Wednesday, February 18, 2026
Homeछत्तीसगढ़छात्रा का दुपट्टा खींचा गया, तुम आरती उतार रहे थे क्या… CM...

छात्रा का दुपट्टा खींचा गया, तुम आरती उतार रहे थे क्या… CM योगी ने अंबेडकर नगर के SP को लगाई फटकार, जानिए मीटिंग में क्या-क्या हुआ?

अंबेडकर नगर में छात्रा का दुपट्टा खींचे जाने के मामले में SP के तर्क से सीएम योगी असंतुष्ट दिखे. उन्होंने सख्त लहजे में कहा- अगर शासन से निर्देश न गए होते तो… क्या तुम अपराधियों की आरती उतार रहे थे. वहीं, सीएम ने हाथरस में गोकशी को लेकर वहां के SP की भी जमकर क्लास लगाई.

उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ की दूसरे कार्यकाल की सरकार के डेढ़ साल में पहली बार कानून व्यवस्था की समीक्षा के लिए सबसे बड़ी बैठक वीडियो के जरिए की गई.लगभग 3:15 घंटे चली इस बैठक में महिला संबंधी अपराध, अपराध नियंत्रण और अपराधियों पर कार्रवाई का मुद्दा सबसे अहम रहा. इस दौरान महिला संबंधीअपराध में कार्रवाई करने में फिसड्डी रहे जिलों के कप्तान को जमकर फटकार लगाई गई.

पुलिस महकमे के सारे अधिकारी थे मौजूद

यह पहली बार था जब मुख्यमंत्री की इस समीक्षा में सभी आईजी, एडीजी, जिला कप्तान के साथ-साथ थानेदारों से मुखातिब रहे थे, यानी कप्तान साहब को पड़ रही डांट उनके थानेदार भी सुन रहे थे. इस पूरी बैठक में सबसे ज्यादा चर्चा अंबेडकर नगर में छात्रा का दुपट्टा खींचे जाने की घटना थी, जिस पर एसपी अंबेडकर नगर को मुख्यमंत्री ने जमकर फटकार लगाई.अंबेडकर नगर के साथ-साथ हाल की आपराधिक घटनाओं पर भी मुख्यमंत्री ने कड़े तेवर दिखाये और एक दर्जन से अधिक जिलों के कप्तान और दो पुलिस कमिश्नर को भी डांट लगाई गई. अंबेडकर नगर के साथ-साथ हाथरस, चंदौली, ललितपुर, कासगंज, बलरामपुर, महोबा, महाराजगंज, अयोध्या, चित्रकूट, झांसी और सुल्तानपुर के पुलिस कप्तानों से हाल में हुई घटनाओं में लापरवाही और देरी पर असंतुष्ट दिखे.

मुख्यमंत्री योगी की दो टूक

मुख्यमंत्री ने अफसरो को साफ कहा किसी भी घटना में लापरवाही या गड़बड़ी की पुष्टि हुई तो जिले का कप्तान हो या फिरथानेदारी और कप्तानी से हटाया जाएगा बल्कि जबरन रिटायर भी कर दिया जाएगा.

लखनऊ स्टेट मुख्यालय से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से पहली बार जिलों के थानेदार से लेकर एसपी आईजी और एडीजी जोन को एक साथ जोड़कर साफ संदेश दिया है कि लापरवाही बरतने पर कुर्सी तो जाएगी ही,नौकरी से भी हाथ धोना पड़ेगा. ऐसे पुलिसकर्मी और अधिकारियों को जबरन रिटायरमेंट देकर बाहर का रास्ता दिखाया जाएगा.

‘अपराधियों की आरती उतार रहे थे’

मुख्यमंत्री की नाराजगी के पीछे हाल में हुई आपराधिक घटनाएं कारण बनीं. अंबेडकर नगर में छात्र का दुपट्टा खींचे जाने में आरोपियों पर करवाई में देरी से मुख्यमंत्री बेहद नाराज दिखे. एसपी अंबेडकर नगर अजीत सिन्हा को देरी पर मुख्यमंत्री ने साफ कहा कि इस घटना में अगर शासन ने निर्देश न दिए होते तो तुमअपराधियों को मिठाई खिलाते, उनकी आरती उतार रहे थे क्या. एसपी अंबेडकर नगर की बीते दिनों मिली शिकायतों का भी इस फटकार में असर दिखा. मुख्यमंत्री ने साफकहा कि मुझे पता है जिलों में क्या हो रहा है.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments