कोरबा -जिले के एक आरक्षक पर छेड़छाड़ का आरोप लगा है।आरोपी आरक्षक का नाम दीप नारायण त्रिपाठी है, जो वर्तमान में बांगो थाने में पदस्थ बताया जा रहा है। इस मामले में सिविल लाइन थाना में पीड़िता की शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है।
जानकारी के अनुसार, आरोपी आरक्षक पर अपने ही दोस्त की पत्नी के साथ लगातार छेड़छाड़ करने का आरोप है। पीड़िता ने शिकायत में बताया कि आरोपी उसके साथ अनुचित व्यवहार करता था और कई बार आपत्तिजनक हरकतें कर चुका था। आखिरकार तंग आकर महिला ने पुलिस से शिकायत की, जिसके बाद मामला दर्ज किया गया।

