Jannah Theme License is not validated, Go to the theme options page to validate the license, You need a single license for each domain name.
छत्तीसगढ़

अल्दा के पूर्व सरपंच के विरुद्ध ग्रामीणों ने किया चक्का जाम ..फर्जी NOC जारी करने का आरोप ..FIR दर्ज करने की मांग .

अल्दा के पूर्व सरपंच के विरुद्ध ग्रामीणों ने किया चक्का जाम ..फर्जी NOC जारी करने का आरोप ..FIR दर्ज करने की मांग .

तिल्दा नेवरा

तिल्दा ब्लाक के ग्राम के अलदा गांव में प्रस्तावित पावर प्लांट को  पूर्व सरपंच और सचिव द्वारा कथित रूप से अवैध तरीके से कम्पनी को दी गई एनओसी को लेकर ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा है। सोमवार को 5 सौ से अधिक गांव के लोगो ने  एसडीएम कार्यालय पहुँचकर जमकर हंगामा किया और चक्का जाम कर शासन,एसडीएम और तहसीलदार के विरोध में जमकर नारे लगाए। बावजूद कोई अधिकारी प्रदर्शनकरियो से मिलने सामने नही आया।. इस बात को लेकर ग्रामीण भारी आक्रोशित है ,ग्रामीणों ने बताया की SUM तिल्दा को पहले से ही धरना प्रदर्शन की जानकारी दी गई थी।..

गौर तलब है की लगभग 1 साल पूर्व गांव में प्रस्तावित बालाजी स्पंज आयरन के द्वारा ग्राम पंचायत से एनओसी की मांग की गई थी। जब गाव वालो को कंपनी खोले जाने की जानकारी हुई तो फैक्ट्री  विरोध शुरू हो गया ।.उसके बाद गाव में ग्राम सभा बुलाई गई जिसमे एक स्वर में  स्पंज आयरन खुलने विरोध करते एनओसी नही देने की बात कही गई।उसके बाद  दो बार  और ग्राम सभा आयोजित की गई ।बावजूद फैक्ट्री खुलने के पक्ष में कोई भी ग्रामीण तैयार नहीं हुआ और तीनों बार विरोध के चलते ग्राम सभा में एनओसी दिए जाने का प्रस्ताव पारित नही किया जा सका । बाद में  पूर्व सरपंच के द्वारा प्रोसेडीग रजिस्टर में कूट रचनाकर कुछ पंचो और सचिव के साथ मिलकर कम्पनी से पैसे लेकर कंपनी के नाम एनओसी जारी कर दी ।

जब इसकी जानकारी ग्रामीणों को हुई तो ग्रामीण सरपंच के विरोध में आ गए। और गाव में एक बैठक बुलाई गई .जहा सरपंच ने स्वीकार किया की पैसे के लालच और भाजपा के नेता के दबाव में रजिस्टर में कूट रचनाकार बालाजी स्पंज आयरन के एनोसी जरी की गई है ।..दूसरी तरफ एनओसी मिलने के बाद कंपनी के द्वारा पर्यावरण के लिए जनसुनवाई आयोजित करने तारीख तय कर दी, । लेकिन जब जनसुनवाई हुई तो गांव के साथ आसपास के आधा दर्जन से भी अधिक गांव से आए लोगों ने जनसुनवाई का खुलकर विरोध किया । दो घंटे तक चली जनसुनवाई में किसी एक व्यक्ति ने भी फैक्ट्री खुलने के पक्ष मे आकर नहीं बोला ।लगभग 1300 लोगों ने आवेदन देकर एक स्वर में फैक्ट्री खुलने का विरोध किया जिसके बाद जनसुनवाई रद्द कर दी गई थी.।

जनसुनवाई के दूसरे दिन ही गांव के लोग एसडीएम कार्यालय पहुंच गए और एसडीएम को आवेदन देकर जारी की गई ए एनोसी रद्द करने की मांग कर कूट रचना करने वाले सरपंच के विरुद्ध एफआईआर दर्ज करने मांग को लेकर थाने में जमकर हंगामा किया गया । इस दौरान अधिकारियों ने ग्रामीणों को  भरोसा दिलाया  की जो एनओसी जारी की गई है जाँच कर  उसे रद्द कर सरपंच के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी । लेकिन साल भर बीत जाने के बाद भी जब कार्रवाई नहीं की गई तो सोमवार को सुबह ग्राम अल्दा से लगभग 500 लोग ट्रैक्टरों में बैठकर एसडीएम कार्यालय पहुंच गए । ग्रामीणों में बड़ी संख्या में महिलाए शामिल थी ,सभी  ने नारेबाजी करते  तिल्दा कोटा मेन रोड पर  चक्का जाम कर दिया।

इस बीच ग्रामीण शासन के विरोध में नारेबाजी करते हुए सरपंच पर कार्रवाई करने के साथ जारी  की गई NOC रद्द करने की मांग कर रहे थे।उधर स्थिति को देखते हुए आसपास के थानों से पुलिस बल को बुला लिया गया है ।ग्रामीणों को कहना है जब तक हमारी मांग पूरी नही होगी  तक वह धरने पर बैठे रहेंगे.।  ग्रामीण चावल दालल सब्जी साथ लेकर आए है ,धरने पर बैठे भाजपा नेता लोकनाथ टिकरिहा ने कहा हमारे भविष्य का सवाल है। हम अपने गांव में प्रदूषण फैलाने वाली किसी भी परियोजना को स्वीकार नहीं करेंगे।”

धरने में बैठी महिलाओं में काफी आक्रोश देखा गया .उनका कहना है कि जब तक उनकी मांगे पूरी नहीं होगी वह धरने पर बैठे रहेंगे. हमारीएक हि मांग है  पूर्व सरपंच के द्वारा जो कुट रचनाकर एनओसी जारी की गई है उसे रद्द करें और उसे पर एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई करें,फिलहाल, ग्रामीणों के विरोध को देखते हुए यह मामला तूल पकड़ता जा रहा है। अब देखना होगा कि प्रशासन इस पर क्या ठोस कदम उठाता है।समाचार लिखे जाने तक ग्रामीणों का आन्दोलन जारी था ..

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button