छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में 2 अलग-अलग सड़क हादसों में 3 लोगों की मौत हो गई। पहला मामला कापू थाना क्षेत्र के ग्राम ठाकुरपोड़ी का है। जहां शादी के 2 दिन बाद ही दुल्हे की एक्सीडेंट में जान चली गई। 8 अप्रैल को देवांगन सिदार (35) की बारात जशपुर गई थी। 9 अप्रैल को में रिसेप्शन था।कार्यक्रम खत्म होने के बाद 10 अप्रैल को देवांगन और उसके दोस्त ट्रैक्टर से टेंट का सामान छोड़ने जा रहे थे, तभी ब्रेक होने से गाड़ी पलट गई। नीचे दबने से दूल्हे की जान चली गई। हादसे में 3 दोस्त घायल हुए हैं।वहीं, दूसरा मामला घरघोड़ा थाना क्षेत्र के अमलीडीह का है। जहां तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को जबरदस्त टक्कर मार दी। हादसे में पति-पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई, एक युवती घायल है। 8 अप्रैल को देवांगन सिदार की बारात जशपुर जिले के कोतबा गई थी। शादी के बाद ठाकुरपोड़ी में 9 अप्रैल को रिसेप्शन का कार्यक्रम रखा गया था। सभी कार्यक्रम खत्म होने के बाद सामान छोड़ने से जा रहे थे ट्रैक्टर का ब्रेक फेल हो गया.दूल्हे की एक्सीडेंट में मौत
शादी के 2 दिन बाद दूल्हे की एक्सीडेंट में मौत
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां रिश्तों की मर्यादा को तार-तार कर देने वाली घटना ने हर किसी को हैरान कर दिया है। एक युवक ने एक युवती के साथ छेड़छाड़ की। लेकिन इस मामले का सबसे चौंकाने वाला पहलू यह है कि आरोपी युवक का प्रेम संबंध उसी युवती की मां के साथ चल रहा था।युवक और महिला के बीच कई दिनों से प्रेम प्रसंग जारी था। इसी दौरान युवक की नजर महिला की बेटी पर भी पड़ गई और उसने उसके साथ छेड़छाड़ की घटना को अंजाम दिया।जब पीड़ित युवती ने इस हरकत का विरोध किया, हैरानी की बात यह रही कि उसकी अपनी मां ने ही उसका साथ देने के बजाय उसके साथ मारपीट कर दी।घटना से आहत युवती ने हिम्मत दिखाते हुए थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है।पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर बताया कि शिकायत के आधार पर अपराध कायम कर लिया गया है और जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।
मां के प्रेमी ने की बेटी से छेड़छाड़,मामला दर्ज
छत्तीसगढ़ के बीजापुर ज़िले में मानवता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक नाबालिग के साथ पांच आरोपियों ने मिलकर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। 11 अप्रैल को नाबालिग को उसके ही परिचित ने बहला-फुसलाकर सुनसान इलाके में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मामला दर्ज कर पीड़िता को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज जारी है। पुलिस ने इस पूरे मामले में शामिल पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।पूरा मामला भैरमगढ़ थाना क्षेत्र का है। घटना बीती रातकी बताई जा रही है। Bhairamgarh Gangrape Case यहां पीड़िता को उसके पूर्व परिचित व्यक्ति ने बहला-फुसलाकर सुनसान जगह ले गया। वहां आरोपी ने अपने चार साथियों के साथ मिलकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। इस मामले में पुलिस ने अंकित परबुलिया, लक्ष्मीनाथ लेकाम, सुनील परबुलिया और जातवेद मोड़ियाम को गिरफ्तार करते हुए उनसे पूछताछ शुरू कर दी है और आगे की जांच जारी है।
भरोसे का कत्ल! पहले बहला-फुसलाकर ले गया,
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में तेज रफ्तार ट्रेलर और बाइक की जबरदस्त टक्कर हो गई। हादसे में पति-पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवारों को संभलने का मौका तक नहीं मिला।घटना घरघोड़ा थाना क्षेत्र के अमलीडीह रोड की है। रविवार शाम करीब 4 बजे घरघोड़ा की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रेलर ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए सामने से आ रही बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।हादसे के बाद ट्रेलर अनियंत्रित होकर सड़क से उतर गया और पास के खेत में जा घुसा। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार पति-पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई। इस हादसे में बाइक पर सवार एक युवती भी गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे तत्काल अस्पताल भेजा गया है, जहां उसका इलाज जारी है। मृतकों की पहचान पुसौर क्षेत्र के बिजना गांव केगुड्डू पटेल और रजनी पटेल के रूप में हुई है .
ट्रेलर ने बाइक को मारी टक्कर, पति-पत्नी की मौत
रायपुर में सड़क हादसों की संख्या में कमी आए। वाहन ड्राइवर सुरक्षित घर पहुंचे, इसलिए कमिश्नरेट के अधिकारी शराब पीकर गाड़ी चलाने वाले लोगों के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रहे हैं। शनिवार को लेट नाइट चेकिंग अभियान चलाकर पुलिसकर्मियों ने 155 वाहन ड्राइवरों को नशे की हालत में गाड़ी चलाते पकड़ा है। इन वाहनों को सीज किया गया है।वाहन चालक कोर्ट में जुर्माना जमा कर पुलिसकर्मियों से अपनी गाड़ी वापस लेंगे। पुलिस अधिकारियों के अनुसार जो वाहन चालक शराब के नशे में मिले है, उनके लाइसेंस को सस्पेंड करने के लिए परिवहन अधिकारियों को पत्र लिखा जाएगायातायात और प्रोटोकॉल उपायुक्त विकास कुमार के नेतृत्व में यह अभियान शहर के 9 अलग-अलग स्थानों पर चलाया गया। रात 11 बजे से 1 बजे के बीच लगाए गए चेकिंग पॉइंट्स पर पुलिसकर्मियों ने ब्रीथ एनालाइजर की मदद से ड्राइवरों की जांच की।।
रायपुर में शराब पीकर गाड़ी चलाते 155 लोग पकड़ाए
छत्तीसगढ़ के बलौदा बाजार जिले के कटगी गांव में बीते दिनों हुए बवाल, दहशतगर्दी और मारपीट के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने इस मामले में फरार मुख्य इनामी आरोपी और युवा कांग्रेस नेता भागवत थवाइत को उसके साथियों सहित गिरफ्तार कर लिया है। भागवत थवाइत पर पुलिस ने 10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। गिरफ्तारी के बाद आज कटगी गांव में आरोपियों का जुलूस भी निकाला गया। वहीं, घटना के बाद प्रदेश युवा कांग्रेस ने गंभीर आपराधिक प्रकरण में संलिप्तता को देखते हुए पत्र जारी कर भागवत थवाइत को कसडोल ब्लॉक युवा कांग्रेस के पद से हटा दिया है।दरअसल कटगी गांव में भागवत थवाइत और उसके पिता संतोष थवाइत को उनके ढाबे में अवैध रूप से शराब बेचते हुए गांव की महिला कमांडो टीम ने पकड़ा था। महिला कमांडो द्वारा मना करने पर पिता-पुत्र ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट की धमकी दी। आरोप है कि, पुलिस ने तत्काल कोई कार्रवाई नहीं की। इसी बीच, लगातार शिकायतों से नाराज भागवत थवाइत ने देर शाम एक ग्रामीण की जमकर पिटाई भी कर दी गई।
मारपीट कर गांव में दहश्त फैलाने के मामला,पुलिस की बड़ी कार्रवाई,
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज 13 अप्रैल को सुकमा जिले के दौरे पर पहुंचेंगे। यह दौरा कई मायनों में खास माना जा रहा है, क्योंकि बस्तर संभाग में नक्सल उन्मूलन को लेकर तय समयसीमा के बाद मुख्यमंत्री का यह पहला दौरा है। ऐसे में प्रशासनिक सक्रियता के साथ-साथ विकास कार्यों को गति देने का संकेत भी इससे मिल रहा है।इस दौरान सुकमा से ही एक नई स्वास्थ्य पहल की शुरुआत भी होगी। “मुख्यमंत्री स्वस्थ बस्तर अभियान” के जरिए दूर-दराज और नक्सल प्रभावित इलाकों में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने का प्रयास किया जाएगा। सरकार का उद्देश्य है कि ग्रामीण और आदिवासी क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को बेहतर और समय पर इलाज मिल सके।स्वास्थ्य सेवाओं को और सुदृढ़ करने के लिए मुख्यमंत्री ‘अटल आरोग्य लैब’ का उद्घाटन भी करेंगे। इस लैब के शुरू होने से जिले में आधुनिक जांच सुविधाएं उपलब्ध हो जाएंगी, जिससे मरीजों को बड़े शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा और इलाज की प्रक्रिया तेज होगी।
सीएम साय आज सुकमा में 308 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण
छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले के डोंगरगढ़ थाना पुलिस ने डोंगरगढ़ थाना क्षेत्र के खालसा पब्लिक स्कूल में पढ़ाई के दौरान छात्र से मारपीट करने वाली एक शिक्षिका को पुलिस ने गिरफ्तार किया हैं,पुस्तक निकालने में देरी होने पर क्लास टीचर एवं इंचार्ज शिक्षिका द्वारा छात्रा से मारपीट की गई थी,मारपीट से छात्र की सुनने की शक्ति स्थायी रूप से प्रभावित हुई थी,जिस पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए शिक्षिका को गिरफ्तार किया हैं।खालसा पब्लिक स्कूल में क्लास के दौरान एक टीचर द्वारा छात्रों को पुस्तक निकालने के लिए कहा गया,पुस्तक निकालने में थोड़ी देनी होने पर शिक्षिका नाराज हो गई और इंचार्ज शिक्षिका प्रियंका सिंह को शिकायत की गई,इसके बाद दोनों शिक्षिकाएं कक्षा में आई जहां इंचार्ज शिक्षिका प्रियंका सिंह द्वारा छात्र के दोनों कानों पर हाथ से मारपीट की गई,जिससे छात्र के दोनों कानों को गंभीर क्षति पहुंची और उसकी सुनने की शक्ति स्थायी रूप से खत्म हो गई शिक्षिका प्रियंका सिंह को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश करते हुए जेलमें भेजा गया है
डोंगरगढ़ स्कूल में छात्र से मारपीट,शिक्षिका जेल गई
जिला मुख्यालय अंबिकापुर में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान भ्रष्टाचार से जुड़े सवाल पर सामरी से भाजपा विधायक उद्देश्वरी पैकरा भड़क उठीं। पत्रकारों द्वारा बलरामपुर जिले के राजपुर में बन रहे चेक डैम में कथित गड़बड़ी को लेकर सवाल पूछे जाने पर उन्होंने कड़ी नाराजगी जताई। दरअसल रविवार को अंबिकापुर के सर्किट हाउस में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई थी, जहां विधायक मौजूद थीं। इसी दौरान जब पत्रकारों ने निर्माण कार्य में अनियमितताओं और भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर सवाल किया, तो विधायक ने स्पष्ट रूप से जवाब देने से इनकार कर दिया। उद्देश्वरी पैकरा ने कहा कि यह प्रेस कॉन्फ्रेंस भ्रष्टाचार के आरोपों पर जवाब देने के लिए नहीं बुलाई गई है।गौरतलब है कि बलरामपुर जिले के राजपुर क्षेत्र में बन रहे चेक डैम को लेकर स्थानीय स्तर पर गड़बड़ी और भ्रष्टाचार के आरोप सामने आ रहे हैं। हालांकि, इस मामले पर विधायक की प्रतिक्रिया से यह साफ है कि फिलहाल उन्होंने इन आरोपों पर खुलकर कुछ भी कहने से परहेज किया है।
भ्रष्टाचार के प्रश्न पर बिफरी भाजपा विधायक उद्देश्वरी पैकरा
राजधानी रायपुर में 1 करोड़ प्रति किलो बिकने वाला गांजा पकड़ाया है। हाईप्रोफाइल कस्टमर की डिमांड पर दिल्ली से कुरियर के जरिए यहां ‘ओशिएन ग्रोथ’ गांजे की सप्लाई हो रही थी। पुलिस को शक होने पर रेड मारकर कार्रवाई की। आरोपी दिल्ली का रहने वाला है, जो शंकर नगर में किराए के मकान से रह रहा था, यहां गांजा मंगवाकर बेचता था।मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है। आरोपी रितिक पसरिचा (26) कटोरा तालाब में एक ग्राहक को जैसे ही गांजा देने पहुंचा पुलिस ने उसे पकड़ लिया। उसके कब्जे से 114 ग्राम ओजी गांजा मिला। ओशिएन ग्रोथ गांजे की मार्केट वैल्यू करोड़ों में है,गांजा ओजी ग्रेड (ओशियन ग्रोथ) का है, यह हाइड्रोपोनिक है और इसे जमीन पर नहीं सिर्फ पानी में उगाया जा सकता है। आरोपी दिल्ली से कुरियर के जरिए यहां गांजे की डिलवरी लेता था। सप्लायर कौन है, पुलिस इसकी जांच कर रही है।
रायपुर में पकड़ाया 1 करोड़ किलो में बिकने वाला गांजा
दरअसल, रायपुर में खाद्य एवं औषधि विभाग ने रविवार को पनीर की गुणवत्ता और स्वच्छता को लेकर कार्रवाई की है। शिकायतों के बाद टीम ने भाटागांव के KLP डेयरी एंड प्रोडक्शन में दबिश दी। छापेमारी के दौरान टीम ने फैक्ट्री में साफ-सफाई की स्थिति का बारीकी से निरीक्षण किया।इस दौरान फैक्ट्री में गंदगी पाई गई, जिसके बाद डेयरी फैक्ट्री से 540 किलो पनीर जब्त कर नष्ट किया गया। पनीर को नष्ट करने के लिए रायपुर नगर निगम की टीम ने सरकारी जमीन चिन्हित की। इसके बाद जेसीबी मशीन की मदद से पनीर को जमीन में दबाकर नष्ट किया गया।साथ ही पनीर बनाने में इस्तेमाल होने वाले कच्चे माल और तैयार पनीर के सैंपल लेकर जांच के लिए लैब भेजे गए हैं।..
रायपुर में खाद्य विभाग ने 1070 KG पनीर किया नष्ट
मुंबई इंडियंस IPL के इस सीजन में लगातार तीसरा मैच हार गई है। उसे रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने रविवार के दूसरे मैच में 18 रन से हराया।अपने होम ग्राउंड वानखेड़े में 240 रन का टारगेट चेज कर रही मुंबई 20 ओवर में 222 तक ही पहुंच सकी। सुयश शर्मा ने एक ओवर में दो विकेट झटके।20वें ओवर की पहली बॉल पर शेरफन रदरफोर्ड ने फिफ्टी पूरी की। उन्होंने रोमारियो शेफर्ड की पहली बॉल पर छक्का लगाया। इसी छक्के के सहारे मुंबई ने 200 रन का आंकड़ा भी पार कर लिया।

