Homeछत्तीसगढ़सुपर फास्ट:छत्तीसगढ़ के साथ देश की 10 बड़ी खबरे

सुपर फास्ट:छत्तीसगढ़ के साथ देश की 10 बड़ी खबरे

दुर्ग के जेवरा सिरसा चौकी क्षेत्र के डांडेसरा गांव में शनिवार देर शाम पानी भरने को लेकर एक ही परिवार के दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया। इस हिंसक झड़प में लाठी, रॉड और कुल्हाड़ी का खुलकर इस्तेमाल किया गया।घटना में आठ से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। पुलिस ने सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। कुछ घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। डांडेसरा गांव में भीषण गर्मी के कारण पानी का भारी संकट गहराया हुआ है। गांव में पानी के लिए सीमित संख्या में ही ट्यूबवेल उपलब्ध हैं। पानी की बर्बादी रोकने या अपने अधिकार को लेकर ट्यूबवेल के स्टार्टर पर ताला लगा दिया गया था। इसी ताला लगाने की बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद शुरू हुआ।
दुर्ग; पानी भरने को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष:

छत्तीसगढ़ के धमतरी में 2 पत्नियों को साथ रखने की जिद्द में पति टावर पर चढ़ गया। ग्राम भेंड्रा के रहने वाले याद राम साहू (30) ने दो शादियां की थी। दोनों बीवी एक ही घर में रहती थी, उनके बीच अक्सर झगड़े होते रहते थे, जिसके बाद एक पत्नी अलग रहने लगी थी।शनिवार को उनके बीच इसी बात पर झगड़ा हुआ। याद राम नशे में गांव में ही लगे हाईटेंशन टावर पर 50 फीट ऊंचाई पर चढ़ गया। उसने शर्त रखी कि दोनों पत्नी बिना किसी झगड़े के खुशी खुशी साथ रहें, तभी वह नीचे आएगा। पुलिस की समझाइश के 1 घंटे बाद वह किसी तरह नीचे उतरा।भखारा थाना क्षेत्र के ग्राम भेंड्रा निवासी याद राम साहू (30) खेती किसानी करता है। उसकी पहली शादी साल 2019 में हुई थी। बाद में उसका एक लड़की से अफेयर था, जिसके बाद साल 2022 में उस लड़की से दूसरी शादी कर ली।

2 बीवी साथ रखने की जिद्द, टावर पर चढ़ा पति.
कबीरधाम जिले के सहसपुर लोहारा थाना क्षेत्र में उस समय  सनसनी फैल गई। शांति नगर स्थित एक क्रेशर प्लांट परिसर की खदान में एक युवक का शव उसकी बाइक समेत मिला। मृतक की पहचान 25 वर्षीय दीपक तिवारी के रूप में हुई है, जो गौरमाटी का निवासी था और शांति नगर लोहारा में रह रहा था।दीपक तिवारी 21 मई की रात से लापता था, जिसकी गुमशुदगी 22 मई को लोहारा थाने में दर्ज कराई गई थी। शनिवार को स्थानीय लोगों ने क्रेशर प्लांट की खदान में शव और बाइक देखी। उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचना दी। सहसपुर लोहारा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को खदान से बाहर निकाला।
क्रेशर प्लांट के खदान में मिली लाश

छत्तीसगढ़ के दुर्ग ज़िले के भिलाई शहर में चाकूबाजी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। ताजा मामला सुपेला थाने के आकाशगंगा थोक सब्जी मंडी के पास का है, जहाँ बीजापुर से अपनी बहन के साथ परीक्षा देने आए एक छात्र पर अज्ञात बदमाशों ने चाकू से हमला कर दिया।यह वारदात उस समय हुई जब छात्र अपनी बहन के साथ परीक्षा देने के लिए आया हुआ था। आकाशगंगा थोक सब्जी मंडी के पास बदमाशों ने छात्र को रोककर उससे पैसों की मांग की। जब छात्र ने पैसे देने से मना कर दिया, तो बदमाशों ने उस पर चाकू से हमला कर दिया। इस घटना के तुरंत बाद बहन ने पुलिस को मामले की सूचना दी और घायल भाई का इलाज करवाया। इलाज पूरा होने के बाद बहन ने छात्र को परीक्षा केंद्र पहुँचाया।गौरतलब यह है की भिलाई में अब क्राइम का ग्राफ रोजाना बढ़ता जा रहा है।

 भिलाई; नहीं थम रही चाकूबाजी! छात्र पर बदमाशों का हमला,

छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में कांग्रेस नेता के बेटे के मर्डर के 3 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। 23 अप्रैल को तीनों नकाब पहनकर सम्मेलाल कश्यप के घर घुसे और उनके बेटे आयुष कश्यप (19) की सिर, सीने में गोली मारकर हत्या कर दी थी।मामला बिर्रा थाना क्षेत्र के करही गांव का है। आरोपियों से पूछताछ में सामने आया है कि, आयुष अपने पिता का रेत गिट्टी का कारोबार संभाल रहा था, बढ़ते रसूख को देखकर आरोपी उसे हटाना चाहते थे।पैसों के विवाद, कारोबार की होड़ और पुरानी रंजिश में सुपारी लेकर वारदात को अंजाम दिया गया। आरोपी पिता की भी हत्या करना चाहते थे। फिलहाल, मामले में मास्टरमाइंड और कुछ सहयोगी अभी भी फरार है।

कांग्रेस नेता के बेटे की हत्या, 3 आरोपी गिरफ्तार

IPL में शनिवार को पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराकर प्लेऑफ की उम्मीदें की कायम रखीं। इकाना स्टेडियम में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए लखनऊ ने 20 ओवर में 6 विकेट पर 196 रन बनाए। जवाब में पंजाब ने 18 ओवर में 3 विकेट खोकर टारगेट हासिल कर लिया।कप्तान श्रेयस अय्यर ने छक्का लगाकर शतक पूरा किया और टीम को जीत भी दिलाई। उन्होंने 51 बॉल पर नाबाद 101 रन बनाए। अय्यर का यह पहला IPL शतक रहा।वहीं प्रभसिमरन सिंह ने 69 रन की तेज पारी खेलकर पंजाब को मजबूत शुरुआत दिलाई। लखनऊ के लिए मोहम्मद शमी ने 2 विकेट लिए, जबकि अर्जुन तेंदुलकर को 1 सफलता मिली। इस जीत के साथ पंजाब के 15 पॉइंट्स हो गए हैं।

अय्यर के पहले IPL शतक से पंजाब जीता

भीषण गर्मी में तपती दोपहर में एक ऐसी तस्वीर सामने आई जिसने सिस्टम की सच्चाई को उजागर कर दिया. भले ही सिस्टम लगातार नवाचार और योजनाओं के माध्यम से ये दावे करता आया है कि सब कुछ बेहतर चल रहा है. लेकिन उन दावों के बीच एक एक बहु अपनी सास को पेंशन के पैसे दिलाने के लिए कंधे पर ढोकर ले जाती नजर आई.महिला ने अपनी सास को कंधे पर बैठाकर करीब 5 किलोमीटर पैदल सफर तय किया. इन पर स्थानीय मीडिया की नजर पडी तो उन्होंने इसका वीडियो बना लिया और कुछ सवाल भी पूछ लिए वरना शायद ग्रामीण क्षेत्रों का ये सच सामने नहीं आ पाता.मामला मैनपाट ब्लॉक के ग्राम कुनिया जंगलपारा का है, यहां रहने वाली सुखमनिया बाई अपनी 90 साल की बुजुर्ग सास को पिछले कई महीनों से इसी तरह पीठ पर ढोकर बैंक ला रही है.

डिजिटल भारत’ को आइना दिखाती तस्वीर
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments