तिल्दा नेवरा
तिल्दा नेवरा थाना क्षेत्र में मंगलवार को एक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई .तिल्दा के ग्राम कोनारी के पास पल्सर और स्कूटी में आमने-सामने भिड़ंत हो गई। इस हादसे में स्कूटी चला रहे युवक की मौके पर मृत्यु हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। एक को रायपुर रेफर किया गया है ,वही दुसरे का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तिल्दा में चल रहा है.

जानकारी के अनुसार, होली के दिन दोपहर लगभग डेढ़ बजे सिमगा ब्लाक के ग्राम मोहरा निवासी विजय कुमार वर्मा रायपुर से दोस्त के साथ अपनी स्कूटी से अपने गाव मोहरा आ रहे थे। इसी बीच तिल्दा से लगे ग्राम कोनारी के पास उनकी स्कूटी पल्सर से टकरा गई, टक्कर इतनी भयावह थी की स्कूटी चला रहे विजय वर्मा 40 साल की मौके पर ही मौत हो गई . जबकि पीछे बैठा उसका साथी और पल्सर चला रहा युवक गंभीर रूप से घायल हो गए. दोनों रायपुर रेफर किया गया है .दोनों घायलों की पहचान नही हो सकी है.उधर हादसे की खबर के बाद मोहरा में होली की खुशिया मातम में बदल गई.

