जांजगीर चांपा जिले के अकलतरा क्षेत्र के ग्राम अर्जुनी में एक दर्दनाक हादसे ने पूरे गांव को गहरे सदमे में डाल दिया। तालाब में डूबने से एक ही परिवार की दो मासूम सगी बहनों की मौत हो गई। घटना के बाद गांव में मातम का माहौल है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।मृत बच्चियों की पहचान ग्राम अर्जुनी निवासी अशोक रात्रे की पुत्री 9 वर्षीय मुस्कान रात्रे एवं 8 वर्षीय श्रुति रात्रे के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि गुरुवार दोपहर करीब 12:30 बजे दोनों बच्चियां अपनी दादी के साथ गांव के स्कूल के पास स्थित तालाब में नहाने गई थीं। उस समय उनकी दादी तालाब किनारे बैठकर कपड़े धो रही थीं, जबकि
तालाब में डूबने से एक ही परिवार की दो मासूम सगी बहनों की मौत
रायपुर में बीटेक छात्र ने अशोका रतन अपार्टमेंट की 6वीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली है। वो पिछले कुछ दिनों से डिप्रेशन में था। लेकिन सुसाइड की वजह साफ नहीं हो पाई है। घटना पंडरी थाना इलाके की है।बताया जा रहा है कि, बिल्डिंग से नीचे गिरने के बाद छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे परिजनों और पड़ोसियों ने इलाज के लिए विधानसभा इलाके में स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, छात्र की पहचान गौरव जायसवाल के रूप में हुई है। उसने गुरुवार दोपहर को अशोका रतन अपार्टमेंट की ब्लॉक नंबर-9 की 6वीं मंजिल से छलांग लगा दी।शुरुआती जांच में सामने आया है कि गौरव पिछले कुछ दिनों से डिप्रेशन में था। हालांकि उसने यह कदम क्यों उठाया, इसका स्पष्ट कारण अभी सामने नहीं आया है।
रायपुर के अशोका-रतन अपार्टमेंट की छठवी मंजिल से कूदा छात्र
छत्तीसगढ़ में सड़क हादसे नहीं थम रहे है, यहां आए दिन अलग-अलग क्षेत्रों मेंरोड एक्सीडेंट में कई लोग अपनी जान गंवा रहें हैं। इस बीच तेज रफ्तार और लापरवाही ने अलग-अलग जिलों में दो जिंदगियां छीन लीं। पहले हादसे में दो बाइकों की टक्कर से आरक्षक की मौत हो गई, जबकि दूसरे मामले में पिकअप बाइक की टक्कर में युवक की मौत हो गई। पुलिस दोनों मामले की जांच कर रही है।कवर्धा जिले में तेज रफ्तार और लापरवाही ने एक पुलिस जवान की जान ले ली। लोहारा थाना क्षेत्र के शांति नगर के पास दो बाइकों की आमने- सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में लोहारा थाने में पदस्थ आरक्षक रूपेश राजपूत गंभीर रूप से घायल हो गए।बताया जा रहा है कि आरक्षक ड्यूटी खत्म कर कवर्धा लौट रहे थे, तभी सामने से आ रही बाइक से उनकी भिड़ंत हो गई।
छत्तीसगढ़ में तेज रफ्तार ने ली इतने लोगों की जान
बिलासपुर-दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR) के नागपुर मंडल अंतर्गत गोंदिया रेलवे स्टेशन यार्ड में अपग्रेडेशन कार्य के चलते ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहेगा। रेलवे प्रशासन द्वारा इस कार्य के लिए विशेष ब्लॉक लिया जा रहा है, जिसके कारण कई ट्रेनों को रद्द किया गया है।रेलवे अधिकारियों के अनुसार, गोंदिया स्टेशन यार्ड में तकनीकी उन्नयन और इंफ्रास्ट्रक्चर सुधार कार्य किया जाएगा। इसके चलते 21 और 22 मई को कुछ ट्रेनों का संचालन अस्थायी रूप से बंद रहेगा। यात्रियों की सुरक्षा और बेहतर रेल संचालन व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है। रेलवे प्रशासन ने जानकारी दी है कि कुल 7 ट्रेनों को रद्द किया गया है। प्रभावित ट्रेनों के यात्रियों से यात्रा से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति की जानकारी लेने की अपील की गई है, ताकि उन्हें किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।
छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली ये 7 ट्रेनें रद्द,
राजधानी रायपुर के माना स्थित स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर गुरुवार को बड़ा हादसा हो गया। एयरपोर्ट के वेटिंग हॉल में फॉल्स सीलिंग रिपेयरिंग के दौरान एक संविदा कर्मचारी करीब 30 फीट ऊंचाई से नीचे गिर गया।हादसे में उसके सिर पर गंभीर चोट आई और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान इलेक्ट्रीशियन कुबेर चंद्र साहू के रूप में हुई है। घटना की पुष्टि करते हुए रायपुर एयरपोर्ट प्रबंधन ने कहा कि, गर्मी में चक्कर आने से कर्मचारी गिरा है।एयरपोर्ट प्रबंधन से मिली जानकारी के अनुसार, एयरपोर्ट परिसर के सिक्योरिटी होल्ड एरिया के फर्स्ट फ्लोर पर सुधार कार्य चल रहा था। इस काम को संविदाकर्मी कुबेर चंद्र साहू कर रहा था। काम के दौरान उसने सेफ्टी किट नहीं पहना था।
रायपुर एयरपोर्ट पर 30 फीट ऊंचाई से गिरा इलेक्ट्रीशियन,मौत
प्रधान मंत्री मोदी ने रोम दौरे के दौरान इटली कीप्रधान मंत्री जार्जिया मेलोनी को मेलोडी चॉकलेट गिफ्ट की। जिसके बाद मेलोडी की खूब चर्चा हो रही है। इसके साथ ही भारत में इसे लेकर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज ने इस मेलोडी मामले को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने प्रधानमंत्री पर निशाना साधते हुए कहा है वे इटली की प्रधानमंत्री के साथ ऐसे फोटो सेशन करवा रहे हो जैसे हनीमून पर गए हो। मानो कोई वेडिंग शूट करवा रहे हैं। पीएम लोगों से बोल रहे हैं कि विदेश यात्रा मत करो। सोना मत खरीदो। पेट्रोल डीजल की खपत कम करो और खुद विदेश घूम रहे हैं। इटली की प्रधानमंत्री को हंसी मजाक करते हुए मेलोडी चॉकलेट खिला रहे हैं। इससे समझा जा सकता है कि देश की आर्थिक स्थिति को लेकर पीएम कितने गंभीर हैं।
हनीमून जैसा फोटो शूट करवा रहे हैं पीएम मोदी’;बैज
IPL में गुरुवार को गुजरात टाइटंस ने चेन्नई सुपर किंग्स को 89 रन से हरा दिया। इस हार के साथ पांच बार की चैंपियन चेन्नई का इस सीजन का सफर खत्म हो गया। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी गुजरात ने 20 ओवर में 4 विकेट पर 229 रन बनाए। जवाब में चेन्नई की टीम 13.4 ओवर में 140 रन पर ऑलआउट हो गई।चेन्नई की शुरुआत बेहद खराब रही और पहली ही गेंद पर संजू सैमसन बिना खाता खोले आउट हो गए। इसके बाद ऋतुराज गायकवाड ने तेज 16 रन बनाए, लेकिन मोहम्मद सिरान ने उन्हें भी पवेलियन भेज दिया। सिराज ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 3 ओवर में 26 रन देकर 3 विकेट झटके।
पांच बार की चैंपियन चेन्नई प्लेऑफ रेस से बाहर
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर सवारियों को लेकर गुड़गांव जा रही डबल डेकर प्राइवेट बस आगे चल रहे बालू से लदे डंपर में पीछे से जा घुसी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस में आग लग गई। इस हादसे में बस चालक की आग में जलकर दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर एसपी सिटी, नसीरपुर एवं मटसेना पुलिस के अलावा मुख्य अग्निशमन अधिकारी समेत जनपद से 6 फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गई। जिसने तीन घण्टे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। बस में लगभग 40 से अधिक सवारियां सफर कर रही थीं। बस जब रात्रि 2 बजे करीब आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर नसीरपुर थाना क्षेत्र से आगे बढ़ी। तभी बस के आगे चल रहा बालू से लदा डंपर अचानक मटसेना क्षेत्र के किमी संख्या 46 पर अनियंत्रित हो गया। जोकि मध्य डिवाइडर से जा टकराया।
डंपरसे टकराई बसचालक जिन्दा जला
पश्चिम बंगाल में जबरन वसूली (Extortion) रैकेट के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने आज सुबह 6 बजे से कोलकाता और मुर्शिदाबाद में एक. साथ कई ठिकानों पर छापेमारी शुरू की है. यह रैकेट कथित तौर पर ‘सोना पप्पू’ और पूर्व डीसीपी शांतनु सिन्हा बिस्वास द्वारा चलाया जा रहा था.जानकारी के अनुसार, ED की टीमों ने सुबह करीब 6 बजे एक साथ कई ठिकानों पर दबिश दी. कोलकाता के रॉय स्ट्रीट स्थित एक होटल और एक कारोबारी के घर पर छापेमारीकी गई. इसके अलावा कोलकाता पुलिस के एक सब-इंस्पेक्टर के आवास पर भी जांच एजेंसी पहुंचीएजेंसी कथित उगाही, अवैध लेनदेन और पुलिस अधिकारियों से जुड़े संभावित आर्थिक नेटवर्क की जांच कर रही है.
पूर्व DCP और ‘सोना पप्पू’ के रंगदारी रैकेट पर ED का एक्शन

