छत्तीसगढ़

सुपर फास्ट:छत्तीसगढ़ के साथ देश की 10 बड़ी खबरे

सुपर फास्ट:छत्तीसगढ़ के साथ देश की 10 बड़ी खबरे

बिहार में नालंदा जिले में मंगलवार सुबह शीतला माता मंदिर में भगदड़ मच गई। हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई। 8 महिलाओं की भीड़ में दबने से मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि एक पुरुष ने अस्पताल में दम तोड़ा।चैत्र महीने के आखिरी मंगलवार को बड़ी संख्या में श्रद्धालु इस मंदिर में पहुंचे थे। वहां मेला भी लगा था। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि भीड़ को संभालने के लिए पर्याप्त इंतजाम नहीं थे।दर्शन करने की जल्दी में धक्का-मुक्की मच गई। अफरातफरी के बीच कई लोग भीड़ में दब गए। बड़ी संख्या में लोग घायल भी हुए हैं। हादसे के बाद मंदिर और मेला को बंद करवा दिया है।मंगलवार को  नालंदा यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में राष्ट्रपति शामिल हुईं। उनकी सुरक्षा में 8 जिलों के 2500 जवानों को लगाया गया था, जबकि मंदिर में जुटी 25 हजार की भीड़ के लिए एक भी पुलिस वाले की तैनाती नहीं थी।

बिहार- नालंदा के मंदिर में भगदड़, 9 की मौत

मध्यप्रदेश के श्योपुर जिले में एक धार्मिक मेले के समापन अवसर पर सियासी पारा उस वक्त हाई हो गया, जब दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री और महिला SHO के बीच तीखी बहस हो गई. भरे मंच से हुई इस तकरार ने जिले के प्रशासनिक और राजनैतिक गलियारों में नई चर्चा छेड़ दी है. महिला थाना प्रभारी (TI) को खरी-खोटी सुनाई तो पलटवार में उन्हें करारा जवाब मिला. मंत्री और लेडी टीआई के बीच हुई तकरार का मामला राजनैतिक और प्रशासनिक गलियारों में चर्चा विषय बन गया है. दरअसल श्योपुर जिले के कराहल क्षेत्र के पनवाड़ा गांव में स्थित प्राचीन अन्नपूर्णा माता मंदिर पर प्रतिवर्ष लगने वाले मेले का समापन कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री और भाजपा के पूर्व विधायक सीताराम आदिवासी ने मंच पर मौजूद कराहल थाने की महिला टीआई यास्मीन खान को खरी-खोटी सुनाई.  फिरटी आई ने भी माइक अपने हाथ में लेते हुए नेता जी को हाथों-हाथ जवाब दे दिया.

मंत्री जी की भरे मंच पर फजीहत! लेडी SHO ने माइक थामकर दिया कड़क जवाब

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने प्रदेश में धर्मांतरण को लेकर विवाद के बीच अहम फैसला सुनाया है। जस्टिस नरेश कुमार चंद्रवंशी की सिंगल बेंच ने आदेश में कहा कि किसी व्यक्ति को अपने निजी आवास में शांतिपूर्ण प्रार्थना सभा आयोजित करने का अधिकार है।हाईकोर्ट ने स्पष्ट किया कि प्रार्थना सभा के लिए पहले से परमिशन लेना जरूरी नहीं है। सिंगल बेंच ने इस आदेश में पुलिस की ओर से जारी नोटिस को रद्द कर दिया, जिसमें थाना प्रभारी याचिकाकर्ताओं को प्रार्थना सभा रोकने के लिए बार-बार नोटिस दे रहे थे।हाईकोर्ट ने कहा कि याचिकाकर्ताओं को अनावश्यक परेशान नहीं किया जाए। यह मामला जांजगीर-चांपा जिले के नवागढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम गोधना से जुड़ा है।

प्रार्थना सभा के लिए अनुमति जरूरी नहीं:हाईकोर्ट

छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिला अस्पताल में भर्ती गर्भवती महिला के गर्भस्थ शिशु की मौत हो गई। इसके बाद अस्पताल में इलाज में लापरवाही की जानकारी मिलने पर महिला-बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े अस्पताल पहुंचीं। लापरवाही और दुर्व्यवहार के मामले में उन्होंने सिविल सर्जन और डॉक्टरों को फटकार लगाई।जानकारी के अनुसार, महिला को गंभीर हालत में शनिवार को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जांच के बाद रविवार को पता चला कि गर्भस्थ शिशु की मौत हो चुकी है और उसका ऑपरेशन कर मृत शिशु को निकालना आवश्यक था, लेकिन अस्पताल में ब्लड की कमी बताते हुए उसका इलाज शुरू नहीं किया गया, जिस पर लक्ष्मी राजवाड़े ने कहा कि मेरा ब्लड ले लो और इलाज करो।इस मामले में सूरजपुर के सीएमएचओ डॉ. अनिल पैकरा ने डॉक्टर निकिता को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।

गर्भस्थ शिशु की मौत, डॉक्टर्स पर भड़कीं मंत्री राजवाड़े,

छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले में संपत्ति हड़पने के लिए छोटे भाई ने सुपारी देकर बड़े भाई को मरवा दिया। दामोदर सिंह (62) रिटायर्ड शिक्षा अधिकारी थे। उनके पास लगभग 4 करोड़ की प्रॉपटी और 30 तोला सोना था, जो वह हड़पना चाहता था। मर्डर के लिए उसने गांव के ही युवक से 10 लाख रुपए और 50 डिसमिल जमीन देने की डील की थी और साढ़े 4 लाख रुपए एडवांस भी दे भी दिए थे।मामला लालपुर थाना क्षेत्र का है। वारदात में 15 लोग शामिल थे। 21 मार्च को दामोदर को बुलाकर गमछे से उसका गला घोंटा गया, लाश घटनास्थल से 60km दूर जंगल ले जाकर रेत में दफनाया गया, फिर मोबाइल नदी में बहा दिया था। 8 दिन बाद पूरे मामले का खुलासा हुआ। पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इनमें पूर्व कांग्रेस नेता समेत 4 नाबालिग और परिवार के ही सदस्य है।

4 करोड़ की प्रॉपर्टी हड़पने भाई को मरवाया:रिटायर्ड शिक्षा अधिकारी का गला घोंटा

छत्तीसगढ़ में नक्सली खात्मे की डेडलाइन (31 मार्च) को नक्सलियों का छिपाया हुआ 14 करोड़ का माल मिला है। बीजापुर में 25 नक्सलियों ने सरेंडर किया है। इनसे मिले इनपुट के बाद ही 3 करोड़ कैश और 7 किलो गोल्ड बरामद हुआ। इसे अब तक का सबसे बड़ा डंप माना जा रहा है।इसी तरह 4 जिलों में 34 नक्सलियों ने हथियार डाले हैं। इसमें दंतेवाड़ा में 5, सुकमा में 2 और कांकेर में 2 नक्सली शामिल है। पुलिस ने दंतेवाड़ा जिले को नक्सल मुक्त होने का दावा किया है। वहीं, कांकेर में अब भी 14 नक्सली सक्रिय है, पुलिस इनसे संपर्क की कोशिश कर रही है।बीजापुर में दंडकारण्य स्पेशल जोनल कमेटी (DKSZC) के 25 नक्सलियों ने 93 हथियारों के साथ सरेंडर किया है। इसमें 12 महिला माओवादी कैडर शामिल हैं। सभी पर 1.47 करोड़ का इनाम घोषित था।इनमें मंगल कोरसा ऊर्फ मोटू, आकाश ऊर्फ फागु उईका, DVCM शंकर मुचाकी, ACM राजू रैयाम ऊर्फ मुन्ना, ACM पाले कुरसम जैसे बड़े नक्सली शामिल है।

बीजापुर में नक्सलियों का छिपाया 14 करोड़ का माल मिला

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में सूखा नशा और सिंथेटिक ड्रग्स के अंतर्राज्यीय नेटवर्क के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। दिल्ली से एमडीएमए सप्लाई सिंडिकेट चल रहा था। रैपिडो राइडरों और ‘डेड ड्रॉप सिस्टम’ से ड्रग्स डिलीवरी हो रही थी। पुलिस ने अब तक 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।पुलिस जांच में सामने आया कि, ड्रग्स नेटवर्क का मास्टरमाइंड महेश खड़का और कुसुम हिन्दुजा हैं। दोनों दिल्ली में रहकर एमडीएमए ड्रग्स और पार्टी पिल्स सप्लाई का नेटवर्क संचालित कर रहे थे। यह दोनों आरोपी पहले भी 2024 में ड्रग्स मामले में जेल जा चुके हैं।यह कार्रवाई पुलिस उपायुक्त (क्राइम एवं साइबर) स्मृतिक राजनाला और पुलिस उपायुक्त (सेंट्रल जोन) उमेश प्रसाद गुप्ता की संयुक्त निगरानी में एसीसीयू, एएनटीएफ और थाना तेलीबांधा पुलिस की टीम ने की है।

रायपुर में सिंथेटिक ड्रग्स नेटवर्क का भंडाफोड़…6 गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ शराब घोटाले मामले में EOW ने कार्रवाई तेज कर दी है। मंगलवार को कांग्रेस के राजीव भवन कार्यालय में काम करने वाले अकाउंटेंट शिशुपाल साहू, गजेन्द्र यादव, सोहन समेत 4 कर्मचारियों को पूछताछ के लिए तलब किया गया। EOW की टीम ने आज सुबह करीब 11 बजे राजीव भवन के अकाउंटेंट, ऑफिस बॉय, प्यून समेत 4 कर्मचारियों को पूछताछ के लिए बुलाया। सभी कर्मचारियों को 10 घंटे से पूछताछ चल रही है। टीम वित्तीय लेन-देन से जुड़े हर पहलू की बारीकी से जांच कर रही है।EOW की टीम पार्टी फंड में जमा रकम की भी जांच कर रही है। अधिकारियों ने अकाउंटेंट से पिछले 3 साल के बैंक खातों की पूरी जानकारी मांगी है। इसके साथ ही कई अहम दस्तावेज भी जांच के लिए जब्त किए गए हैं।अब एजेंसी इस बात की गहराई से पड़ताल कर रही है कि पार्टी फंड में आई रकम का इस्तेमाल किस तरह किया गया। कहीं इसमें किसी प्रकार की अनियमितता या गड़बड़ी तो नहीं हुई है।

छत्तीसगढ़ शराब घोटाले की जांच कांग्रेस दफ्तर तक पहुंची

रायपुर: छत्तीसगढ़ से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। दरअसल, आबकारी विभाग ने नई शराब रेट लिस्ट जारी कर दी है। आबकारी विभाग द्वारा जारी की गई शराब की नई रेट लिस्ट में देशी शराब की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। वहीं कुछ ब्रांड्स की शराब कीमतों में बदलाव किया गया है। ) छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग द्वारा जारी की गई शराब की नई रेट लिस्ट बुधवार 1 अप्रैल 2026 से लागू हो जाएगी।छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग द्वारा जारी की गई नई रेट लिस्ट में देसी प्लेन और मसाला की कीमत पिछले साल जैसी ही रखी गई है। वहीं विदेशी शराब की लोअर और मीडियम रेंज में भी विभाग द्वारा कोई बदलाव नहीं किया गया है। आबकारी विभाग ने हायर रेंज की विदेशी शराब कीमत में बदलाव किया है। आबकारी विभाग द्वारा जारी की गई नई रेट लिस्ट में हायर रेंज की विदेशी शराब 1000 रुपए तक सस्ती हुई है। वहीं प्रदेश में बिकने वाली बियर और कुछ अन्य ब्रांड्स की कीमतों में विभाग द्वारा बढ़ोतरी भी की गई है।

 छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग ने जारी की शराब की नई रेट लिस्ट

रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में बीती रात रायपुरा ओवर ब्रिज पर भाजपा नेत्री के भाई के साथ चाक़ू की नोक पर लूट की वारदात को अंजाम दिया गया। लूट की वारदात को अंजाम देने वाले अज्ञात आरोपी 50 हजार नगदी समेत सोने चांदी के जेवरात लुटकर फरार हो गये। पुलिस एफआईआर के मुताबिक सत्ती बाजार लक्ष्मीनारायण मंदिर के सामने झाबड़ बड़े के पास सदर बाजार निवासी निखिल शर्मा बीती रात अपने बड़े काका को देखकर रायपुरा स्थित ग्लोबल स्टार अस्पताल से वापस सदर बाजार तरफ अपने घर वापस जाने के लिए निकले थे।इस दौरान रायपुरा ओवर ब्रिज के पास में 3-4 अज्ञात युवकों ने रोका और चाकू निकालकर धमकाते हुए गले में पहनी हुई सोने की चैन, पर्स समेत 50,000 रूपये नगदी, एस बी आई के 03 ए टी एम, बैंक ऑफ इंडिया के 2, बैंक ऑफ बडोदा का 01, सैंट्रल बैंक का 01 और एच डी एफ सी बैंक का 01 क्रेडिट कार्ड, मोटोरोला कंपनी का मोबाइल फोन समेत दुकान का हिसाब-किताब समेत हास्पिटल का बिल व अन्य दस्तावेज लूटकर फरार हो गये।

राजधानी में भाजपा नेत्री के भाई से चाक़ू की नोक पर लूट,

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button