Jannah Theme License is not validated, Go to the theme options page to validate the license, You need a single license for each domain name.
छत्तीसगढ़

सुपर फास्ट:छत्तीसगढ़ के साथ देश की 10 बड़ी खबरे

सुपर फास्ट:छत्तीसगढ़ के साथ देश की 10 बड़ी खबरे

छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिला के अंबिकापुर-बिलासपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर रविवार देर शाम एक भीषण सड़क दुर्घटना हुई। यह हादसा अंबिकापुर नगर के समीप स्थित भिट्टिकला गांव के पास हुआ। इस दुर्घटना में तीन महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई।बताया जा रहा है कि एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो वाहन ने सड़क किनारे पैदल चल रहे लोगों को अपनी चपेट में ले लिया। मृतक महिलाएं सब्जी खरीदकर अपने घर लौट रही थीं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, स्कॉर्पियो चालक ने वाहन पर से अपना नियंत्रण खो दिया था। अनियंत्रित स्कॉर्पियो ने पहले राहगीरों को जोरदार टक्कर मारी। इसके बाद वह आगे जाकर सड़क पर खड़े एक ट्रेलर से जा भिड़ी। हादसे की भयावहता इतनी थी कि घटनास्थल पर तुरंत अफरा-तफरी का माहौल बन गया। बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण तुरंत मौके पर एकत्र हो गए। इस घटना से क्षेत्र में गहरा शोक और तनाव व्याप्त हो गया। हादसे के बाद नेशनल हाईवे पर लंबा जाम लग गया।

अंबिकापुर: दर्दनाक सड़क हादसे में तीन महिलाओं की मौत

दुर्ग के शहर के मालवीय नगर गार्डन में एक स्कूली छात्रा एक छात्र के साथ खुलेआम कर रही अश्लील हरकत का एक वीडियो वायरल हो रहा है वीडियो में देखा जा सकता है कि एक छात्रा में एक लड़के के साथ सड़क किनारे बने बाउंड्रीवाल पर बैठकर अश्लील हरकत कर रही है। छात्रा ने अपने और लड़के के मुंह को चुन्नी से ढके हुए है लेकिन इस हरकत को एक राहगीर ने अपने मोबाइल में कैद कर वायरल कर दिया ।बताया गया कि स्कूली छात्रा पास के ही एक सरकारी स्कूल में पढ़ाई करती है। वहीं, कहा जा रहा है कि वह स्कूल जाने के नाम पर घर से तो निकली लेकिन स्कूल ना जाकर ऐसे संदिग्ध हालात में नजर आई।दोनों के नाबालिग होने के कारण उन्हें हिरासत में नहीं लिया गया  . लेकिन पुलिस ने  बच्चों के माता-पिता को थाना  और उन्हें समझाया गया. पुलिस ने परिवारों को ऐसी गतिविधियों से दूर रहने की सलाह दी तथा भविष्य में सावधानी बरतने को कहा.

गार्डन में स्कूली छात्र-छात्रा अश्लील हरकत करते दिखे,

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में सूखा नशा और सिंथेटिक ड्रग्स की तस्करी मामले में पुलिस ने दिल्ली से 2 आरोपियों को पकड़ा था। आरोपी ‘प्रोफेसर गैंग’ से जुड़े हुए थे। इन आरोपियों ने पूछताछ में बड़े खुलासे किए हैं।आरोपियों ने बताया कि वे दिल्ली में एक्टिव कुख्यात ‘भूतनाथ गैंग’ से ड्रग्स लेकर कोरियर सर्विस के जरिए रायपुर और दूसरे शहरों में सप्लाई करते थे। जांच में यह भी पता चला है कि ‘भूतनाथ’ नाम का आरोपी विदेशी नागरिक है, जो नाइजीरियन नेटवर्क से जुड़ा हुआ है।जांच में सामने आया है कि ड्रग्स सिंडिकेट के मास्टरमाइंड महेश खड़का और कुसुम हिन्दुजा दिल्ली में बैठकर पूरे नेटवर्क को ऑपरेट कर रहे थे। ये दोनों आरोपी कोरियर के जरिए एमडीएमए, पार्टी पिल्स और अन्य सिंथेटिक ड्रग्स रायपुर भेजते थे। इससे पहले भी रायपुर पुलिस ने ‘प्रोफेसर गैंग’ और नाव्या मालिक जैसे मामलों में कार्रवाई करते हुए इसी नेटवर्क की कड़ियां उजागर की थीं।

प्रोफेसर गैंग को ड्रग्स सप्लाई करता था ‘भूतनाथ

छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में 7 साल के बच्चे से गलत हरकत के बाद मर्डर हुआ है। मासूम तालाब में नहा रहा था। इस दौरान पड़ोसी रंजीत कुमार (19 की नीयत बिगड़ गई। आरोपी उसे बहलाकर सुनसान जगह ले गया, जहां बच्चे का पैंट उतारकर उसने गंदी हरकत की विरोध करने पर उसे मार डाला।मामला पाली थाना के ग्राम पंचायत डोंगानाला के आश्रित ग्राम गणेशपुर का है। आरोपी ने पोल खुलने के डर से बच्चे के सिर पर पत्थर से 4 बार हमला किया। वारदात के बाद शव 12 फीट गहरे कुएं में फेंक दिया था। घटना के 2 दिन बाद बच्चे की रविवार को लाश मिली। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।दरअसल7 साल का आयान 2 अप्रैल की दोपहर अपने दोस्तों के साथ तालाब में नहाने गया था। सभी बच्चे रोज की तरह साथ गए थे।नहाने के बाद उसके बाकी दोस्त तो वापस घर लौट आए, लेकिन आयान नहीं पहुंचा

7 साल के बच्चे से पैंट उतारकर गलत हरकत

ऊना में मानवता को शर्मसार करने वाला एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसमें महज अमरूद तोड़ने के कारण एक छोटी बच्ची को बांधकर पीटा गया.दरअसल, पीड़ित बच्ची एक प्रवासी परिवार की बेटी है और उसका अपराध बस इतना था कि उसने एक रिटायर्ड फौजी के घर के बाहर पेड़ से अमरूद तोड़े थे. लेकिन उसकी यही मासूमियत भरी चोरी ही फौजी को इतना बड़ा अपराध लगा कि उसने पीड़िता को घर के अंदर सीढ़ियों से बांधकर पीटा. इस दौरान मर्चेंट नेवी में काम करने वाले एक स्थानीय युवक ने इस घटना का वीडियो रिकॉर्ड कर लिया. वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि पीड़ित बच्ची रोती बिलखती हुई उस स्थानीय युवक से अंकल मुझे बचा लो की गुहार लगा रही है लेकिन आरोपी का दिल नहीं पसीजा.वहीं, आरोपी रिटायर्ड फौजी भी साफ कहता हुआ दिखाई रहा है कि ”इसने हमारे अमरूद चुराए हैं.”

अंकल बचा लो..सीढ़ियों से बंधी बच्ची की चीखें .

राजधानी रायपुर में बिल्डिंग निर्माण के दौरान मिट्टी धंसने से एक कारपेंटर की मौत हो गई। कंसट्रक्शन का काम कचना इलाके में रहेजा प्रोजेक्ट की साइट पर चल रहा है। यहां 2 दर्जन से ज्यादा मजदूर काम पर लगे थे।बीती शाम गुड्डू रवि 8 फीट नीचे गड्ढे में शटरिंग के काम में लगा था, तभी अचानक मिट्टी का मलबा उस पर गिरा और वह जिंदा दफन हो गया, साथी कर्मचारियों ने उसे निकालने की कोशिश की, लेकिन जब तक उसे बाहर निकालते तब तक उसकी सांसे दम घुटने से थम चुकी थी।मामला खम्हारडीह थाना क्षेत्र का है। कारपेंटर झारखंड के गढ़वा जिले का रहने वाला था। परिजनों ने आरोप लगाया है कि उन्हें बीमारी की सूचना दी गई थी, सच्चाई छिपाई गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है। केस में जांच जारी है।

रायपुर में रहेजा बिल्डर की साइट पर मजदूर जिंदा दफन

छत्तीसगढ़ की राज्दाहानी रायपुर से एक बार फिर प्रदेश की सियासी हलचल बढ़ाने वाली खबर सामने आई है। दरअसल, भाजपा के  चंपारण मंडल के भिलाई गांव में आयोजित पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान कार्यक्रम के दौरान विधायक इंद्र कुमार साहू ने अपने संबोधन में कुछ भाजपाइयों को “गद्दार” तक कह दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि विधानसभा में गद्दारी करने वाले लोग आज प्रवक्ता बनकर बैठे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि “एजेंट बनकर चुनाव हराने वाले लोग आज भी सक्रिय हैं।  विधायक का यह बयान हाल ही में हुए जिला पंचायत चुनाव में पार्टी की हार को लेकर चल रही चर्चा के दौरान आया। उनके इस तीखे बयान पर कार्यक्रम में मौजूद वरिष्ठ भाजपा नेताओं ने कड़ी आपत्ति जताई और इसे अनुचित बताया।जिससे  प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान विवाद की स्थिति बन गई,  मामला इतना बढ़ गया कि कार्यक्रम स्थल पर कुछ समय के लिए हाथापाई जैसी स्थिति निर्मित हो गई।

भाजपा विधायक ने कुछ कार्यकर्ताओं का बताया ‘गद्दार’

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में प्रेमी ने रेप के बाद महिला की सिर कुचलकर हत्या कर दी। उसके प्राइवेट पार्ट में प्लास्टिक की बोतल डाल दी। करीब 10 साल पहले महिला के पति की मौत हो गई थी। वारदात से पहले दोनों साथ में जाते हुए CCTV कैमरे में कैद हुए हैं पोस्टमॉर्टम करने वाले मेडिकल कॉलेज के फॉरेंसिक विभाग के डॉ. संटू बाघ ने बताया कि, महिला के सीने की 12 पसलियां पूरी तरह टूट गई थी। पसली की हड्डियों के कई टुकड़े हो गए थे। इससे महिला का फेफड़ा और दिल फट गया था।इसके अलावा सिर में भी 3 जगह गंभीर चोट आई है। सिर की तीन हड्डियां टूटी हुई थीं। गले को भी दबाया गया है। जिस तरह के चोटदिखाई पड़े हैं, उससे संभावना है कि उसके सीने पर चढ़कर काफी दबाव दिया गया है।फॉरेंसिक एक्सपर्ट का कहना है कि घटना में एक से ज्यादा लोग भी शामिल हो सकते हैं। शुरुआती रिपोर्ट में महिला से दुष्कर्म की बात सामने आई है। पुष्टि के लिए बिसरा जांच के लिए भेजा गया है।

महिला की 12 पसलियां टूटीं, दिल-फेफड़े फटे

दुर्ग जिले के रिसाली इलाके में शनिवार को बिजली लाइन सुधार करने के दौरान करंट की चपेट में आने से एक ठेका श्रमिक की मौत हो गई। उसकी पहचान 22 वर्षीय रोशन कुमार देवांगन के रूप में हुई है, जो रिसाली नगर निगम में अनस्किल्ड लाइनमैन के तौर पर कार्यरत था।गणेश नगर क्षेत्र में बिजली लाइन सुधार का काम चल रहा था। इसी दौरान रोशन देवांगन चालू बिजली लाइन पर काम कर रहा था। अचानक करंट की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से झुलस गया और संभलने का मौका तक नहीं मिला।मौके पर मौजूद लोगों ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना मिलते ही नेवई थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजते हुए मामले की जांच शुरू कर दी।

रिसाली में करंट लगने से ठेका श्रमिक की मौत

बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और चेन्नई सुपर किंग्स आमने-सामने हैं. सीएसके ने अपने दोनों मैच गंवाए हैं. वहीं आरसीबी ने सीजन का आगाज जीत के साथ किया था.इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के मैच नंबर-11 में रविवार (5 अप्रैल) को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) का सामना चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) से हुआ. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला गया. मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 43 रनों से शानदार जीत हासिल की.आरसीबी ने सीएसके को जीत के लिए 251 रनों का टारगेट दिया था, जिसका पीछा करते हुए वो 207 रनों पर ढेर गई. सीएसके की मौजूदा सीजन में ये लगातार तीसरी हाररही. वहीं आरसीबी की ये लगातार दूसरी जीत रही और वो अंकतालिका में पहले नंबर पर आ गई.

IPL में CSK की लगातार तीसरी हार, चेन्नई सुपर किंग्स

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button