Homeछत्तीसगढ़हेड कांस्टेबल ने फांसी लगाकर की आत्महत्या। लालपुर क्षेत्र में पेड़ पर...

हेड कांस्टेबल ने फांसी लगाकर की आत्महत्या। लालपुर क्षेत्र में पेड़ पर लटका मिला शव

रायपुर -रायपुर में एक हेड कांस्टेबल द्वारा आत्महत्या किए जाने की खबर सामने आई है। लालपुर क्षेत्र में पेड़ पर उसका शव फांसी के फंदे से लटका मिला। सूचना मिलने पर इलाके में सनसनी फैल गई।

बताया जा रहा है कि शव करीब 3 से 4 दिन पुराना है, जिससे दुर्गंध आने पर आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची सिटी कोतवाली पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

फिलहाल आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और मृतक के परिजनों व परिचितों से पूछताछ की जा रही है।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments