Jannah Theme License is not validated, Go to the theme options page to validate the license, You need a single license for each domain name.
छत्तीसगढ़

जादू-टोना के शक में वृद्ध महिला की बेरहमी से हत्या,गांव में अकेली रह रहती थी महिला,आरोपी गिरफ्तार

जादू-टोना के शक में वृद्ध महिला की बेरहमी से हत्या,गांव में अकेली रह रहती थी महिला,आरोपी गिरफ्तार

जादू-टोना के शक में वृद्ध महिला की बेरहमी से हत्या,गांव में अकेली रह रहती थी महिला,आरोपी गिरफ्तार

जशपुर-छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां जादू-टोना के शक में एक वृद्ध महिला की बेरहमी से हत्या कर दी गई। घटना बगीचा थाना क्षेत्र अंतर्गत गितारीपानी गांव की बताई जा रही है, जिससे पूरे इलाके में दहशत और आक्रोश का माहौल है। जानकारी के अनुसार, आरोपी छंदनु राम को लंबे समय से शक था कि गांव में अकेली रह रही वृद्ध महिला उसके परिवार पर जादू-टोना करती है।

बताया जा रहा है कि, आरोपी का बच्चा अक्सर बीमार रहता था, जिसे लेकर वह महिला पर अंधविश्वास के चलते आरोप लगाता था। इसी शक ने धीरे-धीरे हिंसक रूप ले लिया। बताया जा रहा है कि आरोपी ने गुस्से में आकर वृद्ध महिला पर डंडे से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। गंभीर चोट लगने से महिला की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही गांव में हड़कंप मच गया और स्थानीय लोगों ने पुलिस को जानकारी दी। सूचना पर बगीचा पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची, शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई शुरू की गई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी छंदनु राम को हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, प्रारंभिक जांच में हत्या का कारण जादू-टोना का अंधविश्वास सामने आ रहा है। मामले में हत्या सहित अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज कर आगे की जांच जारी है। इस घटना ने एक बार फिर ग्रामीण क्षेत्रों में फैले अंधविश्वास और जादू-टोना जैसी कुप्रथाओं पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। प्रशासन लोगों से अपील कर रहा है कि किसी भी प्रकार के अंधविश्वास में आकर कानून हाथ में न लें और किसी भी संदेह की स्थिति में पुलिस को सूचना दें। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है और जल्द ही पूरे घटनाक्रम का खुलासा होने की संभावना जताई जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button