Homeछत्तीसगढ़नई व्यवस्था:सरकारी स्कूलों की प्रार्थना सभा में दीप, सरस्वती, गुरु मंत्र, भोजन...

नई व्यवस्था:सरकारी स्कूलों की प्रार्थना सभा में दीप, सरस्वती, गुरु मंत्र, भोजन मंत्र और छुट्टी से पहले शांति पाठ की तैयारी

रायपुर -प्रदेश के सरकारी स्कूलों के 16 जून से शुरू होने वाले नए सत्र से नई व्यवस्था की शुरुआत होने जा रही है। अब सभी स्कूलों में पांच मंत्रों का पाठ करना हर बच्चे को अनिवार्य होगा। सुबह प्रार्थना सभा की शुरुआत राष्ट्रगान, राष्ट्रगीत से होगी। फिर दीप वंदना, सरस्वती वंदना और गुरु मंत्र होगा।

दोपहर में खाने से पहले कक्षा में ही गुरुजी सभी को भोजन मंत्र करवाएंगे। शाम को छुट्टी से पहले शांति पाठ होगा। इन मंत्रों को सभी स्कूलों में 16 जून के पहले भेज दिया जाएगा। मंत्रोच्चार को स्कूल की दीवारों पर भी लिखवाया जाएगा। इसके अलावा हर स्कूल में लाउडस्पीकर लगवाने की भी योजना है।

हर शनिवार को गतिविधि दिवस

हर शनिवार को स्कूलों में गतिविधि दिवस रहेगा। इस दिन स्कूल में प्राचार्य बच्चों को बिना बस्ते के भी बुला सकते हैं। हर स्कूल में इस दिन 6 गतिविधि करने का निर्णय लिया गया है। जो इस तरह हैं-

बच्चे आने वाला कल हैं, इसलिए उन्हें नैतिकता सिखाना भी जरूरी है। मंत्रोच्चार से बच्चों के मन, मस्तिष्क में नई ऊर्जा का संचार होता है, बौद्धिक विकास होगा। विज्ञान ने भी माना है कि मंत्रों से एकाग्रता बढ़ती है। -गजेंद्र यादव, शिक्षा मंत्री

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments