Homeछत्तीसगढ़सुशासन तिहार में जनसमस्याओं का समाधान: विधायक अनुज शर्मा ने अधिकारियों को...

सुशासन तिहार में जनसमस्याओं का समाधान: विधायक अनुज शर्मा ने अधिकारियों को दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश

ख़ौना समाधान शिविर में उमड़ी ग्रामीणों की भीड़, 30 से अधिक विभागों के स्टॉल लगे

तिल्दा नेवरा -मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप तिल्दा ब्लाक में सुशासन तिहार के अंतर्गत आमजन की समस्याओं के त्वरित निराकरण एवं शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के उद्देश्य से ग्राम ग्राम पंचायत ख़ौना ,में जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया। जनसमस्या निवारण शिविर में कलेक्टर द्वरा विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टालों का अवलोकन कर संचालित योजनाओं एवं विभागीय गतिविधियों की विस्तारपूर्वक जानकारी ली। विधायक अनुज शर्मा ने ग्रामीणों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं से अवगत हुए और उपस्थित अधिकारियो को तत्काल उनके निराकरण करने के लिए दिशा-निर्देश दिए।

इस दौरान विधायक अनुज शर्मा ने शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के तहत लाभार्थियों से मुलाकात कर उनके अनुभवों और उन योजनाओं से उनके जीवन में आए सकारात्मक परिवर्तन के बारे में जाना तथा शासकीय योजनाओं के लाभार्थियों को प्रशस्ति पत्र, किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड, आयुष्मान कार्ड, गैस सिलेंडर, ड्राइविंग लाइसेंस, आयुर्वेदिक दवाईयां, कृषि बीज, आवास योजना तहत खुशियों की चाबी एवं महिलाओं को पोषण आहार और योजनाओं के तहत मिलने वाली सामग्रियों का वितरण किया ..

इस अवसर पर अनुज शर्मा ने कहा कि छत्तीसगढ़ के यशस्वी मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में सुशासन सरकार जनता की समस्याओं के समाधान के लिए प्रतिबद्ध है। सुशासन तिहार 2026 के माध्यम से प्रशासन अब सीधे जनता के द्वार पहुंचकर उनकी समस्याओं को सुनने, उसका निराकरण करने तथा शासकीय योजनाओं का लाभ पंक्ति में खड़े अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाने के लिए पूर्ण पारदर्शिता व जवाबदेही के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर रही है। यह आयोजन प्रशासन और जनता के बीच सीधे संवाद का एक अहम मंच है, जिससे विकास कार्यों में गति और योजनाओं का लाभ समाज के हर वर्ग तक पहुंच रहा है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार लगातार सुशासन की स्थापना की दिशा में काम कर रही है। इस तिहार के माध्यम से सभी स्तरों पर जनता की समस्याओं का समाधान समयबद्ध तरीके से करते हुए शासन की योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जा रहा है। भाजपा सरकार का मूल उद्देश्य अंतिम व्यक्ति तक शासन की योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार सुशासन सेवा और विकास के संकल्प के साथ कार्य कर रही है तथा समाधान शिविर इसी सोच का सशक्त माध्यम बन रहे हैं।

शिविर में 30 से भी अधिक स्टाल लगाए गए थे ।सबसे ज्यादा पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग मैं ग्रामीण 386 आवेदन अधिकारियों को ग्रामीणों द्वारा दिया गया ।राजस्व विभाग मैं भी 216 लोगों ने आवेदन दिया ।जिला सहकारी केंद्रीय बैंक विभाग से 211 आवेदन आए। इसके अलावा परिवहन विभाग समाज कल्याण विभाग कृषि विभाग विद्युत विभाग श्रम विभाग पुलिस विभाग महिला एवं बाल विकास विभाग को भी ग्रामीणों ने आवेदन पत्र सोपा तिल्दा जनपद सीईओ रवी कुमार ने बताया कि शिविर में आए ज्यादातर आवेदनों का निराकरण तत्काल किया गया जिन आवेदनों का निराकरण नहीं हो पाया है उन आवेदनों को विभाग की उच्च अधिकारियों को दिया गया है जल्दी बच्चे आवेदनों का निराकरण कर लिया जाएगा।

कार्यक्रम में, रायपुर कलेक्टर गौरव सिंह, रायपुर एडीएम ,जिला पंचायत रायपुर सीईओ कुमार विश्वरंजन, एसडीएम आशुतोष देवांगन, तहसीलदार चंद्रशेखर मंडाई, सुमीत सेन, प्रियंका वर्मा, कुंजलाल वर्मा सहित सभी विभाग के वरिष्ठ अधिकारी, कर्मचारी ,लाभार्थी एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments