Jannah Theme License is not validated, Go to the theme options page to validate the license, You need a single license for each domain name.
छत्तीसगढ़

सुपर फास्ट:छत्तीसगढ़ के साथ देश की 10 बड़ी खबरे

सुपर फास्ट:छत्तीसगढ़ के साथ देश की 10 बड़ी खबरे

भिलाई -छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के भिलाई में शनिवार को 2 स्टूडेंट्स ने फांसी लगाकर सुसाइड किया है। इसमें एक 11वीं की छात्रा वीणा ठाकुर है,जो अपने घर में फंदे पर झूलती मिली। उसने सुसाइड नोट में सॉरी मम्मी-पापा लिखा है और कहा कि, अब कभी परेशान नहीं करूंगी। मामला पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र का है।वहीं, रूंगटा कॉलेज में बीसीए की पढ़ाई कर रहे 19 साल के छात्र ने भी सुसाइड कर लिया। मामला स्मृति नगर चौकी क्षेत्र का है। दोनों ही मामले में आत्महत्या की वजह अब तक साफ नहीं है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। बता दें कि बच्चों के सुसाइड मामले में जिले में 15 दिन में यह तीसरी घटना है।

भिलाई में 2 स्टूडेंट्स ने किया आत्महत्या

छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले में नाबालिग लड़के से रेप के आरोप में पुलिस ने शादीशुदा महिला को गिरफ्तार किया है। ख्याति विश्वकर्मा (25) ने लव मैरिज की थी, लेकिन उसने इंस्टाग्राम पर 16 साल के लड़के से भी दोस्ती की थी। दोनों बातचीत और मुलाकात किया करते थे।इसी बीच ख्याति ने नाबालिग को भोरमदेव रोड स्थित होटल बुलाया, जहां उसे इमोशनल ब्लैकमेल कर संबंध बनाए। गलत होने का एहसास होने के बाद नाबालिग ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। आरोपी महिला पर पॉस्को एक्ट का केस दर्ज हुआ है।नाबालिग ने थाने में शिकायत दर्ज कराई, जिसके मुताबिक महिला ने उस पर भावनात्मक दबाव बनाकर दुष्कर्म किया। घटना के बाद आरोपी ने पीड़ित को डराया-धमकाया, जिससे वह मानसिक दबाव में आ गया और उस समय शिकायत दर्ज नहीं करा सका। 2 दिन बाद हिम्मत जुटाकर पीड़ित ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई।

शादीशुदा महिला ने 16 साल के लड़के से रेप किया

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले से भीषण सड़क हादसा सामने आया है. जानकारी के अनुसार जिला कुल्लू के उपमंडल बंजार के सोझा में एक टेंपो ट्रैवलर खाई में गिर गया. सूचना पर पहुंची पुलिस ने दुर्घटना में घायल अब तक 15 लोगों का रेस्क्यू किया है. जबकि पांच लोग अभी भी लापता बताए जा रहे हैं. वहीं, हादसे में दो लोगों की जान जाने की आशंका जताई जा रही है. हालांकि, अभी तक प्रशासन की ओर से अभी तक कोई पुष्टि नहीं की गई है. जानकारी के अनुसार, सैलानियों से भरी एक टेंपो ट्रैवलर जब जलोड़ी जोत से घूम कर वापस बंजार की ओर आ रहा था, तभी अचानक टेंपो ट्रैवलर का संतुलन बिगड़ गया और वह गहरी खाई में जा गिरा. सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन भी मौके पर पहुंचा और स्थानीय लोगों केकी मदद से रेस्क्यू शुरू किया गया.

हिमाचल में भीषण सड़क हादसा, खाई में गिरा टेंपो ट्रैवलर,

छत्तीसगढ़ के बलरामपुर नगर पालिका परिषद के CMO प्रणव राय का एक कथित ऑडियो वायरल हुआ है, जिसमें उन्होंने पार्षदों को कुत्ता कहा। साथ ही, जनप्रतिनिधियों को खुलेआम चुनौती देते हुए कहा कि मेरा ट्रांसफर कराने की इनकी ‘औकात’ है।दरअसल वार्ड क्रमांक 14 के पार्षद गौतम सिंह ने CMO प्रणव पर काम में अनियमितता का आरोप लगाया था। इसके साथ ही उनके व्यवहार को लेकर जनप्रतिनिधियों ने मंत्री से शिकायत भी की थी। आरोप है कि इन दोनों घटनाओं के बाद सीएमओ सभी पार्षदों पर भड़के हैं।हालांकि CMO प्रणव ने इस ऑडियो क्लीप को AI जनरेटेड बताया है। पार्षद ने नगर पालिका अध्यक्ष से इस ऑडियो क्लीप पर कार्रवाई की मांग की है। इस वायरल ऑडियो की पुष्टि VCN टाइम्सनहीं करता है।

बलरामपुर CMO ने पार्षदों को कुत्ता कहा, कथित ऑडियो वायरल

मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले के कोतमा बस स्टैंड के पास शनिवार शाम चार मंजिला अग्रवाल लॉज अचानक भरभराकर गिर गई। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। एक शव पहले ही निकाला गया था। देर रात एक और शव बरामद किया गया।हादसे में 3 लोग घायल हैं। घायलों को शहडोल मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। कई लोग मलबे में दबे हैं। हादसे का CCTV फुटेज भी सामने आया है, जिसमें पूरी बिल्डिंग ढहती नजर आ रही है।मृतक की पहचान हनुमान दीन यादव (55) के रूप में हुई है, जो टाइल्स लगाने का काम करता था। लॉज की चौथी मंजिल में काम कर रहा था। मुंह से खून निकल रहा था। शरीर की कई हड्डियां टूट चुकी थीं। वहीं दूसरे मृतक की पहचान राम कृपाल यादव (40), फुनगा के रूप में हुई।घटनास्थल पर 10-12 एंबुलेंस मौजूद हैं। वहीं हादसे पर CM मोहन यादव ने दुख जताया।

 

सूरजपुर जिले के विश्रामपुर में शनिवार सुबह सड़क किनारे युवती गंभीर रूप से जली हुई अवस्था में मिली। राहगीरों ने उसे देखा और तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और युवती को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र विश्रामपुर पहुंचाया। प्राथमिक इलाज के बाद उसकी हालत गंभीर होने पर मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया गया।मामला विश्रामपुर थाना क्षेत्र का है। जानकारी के अनुसार, शनिवार सुबह विश्रामपुर-भटगांव रोड स्थित पासिंग नाला के पास लोगों ने सड़क किनारे एक युवती को करीब 90 प्रतिशत जली हुई हालत में देखा। फिलहाल युवती की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस उसकी शिनाख्त करने के साथ ही मामले की जांच में जुटी हुई है।

सूरजपुर में सड़क किनारे जली अवस्था में मिली युवती

छत्तीसगढ़ के कोरबा में सोडा-गन्ना जूस की दुकान में इस्तेमाल की जा रही बर्फ में मरा हुआ मेंढक मिला। जूस बनाते समय जब बर्फ को तोड़ा जा रहा था, तभी उसमें मेंढक दिखाई दिया, जिसे देखकर मौके पर मौजूद लोग हैरान रह गए।इस घटना का वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस मामले में चौपाटी संघ ने खाद्य-औषधि विभाग से सख्त कार्रवाई की मांग की है, जबकि विभाग ने मामले में जांच का आश्वसन दिया है।मामला शहर के घंटाघर चौपाटी का है।दरअसल, संचालक घंटाघर चौपाटी में अपनी दुकान लगाता है और सोडा-जूस बेचता है। शुक्रवार शाम दुकान पर कुछ ग्राहक आए और उन्होंने जूस का ऑर्डर दिया। संचालक ने पहले जूस बनाया, बाद में उसमें डालने के बर्फ तोड़ने लगा।इस दौरान बर्फ में मरा हुआ मेंढक मिला।

सोडा-गन्ना जूस की बर्फ में मिला मरा मेंढक, 
रायपुर,उरकुरा और मांढर के बीच चल रहे ऑटोमेटिक सिग्नलिंग प्रोजेक्ट के चलते इस रेलखंड पर 10 मेमू पैसेंजर ट्रेनों को आज गया रद्द,किया गया है वही कुछ यात्री ट्रेनों के संचालन में बदलाव किया गया है .गाडी संख्या 68728 रायपुर-बिलासपुर मेमू पैसेंजर, गाडी संख्या 68719 बिलासपुर-रायपुर मेमू पैसेंजर ,गाडी संख्या 68733 गेवरा रोड -बिलासपुर मेमू पैसेंजर ,गाडी संख्या 68733 गेवरा रोड -बिलासपुर मेमू पैसेंजर,गाडी संख्या 68734 बिलासपुर-गेवरा रोड मेमू पैसेंजर ,गाडी संख्या 58205 रायपुर- नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी) पैसेंजर,,गाडी संख्या 58206 नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी)-रायपुर पैसेंजर गाडी संख्या 68701 रायपुर-दुर्ग मेमू पैसेंजर , गाडी संख्या 68702 दुर्ग -रायपुर- मेमू पैसेंजर गाडी संख्या 68703 रायपुर-दुर्ग मेमू पैसेंजर ,अप्रैल को गाडी संख्या 68704 दुर्ग -रायपुर- मेमू पैसेंजर ये सभी गाड़िया आज रद्द रहेगी। गाड़ी संख्या 68861 गोंदिया-झारसुगुड़ा मेमू पैसेंजर गोंदिया के स्थान यह गाड़ी बिलासपुर से ही झारसुगुड़ा के लिए रवाना होगी ।
 रेल यात्रियों की बढ़ी परेशानी, आज 10 मेमू रद्द

IPL में राजस्थान रॉयल्स (RR) ने आखिरी ओवर में 11 रन डिफेंड कर गुजरात टाइटंस (GT) को हरा दिया। 4 ओवर में 39 रन बना चुके राशिद खान और कगिसो रबाडा के खिलाफ तुषार देशपांडे ने 4 रन ही खर्च किए।अहमदाबाद में टॉस जीतकर बैटिंग करने उतरी RR ने 6 विकेट खोकर 210 रन बनाए। GT ने फाइट दिखाई, लेकिन टीम 8 विकेट खोकर 204 रन ही बना सकी।राजस्थान के लिए ध्रुव जुरेल ने 75 और यशस्वी जायसवाल ने 55 रन बनाए। इम्पैक्ट प्लेयर रवि बिश्नोई ने 4 विकेट लिए। नांद्रे बर्गर और रियान पराग को 1-1 विकेट मिला। गुजरात से साई सुदर्शन ने 73 रन बनाए, लेकिन उन्हें बाकी बैटर्स का साथ नहीं मिला। कगिसो रबाडा ने 2 विकेट लिए।211 रन के टारगेट के सामने गुजरात ने 10 ओवर के बाद 101 रन पर 1 ही विकेट गंवाया था। 11वें ओवर में साई सुदर्शन 73 रन बनाकर आउट हो गए। 15 ओवर तक टीम ने 161 रन पर 7 विकेट गंवा दिए।

IPL- आखिरी ओवर में 11 रन बचाकर जीता राजस्थान

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button