Jannah Theme License is not validated, Go to the theme options page to validate the license, You need a single license for each domain name.
छत्तीसगढ़

हनुमान जन्मोत्सव आज :शहर के मंदिरों में होगा रामायण-रामरक्षा स्त्रोत का पाठ

हनुमान जन्मोत्सव आज :शहर के मंदिरों में होगा रामायण-रामरक्षा स्त्रोत का पाठ

तिल्दा नेवरा-अंजनी पुत्र हनुमान जी का जन्मोत्सव गुरुवार को मनाया जाएगा । नेवरा के संकट मोचन हनुमान मंदिर, टैक्सी स्टैंड दीनदयाल चौक स्थित हनुमान मंदिर, रेलवे स्टेशन साइकिल स्टैंड हनुमान मंदिर, समेत शहर के सभी प्रमुख मंदिरों में उत्सव की भव्य तैयारी की गई है ।दर्शन के लिए सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ेगी ।हनुमान चालीसा और रामायण का पाठ होगा ।समितियां और संगठनों ने आकर्षक आतिशबाजी की तैयारी की है ।प्राय सभी मंदिरों में आम भंडारे का आयोजन किया गया है।बजरंग दल द्वरा शोभा यात्रा निकली जाएगी ।

तिल्दा नेवरा में आज हनुमान जयंती की धूम रहेगी नेवररा हनुमान मंदिर में हनुमान जी की पूजा के बाद महा आरती होगी प्रसादी वितरण किया जाएगा एवं दोपहर को भंडारे का आयोजन किया गया है।टैक्सी स्टैंड हनुमान मंदिर मैं भी हनुमान जयंती को लेकर जोरदार तैयारी की गई है ।सुबह हनुमान जी की विशेष पूजा अर्चना होगी हनुमान चालीसा का पाठ होगा उसके बाद भगवान जी का जलाभिषेक कर नए वस्त्र धारण कराए जाएंगे । दोपहर को मंदिर में भंडारे का आयोजन किया गया है ।शाम को मंदिर में महा आरती होगी और भजन कीर्तन होगा।

स्टेशन चौक साइकिल स्टैंड हनुमान मंदिर को फूलों से जोरदार सजाया गया है । यह मंदिर पहले रलवे टिकट घर के पास था लेकिन अब स्टेशन का विस्तार होने के कारण मंदिर का स्थानांतरण किया गया है और बुधवार को मंदिर में विधि विधान के साथ मूर्ति की स्थापना की गई ।आज सुबह से ही श्रद्धालुओं का यहां ताता  लगा रहेगा । पंडित जी ने बताया कि सुबह हनुमान जी की आरती होगी उसके बाद दिनभर भजन कीर्तन चलेगा, दोपहर को आम लंगर का आयोजन किया गया है। इसके अलावा भैरवगढ़ हनुमान मंदिर बंजारी माता खपरी मनी स्थित हनुमान मंदिर में भी हनुमान जयंती धूमधाम से मनाई जाएगी।

हनुमान जयंती  के अवसर पर मिलेनियम हाईटेक में भगवान हनुमान दूध से अभिषेक होगा. सवामणि भोग के बाद प्रसाद का वितरण किया जाएगा सुंदरकांड पाठ और भजन संध्या होगी दोपहर को भंडारे का आयोजन किया गया है।

हनुमान भक्त अरुण अग्रवाल के निवास पर प्रति वर्ष अनुसार इस वर्ष भी हनुमान जयंती धूमधाम से मनाई जाएगी इस मौके पर भजन कार्यक्रम आयोजित किया गया है. दोपहर 12:00 बजे महा आरती के बाद भंडारे का आयोजन किया गया है ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button