हादसे के बाद चालक टैंकर समेत फरार, पुलिस CCTV फुटेज के आधार पर जांच में जुटी
“मासूम की मौत या साजिश?”CCTV में दिखा रहस्यमयी बाइक सवार
रायपुर-राजधानी रायपुर में तेज रफ्तार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है।सद्दू स्कूल के पास हुए दर्दनाक सड़क हादसे में 15 साल के एक मासूम की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार पानी के टैंकर ने पैदल जा रहे नाबालिग को कुचल दिया और चालक टैंकर समेत मौके से फरार हो गया।
इस हादसे के बाद सामने आए CCTV फुटेज ने मामले को और भी संदिग्ध बना दिया है। फुटेज में एक अज्ञात बाइक सवार हादसे से ठीक पहले दिखाई दे रहा है, जिस पर नाबालिग को टैंकर के नीचे धक्का देने की आशंका जताई जा रही है।
मृतक बालक सद्दू के LIG सेक्टर-01 का रहने वाला बताया जा रहा है। हादसे के बाद सबसे पहले वही बाइक सवार मासूम के शव के पास पहुंचता भी दिखाई दिया है। अब पुलिस CCTV फुटेज के आधार पर फरार पानी टैंकर और संदिग्ध बाइक सवार की तलाश में जुट गई है।

