रायपुर-छत्तीसगढ़ में महतारी वंदन योजना के तहत लाभ प्राप्त कर रही महिलाओं के लिए राज्य सरकार ने पहली बार E-KYC की अंतिम तिथि निर्धारित कर दी है। महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाडे ने जानकारी देते हुए बताया कि योजना के सभी लाभार्थियों को 30 जून तक अपना E-KYC अनिवार्य रूप से पूरा कराना होगा।
मंत्री ने बताया कि वर्तमान में महतारी वंदन योजना के लाभार्थियों की संख्या 68 लाख से अधिक है और सभी के लिए E-KYC प्रक्रिया जारी है। सरकार का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि योजना का लाभ सही और पात्र हितग्राहियों तक पहुंचे। उन्होंने स्पष्ट किया कि E-KYC की प्रक्रिया पूरी तरह निशुल्क है। इसके लिए पंचायत भवनों और वार्ड कार्यालयों में विशेष व्यवस्था की गई है, जहां लाभार्थी आसानी से अपनी पहचान सत्यापित करा सकते हैं। सरकार ने सभी पात्र महिलाओं से अपील की है कि वे निर्धारित समय सीमा के भीतर E-KYC प्रक्रिया पूरी कर लें, ताकि उन्हें योजना के तहत मिलने वाली सहायता में किसी प्रकार की बाधा न

