छत्तीसगढ़

सुपर फास्ट:छत्तीसगढ़ के साथ देश की 10 बड़ी खबरे

सुपर फास्ट:छत्तीसगढ़ के साथ देश की 10 बड़ी खबरे

छत्तीसगढ़ के रायपुर के पंडरी मोवा में स्थित ‘साहस नशा मुक्ति केंद्र’ में एक आदिवासी युवक को पाइप से बेरहमी से पीटने का वीडियो सामने आया है। नशे की लत छुड़ाने के लिए परिजनों ने उसे भर्ती कराया था। लेकिन केंद्र संचालिका के बेटे ने उसके साथ मारपीट की।पिटाई से उसके पीठ-गर्दन की चमड़ी छिल गई है। गहरे जख्म के निशान दिख रहे हैं। युवक की मानसिक स्थिति भी बिगड़ गई है। उसका इलाज विशाखापट्टनम के एक अस्पताल में चल रहा है। मामला पंडरी थाना इलाके का है।दरअसल, ओडिशा के उमरकोट निवासी अंकुर मांझी को उसके माता-पिता ने नशा छुड़ाने सितंबर-अक्टूबर 2025 में पंडरी मोवा के ‘साहस नशामुक्ति केंद्र’ में भर्ती करवाया था। कुछ दिनों बाद ही उसके साथ मारपीट हुई थी, लेकिन यह मामला दब गया था।जब फरवरी में बेटा घर पहुंचा, तो उसकी हालत देखकर माता-पिता को इसकी जानकारी हुई। अंकुर की पीठ और गर्दन पर मारपीट के कारण चमड़ी छिल गई थी।

रायपुर के पंडरी मोवा में स्थित 'साहस नशा मुक्ति केंद्र' में आदिवासी युवक की बेरहमी से पिटाई। - Dainik Bhaskar
आदिवासी युवक को पाइप से चमड़ी उखड़ते तक पीटारायपुर नशामुक्ति केंद्र में भर्ती था

छत्तीसगढ़ में बिजली के उपयोग और बिल भुगतान की व्यवस्था में एक बड़ा बदलाव होने जा रहा है। छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत नियामक आयोग ने बिजली कंपनी के प्रीपेड मॉडल को मंजूरी दे दी है, जिसके तहत अब उपभोक्ताओं को बिजली इस्तेमाल करने से पहले मोबाइल की तरह रिचार्ज कराना होगा। नई व्यवस्था की शुरुआत सरकारी विभागों से की जा रही है। इसके तहत रिचार्ज खत्म होते ही बिजली सप्लाई स्वतः बंद हो जाएगी।बिजली वितरण कंपनी के अनुसार, ब्लॉक स्तर तक के सभी सरकारी कनेक्शनों को प्रीपेड मोड में बदला जा रहा है। इसका मुख्य कारण विभागों पर बढ़ता बकाया है, जो कंपनी के लिए बड़ी चुनौती बन चुका है। राज्य में 1.72 लाख सरकारी कनेक्शनों पर स्मार्ट मीटर लगाने का लक्ष्य तय किया गया है। अब तक करीब 1.5 लाख मीटर लगाए जा चुके हैं,

अब समय के हिसाब से तय होगा आपका बिजली बिल,

छत्तीसगढ़ के तिल्दा नेवरा के पास  छछान पहरी गाव में तेज रफ्तार बाइक आमने-सामने टकरा गईं।जिसमे बाइक चला रहे एक युवक की मौके पर मौत हो गई जबकि दो लोग घायल हो गए । मृतक  के साथ बाइक पर उनकी माँ सवार  थी ,बाइक टकराने के बाद वह दूर जा गिरी,चोटिल होने के बावजूद मा ने उठकर पहले बेटे को उठाया लेकिन कुछ ही देर में उसने माँ के सामने दम तोड़ दिया । मृतक रोहासी गाव का था वो अपनी बाइक  से  मां के साथ तिल्दा  भिभोरी की ओर आ रहा था। इसी बीच छछान पहारी गाव के पास  सामने से आ रहे तेज रफ्तार मोटर साइकिल  सवार 2 युवकों ने उनको जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक चला रहा युवक  घायल होकर सड़क पर गिर गया और उसकी  माँ के सामने मौत हो गई .

तिल्दा: 2 बाइक टकराई , माँ के सामने बेटे ने तोडा दम

IPL के 19वें सीजन में एमएस धोनी के बिना उतरी चेन्नई सुपर किंग्स ने हार से शुरुआत की। टीम को राजस्थान रॉयल्स ने 8 विकेट से हरा दिया। गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में सोमवार को RR ने बॉलिंग चुनी। CSK 19.4 ओवर में 127 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। RR ने 12.1 ओवर में 2 ही विकेट खोकर टारगेट हासिल कर लिया।वैभव सूर्यवंशी ने महज 15 गेंद पर फिफ्टी लगा दी, वे 52 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने 4 चौके और 5 छक्के लगाए। बॉलिंग में रवींद्र जडेजा, जोफ्रा आर्चर और नांद्रे बर्गर ने 2-2 विकेट लिए। चेन्नई से जैमी ओवरटन टॉप स्कोरर रहे, उन्होंने 43 रन बनाए। अंशुल कम्बोज को 2 विकेट मिले।CSK के पूर्व कप्तान एमएस धोनी इंजरी के कारण 2 सप्ताह के लिए बाहर हो गए हैं। साउथ अफ्रीका के डेवाल्ड ब्रेविस भी इंजरी के कारण 3 मैच नहीं खेल सकेंगे। ऋतुराज गायकवाड कप्तानी कर रहे हैं, वहीं संजू सैमसन को ओपनिंग पोजिशन मिली। दोनों पहले मुकाबले में 6-6 रन ही बना सके।

IPL- धोनी के बगैर उतरी CSK को RR ने हराया

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के निवासियों को ट्रैफिक जाम की समस्या से बड़ी राहत मिलने वाली है। राज्य शासन ने शहर के व्यस्ततम रास्तों में से एक, एक्सप्रेस-वे मोड़ से फुंडहर चौक तक फ्लाईओवर निर्माण के प्रस्ताव को अंतिम मंजूरी दे दी है। इस महत्वपूर्ण इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट के लिए वित्त विभाग ने 87.53 करोड़ रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति जारी कर दी है, जिससे अब निर्माण कार्य शुरू होने का रास्ता पूरी तरह साफ हो गया है।यह प्रोजेक्ट रायपुर के शहरी यातायात प्रबंधन के लिए मील का पत्थर साबित होगा। पिछले वर्ष लोक निर्माण विभाग (PWD) के बजट में इस फ्लाईओवर की घोषणा की गई थी। अब 87.53 करोड़ रुपये का फंड जारी होने के बाद निर्माण की तकनीकी प्रक्रियाएं शुरू कर दी गई हैं।

सिग्नल की झंझट से आजादी!रायपुर शहर में नया फ्लाईओवर,
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार को लोकसभा में नक्सल मुक्त भारत पर चर्चा की। उन्होंने इस दौरान एक महत्वपूर्ण बयान दिया। शाह ने कहा कि छत्तीसगढ़ के बस्तर क्षेत्र से नक्सलवाद लगभग पूरी तरह समाप्त हो चुका है। शाह ने नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में सुरक्षा बलों की सफलता और विकास कार्यों पर जोर दिया। उन्होंने बताया कि बस्तर के हर गांव में स्कूल और राशन की दुकानें खोलने की मुहिम चली। शाह ने सवाल किया कि 2014 में मोदी सरकार आने के बाद देश के हर गरीब को घर, गैस, शुद्ध पानी, पांच लाख रुपये तक का स्वास्थ्य बीमा और प्रति व्यक्ति प्रतिमाह पांच किलो मुफ्त अनाज मिला। लेकिन बस्तर वाले क्यों छूट गए थे, क्योंकि वहां लाल आतंक की परछाई थी। मोदी सरकार में वह परछाई हट गई है, जिससे बस्तर विकास कर रहा है।
बस्तर से नक्सलवाद लगभग खत्म,चर्चा पर बोले शाह

बस्तर जिले के भानपुरी थाना क्षेत्र के मुख्य चौक में एक तेज रफ्तार ट्रक चालक ने सड़क किनारे फल खरीद रहे प्रधान अध्यापक को अपनी चपेट में ले लिया। घटना इतनी भीषण थी कि प्रधान अध्यापक के शव के तीन टुकड़े हो गए। साथ ही चौक में सामान खरीद रहे अन्य लोग भी घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही घायलों को बेहतर उपचार के लिए भानपुरी के सिविल अस्पताल ले जाया गया। तेज रफ्तार ट्रक लोहंडीगुड़ा की ओर से भानपुरी की ओर आ रहा था।  साप्ताहिक बाजार होने के कारण काफी भीड़भाड़ थी। ट्रक चालक ने सड़क पार कर रही एक महिला को बचाने के प्रयास में नियंत्रण खो दिया और सड़क किनारे लगी फल दुकान में खड़े लोगों को टक्कर मारते हुए जा घुसा। इस घटना में जीवराखन कोसमा (61 वर्ष)मुंडागांव स्कूल के प्रधान अध्यापक की मौके पर ही मौत हो गई।

तेज रफ्तार ट्रक ने शिक्षक को रौंदा, तीन टुकड़ों में हुआ शव

छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में महिला की हत्या मामले में 26 दिन बाद खुलासा हुआ है। पति ने ही पत्नी को हत्या की थी और अज्ञात कारणों से मौत की झूठी रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आरोपी ने बताया कि पत्नी आए दिन उसके कैरेक्टर पर शक करती थी। इसी बात को लेकर दोनों के बीच अक्सर विवाद होता था।घटना वाले दिन भी पति-पत्नी के बीच इसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। विवाद इतना बढ़ गया कि पति ने पत्नी की प्लास्टिक पाइप से पिटाई की। इसके बाद चाकू से मार उसकी हत्या कर दी।इस दौरान उसकी पत्नी लीलावती घर पर अकेली थी।पूछताछ में अलमा प्रजापति ने कबूल किया कि रात को बैकुंठपुर से घर आने पर लीलावती ने उसके कैरेक्टर पर शक जताया और झगड़ा किया। वह गुस्से में आ गया और हाथ-पैर, प्लास्टिक पाइप और चाकू से मारकर पत्नी की हत्या कर दी।

पत्नी को  पाइप से पीटा, फिर चाकू गोदकर हत्या

छत्तीसगढ़ के कांकेर में महिला सरकारी कर्मचारी ने भाजपा जिला उपाध्यक्ष बृजेश चौहान पर दैहिक शोषण और दुष्कर्म का आरोप लगाया है। महिला ने इस संबंध में महिला आयोग में शिकायत दर्ज कराई है।पीड़िता का आरोप है कि भाजपा नेता बृजेश चौहान ने उसे राजनीतिक प्रभाव का इस्तेमाल कर लगातार धमकाया और शारीरिक शोषण किया। महिला ने यह भी कहा कि शिकायत करने पर उसे सरकारी नौकरी से निलंबित कराने की धमकी दी गई थी।महिला ने दावा किया है कि आरोपी के पार्टी की अन्य महिला कार्यकर्ताओं से भी संबंध हैं। पीड़िता ने पहले भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारियों से भी शिकायत की थी, लेकिन उसे कोई मदद नहीं मिली। आरोपी के प्रभाव के कारण वह पुलिस के पास जाने से भी डरती रही।

कांकेर में बीजेपी जिला उपाध्यक्ष पर दुष्कर्म का आरोप

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के दौरे के दौरान भाजपा नेत्री गौरी गुप्ता का एक वीडियो सामने आया है। दरअसल, गौरी गुप्ता सर्किट हाउस जाना चाहती थी, लेकिन सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मियों ने उन्हें रोक दिया। इससे भाजपा नेत्री जमकर भड़क गई।गौरी गुप्ता कहने लगी कि एसपी से बात कराना, एसपी कभी नहीं रोकता। प्रोटोकॉल नहीं पता है क्या इन लोगों को। हमारे ही सीएम हैं वो समझे। यह पूरी घटना रविवार रात की बताई जा रही है। भाजपा नेत्री की इस बहस का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वहीं, बहस के बीच एक बीजेपी नेता के दखल के बाद उसे अंदर एंट्री मिल गई।दरअसल,मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय बिलासपुर दौरे पर थे। और सीएम सर्किट हाउस पहुंचे थेलिहाजा, सर्किट हाउस परिसर में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था थी।

BJP नेत्री बोली-प्रोटोकॉल नहीं पता, SP भी नहीं रोकता

बलौदाबाजार जिले के कसडोल में स्वास्थ्य विभाग के एक वाहन ड्राइवर पर नौकरी दिलाने के बहाने महिला से दुष्कर्म का आरोप लगा है। महिला ने कसडोल थाने में शिकायत दर्ज कराई है। जिला पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता ने मामले की जांच के निर्देश दिए हैं।पीड़िता के अनुसार, आरोपी सुरेंद्र टंडन ने उसे नौकरी दिलाने का झांसा दिया। उसने 29 और 30 दिसंबर 2024 को महिला को सरकारी अस्पताल कसडोल के पास स्थित अपने सरकारी आवास पर आवेदन तैयार करने के बहाने बुलाया। इस दौरान आरोपी ने महिला के पति को फोटोकॉपी कराने के लिए बाहर भेज दिया।मौके का फायदा उठाकर आरोपी ने महिला के साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए। पीड़िता का आरोप है कि सुरेंद्र टंडन ने उसे धमकी दी कि यदि उसने इस घटना के बारे में किसी को बताया तो उसकी नौकरी नहीं लगेगी और उसके साथ बुरा होगा।

महिला ने स्वास्थ्यकर्मी पर दुष्कर्म का आरोप लगाया

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button