Homeछत्तीसगढ़सुपर फास्ट:छत्तीसगढ़ के साथ देश की 10 बड़ी खबरे

सुपर फास्ट:छत्तीसगढ़ के साथ देश की 10 बड़ी खबरे

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है,जहाँ सेंट्रल जेल में बंद गोलीकांड के आरोपियों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।इस वीडियो ने न सिर्फ जेल प्रशासन की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं,बल्कि पूरे सिस्टम पर भी गंभीर चिंता पैदा कर दी है।बताया जा रहा है कि जेल में बंद आरोपियों से मिलने गए एक रिश्तेदार ने  मुलाकाती कक्ष में वीडियो बनाया…
और उसे इंस्टाग्राम पर अपलोड कर दिया।वीडियो के कैप्शन में लिखा गया —“जल्दी आओ मामा लोग”और बैकग्राउंड में चल रहा था गाना — “सीधा ठोक दू शहर में जो दादा बनता…”इस वीडियो में एक-एक कर सभी आरोपियों को दिखाया गया है,जिसमें मुख्य आरोपी विश्वजीत अनंत भी नजर आ रहा है।विश्वजीत अनंत वही शख्स है,जिसने अक्टूबर 2025 में कांग्रेस नेता नीतेश सिंह पर फायरिंग की थी,और तब से वह अपने साथियों के साथ जेल में बंद है।फिलहाल यह मामला सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा हैऔर लोग लगातार जेल प्रशासन पर सवाल उठा रहे हैं।अब देखना होगा कि इस मामले मेंप्रशासन कितनी सख्त कार्रवाई करता है।

बिलासपुर सेंट्रल जेल में फायरिंग के आरोपियों का VIDEO

महाराष्ट्र के कैबिनेट मंत्री और एनसीपी नेता छगन भुजबल शनिवार को बड़े हादसे से बच गए। पुणे के पुरंदर इलाके में उनका हेलिकॉप्टर हेलीपैड की बजाय कार पार्किंग में उतरा। हेलीपैड वहां से एक किलोमीटर दूर था।पुणे प्रशासन ने बताया कि हेलिकॉप्टर के लिए हेलीपैड तैयार किया गया था, लेकिन पायलट ने पार्किंग की खाली जगह को लैंडिंग साइट समझ लिया। उस समय जगह खाली थी, जिससे भ्रम की आशंका है।घटना उस समय हुई जब भुजबल पुणे में महात्मा ज्योतिबा फुले की 200वीं जयंती कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे। हेलिकॉप्टर उन्होंने किराए पर लिया था। लैंडिंग का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें पार्किंग में कई कारें कतार में खड़ी थीं।वहीं गाड़ियों के सामने पायलट ने हेलिकॉप्टर उतार दिया। इस दौरान धूल का बड़ा गुबार उठा। घटना में किसी के घायल होने या नुकसान की जानकारी नहीं मिली है।

महाराष्ट्र के मंत्री का हेलिकॉप्टर कार पार्किंग में उतरा

आगरा के थाना जगदीशपुरा क्षेत्र से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक नवविवाहिता ने शादी के अगले दिन ही अपने सुहागरात से पहले ससुराल वालों के सामने 90 लाख रुपये की ऐसी शर्त रख दी कि पूरा परिवार सकते में आ गया। पैसे न मिलने पर दुल्हन कथित तौर पर सारे गहने लेकर मायके चली गई। इतना ही नहीं, आरोप है कि दुल्हन के परिजनों ने ससुराल आकर घर में बाहर से ताला लगा दिया और पैसे न मिलने पर पीएनजी गैस की लाइन तोड़कर घर में ही जिंदा जलाने की कोशिश की। पीड़ित परिवार ने किसी तरह 112 पर सूचना देकर पुलिस को बुलाया, जिसने उन्हें बचाया।एक युवक का विवाह हुआ था। शादी के बाद जब बारी आई सुहागरात की, तो दुल्हन ने अपने पति और ससुराल वालों के सामने एक ऐसी मांग रख दी, जिसने सबको हिला कर रख दिया। दुल्हन ने संबंध बनाने से पहले 90 लाख रुपये नकद देने की शर्त रखी। इस अप्रत्याशित मांग से पूरा परिवार अवाक रह गया।

सुहागरात से पहले दुल्हन ने रखी ऐसी शर्त,

छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में 3 अलग-अलग मर्डर हुए हैं। पहले मामले में पिता और छोटे बेटे ने मिलकर बड़े बेटे को मार डाला। वह शराब का आदी थी, नशे में मारपीट करता था, इसलिए पत्थर के सील से वार कर उसकी हत्या कर दी। शव बोरी में बांधकर कुएं में फेंक आए थे।दूसरे मामले में शराब के नशे में दोस्त को गाली देने पर युवक की हत्या कर दी गई। 3 साथियों ने मिलकर युवक के सिर पर कांच की बोतल और पत्थरों से मारा। गहरी चोट लगने से उसकी जान चली गई। तीसरे मामले में पारिवारिक विवाद में चाकू मारकर युवक का मर्डर हुआ है। तीनों केस के आरोपी पकड़े गए हैं।

महासमुंद में अलग-अलग 3 मर्डर:  दोस्तकी हत्या

छत्तीसगढ़ में सेक्स वीडियो वायरल मामले में कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव ने थाने पहुंचकर अपना फोटो और वीडियो सैंपल दिया है। पुलिस ने इसे रिकॉर्ड में लेकर जांच के लिए सुरक्षित किया है, ताकि वायरल वीडियो की जांच हो सके। मामला भिलाई नगर थाना क्षेत्र का है।दरअसल साल 2023 में विधानसभा चुनाव के दौरान एक MMS वायरल हुआ था। जिसमें एक युवक लड़की के साथ आपत्तिजनक हालत में था। भाजपा ने आरोप लगाते हुए दावा किया था कि वह युवक MLA देवेंद्र यादव है। थाने में शिकायत कर जांच की मांग भी की थी, तब से इस मामले में जांच जारी है। विधायक ने इसे छवि खराब करने के लिए झूठा वीडियो बताया है।शनिवार (11 अप्रैल) को थाने पहुंचने से पहले कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव ने मीडिया से बात की। उन्होंने कहा कि हमने FIR करवाई थी

सेक्स वीडियो वायरल मामले में देवेंद्र यादव ने सैंपल दिया

तिल्दा के खरोरा इलाके में तिल्दा रोड पर बड़ा हादसा हो गया।यहां चिकन मार्केट के सामने होली हार्ट स्कूल की बस एक बच्चे को उतारने के लिए रुकी हुई थी। तभी पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने बस को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बस का गेट पूरी तरह उखड़कर सड़क पर गिर गया।बस में बैठे छोटे-छोटे बच्चे इस हादसे से बुरी तरह सहम गए।हालांकि गनीमत रही कि इस घटना में कोईबड़ा हादसा नहीं हुआ।मौके पर मौजूद राहगीरों ने तुरंत बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला और स्थिति को संभाला।बताया जा रहा है कि हादसा खरोरा थाना से महज 300 मीटर की दूरी पर हुआ।हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और फरार ट्रक ड्राइवर की तलाश जारी है।इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में भारी नाराजगी है और प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की जा रही है।

खरोरा में ट्रक ने स्कूली बस को मारी टक्कर

छत्तीसगढ़ बोर्ड एग्जाम की कॉपियां चेक करने का काम हो रहा है। बोर्ड परीक्षा की आंसरशीट पर छात्रों ने ऐसे उत्तर लिखे हैं जो चर्चा का विषय बने हुए हैं। किसी ने इमोशनल उत्तर लिखा है तो किसी ने अपनी शादी के बारे में जिक्र किया है। एक छात्र ने तो गजब ही कर दिया है। उसने लिखा कि अगर आप हनुमान जी के भक्त हैं तो पास कर दीजिए।आंसरशीट की जांच के दौरान पता चला है कि कुछ स्टूडेंट्स ने सवालों के जवाब देने की जगह अपने मुश्किलों के बारे में लिखा है। किसी ने पास करने की गुहार लगाई हो तो किसी ने कहा कि पास होने का आशीर्वाद दे दीजिए क्योंकि गरीब के बेटी की शादी तय हो गई है। एक छात्रा ने लिखा है कि अगर आपने पास नहीं किया तो मेरी शादी टूट जाएगी। एक छात्र ने पूरा  हनुमान चालीसा लिखा है

CG बोर्ड की आंसरशीट में  हनुमान चालीसा,पास कराने की गुहार

कोरबा के रामपुर स्थित गर्ल्स आईटीआई कॉलेज परिसर में बीती रात करीब 10 फीट लंबा अजगर देखा गया। कॉलेज स्टाफ और छात्राओं ने अजगर देखते ही रेस्क्यू टीम को सूचना दी।सूचना मिलते ही RCRS (रेस्क्यू टीम) के सदस्य उमेश यादव और सौम्या पाण्डेय मौके पर पहुंचे। अजगर झाड़ियों के बीच छिपा हुआ था, जिससे उसे पकड़ना चुनौतीपूर्ण था। टीम ने सावधानीपूर्वक रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया।कड़ी मशक्कत के बाद रेस्क्यू टीम ने अजगर को सुरक्षित पकड़ लिया। इस दौरान किसी को कोई नुकसान नहीं हुआ। अजगर को पकड़ने के बाद उसे सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया गया। जानकारी के अनुसार, कुछ छात्राएं कॉलेज परिसर में टहल रही थीं, तभी उनकी नजर अचानक इस विशालकाय अजगर पर पड़ी। इसके बाद कॉलेज स्टाफ और छात्राओं में सतर्कता बढ़ गई।

कोरबा में गर्ल्स आईटीआई कॉलेज में 10 फीट का अजगर

चेन्नई सुपर किंग्स ने IPL के मौजूदा सीजन में पहला मैच जीत लिया है। टीम को लगातार तीन हार के बाद पहली जीत मिली है। उसने शनिवार के दूसरे मैच में दिल्ली कैपिटल्स को 23 रन से हराया।चेपॉक स्टेडियम में DC ने गेंदबाजी चुनी। चेन्नई ने 20 ओवर के बाद 2 विकेट पर 212 रन बनाए। जवाब में दिल्ली 20 ओवर में 10 विकेट पर 189 रन ही बना सकी। जैमी ओवर्टन ने 18 रन देकर 4 विकेट झटके।चेन्नई की ओर से संजू सैमसन ने शतकीय पारी खेली। उन्होंने तीसरी टीम से शतक लगाया है। इससे पहले वे राजस्थान से 2 और दिल्ली से एक शतक लगा चुके हैं।दिल्ली की पारी में नंबर-6 पर बल्लेबाजी करने उतरे ट्रिस्टन स्टब्स ने 38 बॉल पर 60 रन की संघर्षपूर्ण पारी खेली, लेकिन अपनी टीम को जीत नहीं दिला सके। उनकी पारी में 4 चौके और 3 छक्के शामिल रहे।

IPL में लगातार तीन हार के बाद जीती चेन्नई
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments