Homeछत्तीसगढ़रायपुर में युवक को जिंदा जमीन पर गाड़ा! तड़प-तड़पकर तोड़ा दम,

रायपुर में युवक को जिंदा जमीन पर गाड़ा! तड़प-तड़पकर तोड़ा दम,

छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले के अभनपुरथाना क्षेत्र में पाकिस्तानी युवक की हत्या के मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। मृतक की पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आने के बाद मामले ने नया मोड़ ले लिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार युवक की मौत मिट्टी के अंदर दम घुटने से हुई है। रिपोर्ट में यह स्पष्ट हुआ है कि युवक को जिंदा ही गाड़ दिया गया था। प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी पक्ष ने पहले युवक के साथ मारपीट की, जिससे वह बेहोश हो गया। इसके बाद उसे उसी अवस्था में मिट्टी में गाड़ दिया गया, जिससे उसकी मौत हो गई। इस सनसनीखेज खुलासे के बाद पुलिस ने जांच तेज कर दी है। पुलिस अब हत्या के पीछे प्रेम प्रसंग और लेनदेन जैसे संभावित कारणों को ध्यान में रखते हुए विभिन्न एंगल से मामले की जांच कर रही है।

दरअसल 21 मार्च को अभनपुर के भरेंगाभाटा गांव के ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी कि सूनसान इलाके में जमीन में दफन एक लाश मिली है। शव का एक हाथ और एक पैर जमीन के बाहर दिखाई दे रहा था। पुलिस ने खुदाई कराकर शव को बाहर निकलवाया। उसकी पहचान हाथ में बने टैटू से हुई। पुलिस के मुताबिक, लाश नितेश बत्रा की है जो रायपुर के शदाणी दरबार का रहने वाला है। शव की हालत देखकर अंदाजा लगाया जा रहा था कि इसे कुछ दिन पहले हत्या कर उसे जमीन में गाड़ दिया गया है। अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आने के बाद इस बात की पुष्टि हो गई है।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments