कसाब को फांसी दिलाने वाली देविका कल शहर में

वीसीएन टाइम्स
1 Min Read

भजन संध्या व सम्मान समारोह में शामिल होंगी

रायपुर। मुंबई में 2008 में हुए आतंकी हमले में जि़ंदा पकड़े गए आतंकी कसाब को अपनी गवाही से फांसी के फंदे तक पहुंचाने वाली देविका रोटावन (मुंबई) कल रविवार 20 अगस्त को सायं 6.30 बजे से मैक कॉलेज सभागार समता कॉलोनी में आयोजित भजन संध्या व सम्मान समारोह में शामिल होंगी। कार्यक्रम का आयोजन शिवानी स्मृति सेवा संस्थान द्वारा किया जा रहा है ।

संस्थान के अध्यक्ष मुकेश शाह ने बताया कि देश की बहादुर बेटी का खिताब प्राप्त देविका के हौसले और साहस के लिए रतन टाटा और अमिताभ बच्चन जैसी जानी मानी हस्तियां भी उन्हें सम्मानित कर चुकी हैं। कल आयोजित कार्यक्रम में अपनी लगन, संघर्ष व मेहनत से समाज में विभिन्न क्षेत्रों में विशिष्ट स्थान प्राप्त करने वाली युवतियों व महिलाओं को सम्मानित किया जाएगा । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश के प्रसिद्ध शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. अशोक भट्टर व विशेष अतिथि वरिष्ठ समाजसेवी श्री सीताराम जी अग्रवाल हैं।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *