Homeछत्तीसगढ़रायपुर में होटल व्यवसायी के साथ ससुर की मारपीट दोनों पक्षों ने...

रायपुर में होटल व्यवसायी के साथ ससुर की मारपीट दोनों पक्षों ने थाने में शिकायत दर्ज कराई

रायपुर-छत्तीसगढ़ की राजधानी से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। यहां होटल व्यवसायी के साथ मारपीट की की गई है। इस खबर के सामने आने के बाद हड़कंप मच गया है। तेलीबांधा पुलिस ने इस मामले में दोनों पक्षों के की शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है। वहीं हर तरफ इस विवाद को लेकर चर्चा की जा रही है।

मिली जानकारी के अनुसार, होटल व्यवसायी बलदेव खनूजा के साथ मारपीट की गई है।  बलदेव खनूजा के साथ उनके ही ससुर ने ऑफिस में घुसकर मारपीट की है। बताया जा रहा है कि, बलदेव खनूजा का बेटे को लेकर ससुराल पक्ष के लोगों से विवाद हुआ था। इसके बाद उनके ससुर ने ऑफिस में घुसकर उनके साथ मारपीट की।

इस घटना के बाद बलदेव खनूजा और आरोपी पक्ष तेलीबांधा थाना पहुंचे और दोनों पक्षों ने थाने में लिखित शिकायत की है। वहीं पीड़ित बलदेव खनूजा की शिकायत के आधार पर उनके साथ मारपीट करने वाले आरोपी ससुर अमरजीत सिंह होरा के खिलाफ पुलिस ने FIR दर्ज कर ली है। पुलिस की टीम दोनों पक्षों की शिकायत पर जांच शुरू कर दी है।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments