गांव में फैली सनसनी, आरोपी हिरासत में… हत्या के कारणों की जांच में जुटी पुलिस
गरियाबंद-छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले से दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है…जहां एक युवक ने गांव में मितानिन का काम करने वाली महिला पर ब्लेड से गर्दन पर हमला कर उसकी हत्या कर दी।
महिला को बचाने पहुंचे उसके पति और बेटों पर भी आरोपी ने हमला कर दिया, जिससे वे घायल हो गए।घटना के बाद गांव में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया है। फिलहाल हत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है और पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।
बताया जा रहा है कि महिला गांव में मितानिन के रूप में कार्यरत थी। अचानक हुए इस हमले से इलाके में दहशत का माहौल है। आरोपी युवक ने महिला पर ब्लेड से हमला किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। परिवार के लोग बीच-बचाव करने पहुंचे तो आरोपी ने उन पर भी हमला कर दिया।
घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन महिला ने दम तोड़ दिया।पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में हत्या की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर मामले की हर एंगल से जांच कर रही है।

