Homeछत्तीसगढ़6 साल की मासूम बच्ची के गुनहगार को दी जाय सख्त...

6 साल की मासूम बच्ची के गुनहगार को दी जाय सख्त सजा :शैल महेंद्र साहू

तिल्दा नेवरा-तिल्दा ब्लॉक के ग्राम बहेसर में 6 साल की मासूम बच्ची के साथ हुए दुष्कर्म मामले को लेकर अब आक्रोश बढ़ता जा रहा है। जिला पंचायत रायपुर की सभापति और महिला एवं बाल विकास विभाग की सदस्य श्रीमती शैल महेंद्र साहू सहित साहू समाज तिल्दा ने आरोपी को फांसी की सजा देने की मांग तेज कर दी है। समाज ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द कड़ी कार्रवाई नहीं हुई तो उग्र आंदोलन के साथ मंत्री टंक राम वर्मा के कार्यालय का घेराव किया जाएगा।

इस संबंध में पूर्व में ज्ञापन सौंपकर आरोपी को जल्द से जल्द फांसी की सजा देने की मांग की गई थी। समाज का कहना है कि क्षेत्र के विधायक एवं मंत्री श्री टंक राम वर्मा से गुहार लगाने के बाद भी अब तक कोई कड़ा फैसला सामने नहीं आया है, जिससे लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है।

श्रीमती शैल महेंद्र साहू ने कहा कि मासूम बच्ची के साथ हुई यह घटना पूरे समाज को झकझोर देने वाली है और आरोपी को कठोरतम सजा मिलनी चाहिए ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

साहू समाज तिल्दा ने प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा है कि यदि जल्द उचित कार्रवाई नहीं की गई और आरोपी को कड़ी सजा नहीं मिली, तो पूरा समाज उग्र आंदोलन करेगा। साथ ही मंत्री श्री टंक राम वर्मा के कार्यालय का घेराव करने की भी चेतावनी दी गई है।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments