रायपुर-छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां पुलिस क्वार्टर में एक महिला पुलिसकर्मी की लाश मिली है। बताया जा रहा है कि महिला पुलिसकर्मी का शव फांसी के फंदे से लटकती मिली है, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है।
मिली जानकारी के अनुसार, घटना आजाद चौक थाना क्षेत्र का है। जहां एक महिला पुलिसकर्मी पूजा कुशवाहा की लाश फांसी के फंदे से लटकती मिली है।आरक्षक पूजा कुशवाहा अपने घर में अकेले रहती थी। पड़ोसियों ने खिड़की से झांका तो पूजा की लाश फंदे से लटक रही थी। उन्होंने फौरन इनकी जानकारी थाने में दी। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच में जुट गई है और सहकर्मियों और परिजनों से पूछताछ कर रही है।
पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दी है और महिला की पहचान की जा रही है, हालांकि महिला किस वजट से आत्महत्या की है इसकी जानकारी सामने नहीं आई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

