुका स्थित चारधाम चौक में बड़ी संख्या में किसान धरने पर बैठकर जिला प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की । किसानों का आरोप है कि समय पर पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध नहीं होने से खेती-किसानी प्रभावित हो रही है, जिससे उनकी चिंता बढ़ गई है।धरने पर बैठे किसानों का कहना है कि बार-बार मांग और शिकायत के बावजूद खाद की उपलब्धता सुनिश्चित नहीं की जा रही है। कई किसानों को जरूरत के मुताबिक खाद नहीं मिल पा रही है, जबकि खरीफ फसलों की तैयारी का महत्वपूर्ण समय चल रहा है। किसानों ने प्रशासन से तत्काल पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध कराने की मांग की है।
खाद बीज संकट पर किसानो का हल्ला बोल
छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में पति-पत्नी द्वारा आत्महत्या का प्रयास करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना में नवविवाहिता की मौत हो गई, जबकि पति गंभीर हालत में अस्पताल के आईसीयू में भर्ती है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, पत्नी की बीमारी और इलाज को लेकर हुए विवाद के बाद यह कदम उठाया गया। घटना कोतवाली थाना क्षेत्र के बांसपारा वार्ड की है, जहां पति-पत्नी द्वारा फांसी लगाने की सूचना मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया।जानकारी के मुताबिक, पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद दुर्गा यादव (21) ने फांसी लगाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। परिजन और पड़ोसी उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
धमतरी:दंपत्ति ने की आत्महत्या की कोशिश:पत्नी की मौत
मरवाही वन परिक्षेत्र में चार हाथियों का एक दल पहुंचा है। भीषण गर्मी के बीच इन हाथियों को ग्राम घुसरिया के जंगल में स्थित जलाशय में पानी पीते और अठखेलियां करते देखा गया है। वे गर्मी से राहत पाने के लिए जलाशय के पास डेरा डाले हुए हैं।इस दल में तीन दंतेल हाथी शामिल हैं, जिन्होंने एक बार फिर मरवाही के जंगलों का रुख किया है। ये हाथी ग्रामीणों द्वारा लगाई गई गर्मी की धान, मक्का और सब्जियों की फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। वन विभाग किसानों को हो रहे नुकसान का आकलन कर रहा है।वन विभाग इन हाथियों की गतिविधियों पर लगातार नजर रख रहा है। वन कर्मियों ने आसपास के गांवों में मुनादी करवाकर ग्रामीणों को सतर्क रहने की अपील की है, ताकि किसी भी प्रकार की जनहानि से बचा जा सके।
मरवाही वन क्षेत्र में 4 हाथियों का दल दिखा
के रेलवे स्टेशन में उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जब एक शिक्षक की लाश रेलवे ट्रैक पर दो टुकड़ों में पड़ी मिली। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने आशंका जताई है कि, शिक्षक ने ट्रेन के सामने कूदकर अपनी जान दे दी होगी। बताया जा रहा है कि मृतक शिक्षक आशीष बघेल अकोली कला स्थित शासकीय विद्यालय में पदस्थ था। पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है।मिली जानकारी के अनुसार ये पूरा मामला रायपुर के आरंग थाना क्षेत्र का है, जहां रेलवे स्टेशन में एक दर्दनाक हादसे में शिक्षक की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। मृतक की पहचान आशीष बघेल (41 वर्ष) के रूप में हुई है, जो अकोली कला स्थित शासकीय विद्यालय में शिक्षक के पद पर पदस्थ थे।
रायपुर के आरंग रेलवे स्टेशन पर शिक्षक की कटकर मौत
साउथ दिल्ली के साकेत मेट्रो स्टेशन के पास एक बड़ा हादसा हो गया. यहां महरौली थाना इलाके के सैदुलाजाब में एक पांच मंजिला इमारत पूरी तरह ढह गई. यह इमारत पास की ही एक दूसरी बिल्डिंग पर जा गिरी, जिसके नीचे बनी कैंटीन में खाना खा रहे कुछ छात्र मलबे में दब गए. घटना की जानकारी मिलते ही अफरा-तफरी मच गई. फायर डिपार्टमेंट तथा एनडीआरएफ (NDRF) की टीमें लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही हैं. राहत बचाव दल ने अब तक मलबे से 9 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया है पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, जो पांच मंजिला बिल्डिंग गिरी है वह एक कमर्शियल इमारत थी. इसके अंदर कई दफ्तर थे, लेकिन शनिवार होने की वजह से सभी ऑफिस बंद थे
दिल्ली के साकेत मेट्रो स्टेशन के पास 5 मंजिला इमारत गिरी
आईपीएल 2026 फाइनल सिर्फ ट्रॉफी की जंग नहीं, बल्कि भारत की टी20 टीम में जगह बनाने की लड़ाई भी बन गया है. गुजरात टाइटन्स के कप्तान शुभमन गिल और आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार ने पूरे सीजन बल्ले से दम दिखाया है. दोनों चयन की चर्चा से बचते दिखे, आईपीएल 2026 का फाइनल आज रविवार (31 मई) को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होना है. मैच रविवार शाम साढ़े सात बजे से शुरू होगा. सिर्फ गुजरात टाइटन्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खिताबी मुकाबला नहीं है.अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में रविवार को होने वाला यह मैच भारतीय टी 20 टीममें चयन की बहस को भी नई दिशा दे सकता है.
आईपीएल फाइनल में गिल-पाटीदार की अग्निपरीक्षा

