रायपुर-छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में हत्याओं का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। पिछले 24 घंटों के भीतर राजधानी रायपुर सहित जिले में चार दर्दनाक हत्याएं हुई हैं, आरंग, खरोरा और विधानसभा के बाद अब ताज़ा मामला खारून रेलवे कॉलोनी से सामने आया है। यहाँ कॉलोनी के भीतर खून से लथपथ लाश मिलने से हड़कंप मच गया। इस पूरे मामले की सूचना मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुँचकर शव बरामद किया ।
मृतक की शिनाख्त राजा साहू के रुप में हुई है।जो चुना भट्टी क्षेत्र का रहने वाला बताया जा रहा है।युवक के आसपास जमीन पर खून के धब्बे पाए गए हैं, जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, पुलिस अभी हर एंगल से मामले की जांच कर रही है।पसपास लगे CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं।कर आगे की जाँच शुरू कर दी है।
मिली जानकारी के अनुसार, पूरा मामला गंज थाना क्षेत्र की खारून रेलवे कॉलोनी का है।कॉलोनी के भीतर एक व्यक्ति की खून से लथपथ लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटनास्थल पर चारों तरफ खून के कतरे फैले हुए थे। लाश मिलने की खबर मिलते ही गंज थाना पुलिस मौके पर पहुँची और शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए आगे की जाँच शुरू कर दी।
इसके पहले कल ही आरंग, खरोरा और विधानसभा क्षेत्र में भी एक-एक हत्या की वारदात हुई थी, जिसके बाद अब यह चौथी मौत है। कल बरबंदा गांव में बड़े भाई ने मंझले भाई के साथ मिलकर छोटे भाई की हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि होली के दिन चरित्र शंका के चलते इस वारदात को अंजाम दिया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
आरंग और खरोरा में भी हुई थी हत्या
गौरतलब यह है कि कल आरंग में होली हुड़दंग के दौरान नीरज लोधी नामक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई।मृतक नीरज लोधी आरंग के साहू पारा का निवासी था। युवक की हत्या के बाद लोधी समाज के लोग आक्रोशित हो उठे हैं। वहीं खरोरा के माठ गांव में 20 साल के युवक को मौत के घाट उतारा गया है। हैरानी वाली बात यह है कि महज चौबीस घंटे में जिले में यह चौथा मर्डर है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
तिल्दा में चाकू बाजी ..
तिल्दा नेरा में भी होली के दिन 2च्कुबजी की घटनाए हुई है.वही कुछ गावों में मरोइत भी हुई है।एक चाकूबाजी की वारदात शहर के ससहोली ,और दूसरी घटना नेवरा तुलसी में हुई है.जबकि ग्राम कोहका में मारपीट होने का मामला सामने आया है

