तिल्दा नेवरा
सतगुरुर बाबा ईश्वर शाह साहिब के मंगलवार 31 मार्च को तिल्दा आगमन को लेकर उनके अनुयायी एव शहर वासी उत्साहित है । बाबाजी के आगमन को लेकर हरे माधव परमार्थ सत्संग सेवा समिति,तिल्दा तयारियो में जूता हुआ है । सतगुरुर बाबा ईश्वर शाह साहिब के आगमन को लेकर शहर को सजाया जा रहा है । उनके स्वागत को लेकर शहर में 2 किलो मीटर के फासले में 51 बड़े स्वागत द्वार बनाए गए है ,वही बड़े बड़े फ्लेक्स भी लगाए गए है ।

सतगुरु बाबा ईश्वर शाह साहिब के आने के उपलक्ष में शनिवार शाम हरे माधव दरबार तिल्दा नेवरा में भजन संध्या का आयोजन किया गया ।. इस कार्यक्रम में गोंदिया दरबार से पधारे भक्तों के द्वारा भजन प्रस्तुत किए गए। इस मौके पर बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे। हरे माधव परमार्थ सत्संग सेवा समिति तिल्दा के यश भगवानी,मोतीराम देवानी ने बताया कि 31 मार्च मंगलवार को आयोजित हरे माधव सत्संग के उपलक्ष में रविवार 29 मार्च को हरे माधव दरबार से प्रातः5 बजे प्रभात फेरी निकली जाएगी। प्रभात फेरी में हरे माधव परिवार विभिन्न वेशभूषा में ढोल नगाड़ों के साथ शंखनाद करते हुए डीजे पर नाचते गाते हुए चलेंगे।

इस मौके पर प्रभात फेरी का कई जगहों पर स्वागत किया जाएगा। प्रभात फेरी संत कंवर राम चौक होते हुए अग्रसेन चौक, गुरु नानक चौक ,कपड़ा मार्केट ,हेमू कालानी चौक, दीनदयाल चौक से स्टेशन चौक पहुंचेगी। यह फेरी का स्वागत किया जाएगा ।यहां से प्रभात फेरी की वापसी होगी और हरे माधव दरबार में आकर विसर्जित होगा।31 मार्च को शाम 4 बजे हरे माधव कटनी दरबार के संत जीवन मुक्त सतगुरु बाबा ईश्वर शाह साहिब का तिल्दा आगमन होगा। दीनदयाल चौक पर संत का भव्य स्वागत कर बैंड बाजे के साथ हरे माधव दरबार रैली के साथ बाबा के जयकारो के साथ लाया जाएगा । शाम 7 बजे सौरभ पार्क में सद्गुरु बाबा ईश्वर शाह साहब के श्री मुख से सत्संग होगा ।सत्संग के पश्चात हरे माधव ब्रह्म भोज भंडारा प्रसाद का आयोजन रखा गया है।

