Homeछत्तीसगढ़क्रिकेट प्रतियोगिता में चाकू लहराने वाला आरोपी गिरफ्तार:न्यायिक रिमांड पर जेल गया

क्रिकेट प्रतियोगिता में चाकू लहराने वाला आरोपी गिरफ्तार:न्यायिक रिमांड पर जेल गया

तिल्दा-नेवरा

तिल्दा शहर से लगे ग्राम बोईरझिटी में आयोजित रात्रिकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता के दौरान लोगों में दहशत फैलाने वाले युवक को तिल्दा-नेवरा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी हाथ में चाकू लेकर प्रतियोगिता स्थल पर लोगों को डरा-धमका रहा था, जिससे मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

मिली जानकारी के अनुसार ग्राम अल्दा निवासी छबी कुमार विश्वकर्मा क्रिकेट प्रतियोगिता के बीच हाथ में चाकू लेकर लोगों को भयभीत कर रहा था। घटना की सूचना मिलते ही डायल-112 और थाना तिल्दा-नेवरा पुलिस की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर आरोपी को हिरासत में ले लिया।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चाकू बरामद कर उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 25 एवं 27 के तहत कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में तिल्दा-नेवरा पुलिस द्वारा लगातार निगरानी, गुंडा-बदमाश एवं अड्डेबाजों की चेकिंग के साथ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत लगातार कार्रवाई करते हुए कई असामाजिक तत्वों को सलाखों के पीछे भेजा जा चुका है।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments