Homeछत्तीसगढ़खाद बीज संकट पर किसानो का हल्ला बोल,,तपती धूप में धरने पर...

खाद बीज संकट पर किसानो का हल्ला बोल,,तपती धूप में धरने पर बैठे अन्न दाता

राजिम -राजिम में खरीफ सीजन की शुरुआत से पहले खाद और बीज की कमी को लेकर किसानों का आक्रोश खुलकर सामने आ गया है। राजिम क्षेत्र के पांडुका स्थित चारधाम चौक में बड़ी संख्या में किसान धरने पर बैठ गए हैं और जिला प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर रहे हैं। किसानों का आरोप है कि समय पर पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध नहीं होने से खेती-किसानी प्रभावित हो रही है, जिससे उनकी चिंता बढ़ गई है।

धरने पर बैठे किसानों का कहना है कि बार-बार मांग और शिकायत के बावजूद खाद की उपलब्धता सुनिश्चित नहीं की जा रही है। कई किसानों को जरूरत के मुताबिक खाद नहीं मिल पा रही है, जबकि खरीफ फसलों की तैयारी का महत्वपूर्ण समय चल रहा है। किसानों ने प्रशासन से तत्काल पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध कराने की मांग की है।

भीषण गर्मी और तपती धूप के बावजूद किसानों का हौसला कम नहीं हुआ। अन्नदाता हाथों में तख्तियां और बैनर लेकर अपनी मांगों के समर्थन में लगातार नारेबाजी करते रहे। किसानों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही समस्या का समाधान नहीं किया गया तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा।
धरना-प्रदर्शन को देखते हुए मौके पर पांडुका पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस स्थिति पर नजर बनाए हुए है। वहीं प्रशासन की ओर से किसानों को समझाने और उनकी मांगों पर विचार करने की कोशिश की जा रही है।

किसानों का साफ कहना है कि खेती उनकी आजीविका का मुख्य साधन है और खाद की कमी से उनकी पूरी फसल प्रभावित हो सकती है। ऐसे में सरकार और प्रशासन को तत्काल व्यवस्था सुनिश्चित करनी चाहिए ताकि किसानों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments