Homeछत्तीसगढ़सुनो सुनो .सुनो.. गाड़ियों की टैंक करा लें फुल, नहीं तो मुश्किल...

सुनो सुनो .सुनो.. गाड़ियों की टैंक करा लें फुल, नहीं तो मुश्किल में पड़ जाएंगे आप!

पेट्रोल-डीजल संकट की अफवाह के बाद बस्तर में पेट्रोल पंपों पर लंबी कतारें लग गई
ईरान और अमेरिका-इजरायल जंग के बीच ईंधन की किल्लत का दौरा जारी है। जिसका असर अब भारत जैसे कई बड़े देशों में देखने को मिल रही है। इसी बीच बीच छत्तीसगढ़ से हैरान कर देने वाली खबर सामने आ रही है, यहां पेट्रोल पंप में लंबी-लंबी कतारें देखने को मिल रही है।

दरअसल, देश में पेट्रोल और डीजल के संकट की अफवाह को लेकर अफरा-तफरी का माहौल बन रहा है। बस्तर जैसे सुदूरवर्ती क्षेत्र में पेट्रोल पंप बंद होने की कगार पर पहुंच गए हैं, कहीं डीजल नहीं है तो कहीं पेट्रोल। लोग लंबी कतारे लगाकर पेट्रोल पंप में अपनी टंकियां फुल करने की जद्दोजहत कर रहे हैं। वजह अफवाह की आने वाले समय में पेट्रोल और डीजल का संकट भारी पड़ सकता है, शहर के अधिकांश पेट्रोल पंपों में लंबी कतारे लगी हुई है और लोग पेट्रोल डीजल जमा करने को लेकर जल्दबाजी कर रहे हैं।

शहर के पांच पेट्रोल पंपों को बंद कर दिया गया है। वहीं बचे पेट्रोल पंप भी सीमित मात्रा में डीजल गाड़ियों को दे रहे हैं। शहर में संकट का माहौल बना हुआ है जिससे सामान्य दिनों से अधिक डीजल पेट्रोल की बिक्री हो रही है। तेल टैंकर भी पेट्रोल पंपों तक एक या दो दिन के अंतर में पहुंच रहे हैं, जिससे लोगों में आशंका और बढ़ रही है।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments