
वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…
ठीक एक महीना पहले 14 जून को तमिलनाडु के उर्जा मंत्री और द्रविड़ मुनेत्र कगजम यानि डीएमके नेता वी संथिल बालाजी के घर ईडी का छापा पड़ा। ये कोई चैंकने वाली बात नहीं है
आरोपी को अकड़ घणी
जिसके यहां छापा पड़ता है वो कभी मूंछ को नीचे नहीं होने देता और बरबस ताव खाता है। वह कुछ घणी यानि अधिक ही अकड़ दिखाता है। ये जताने की कोशिश करता है कि ‘देख लूंगा’, मैं तो कट्टर ईमानदार हूं’, ‘सरकार परेशान कर रही है’, ‘मुझे बेईमान साबित करके दिखाओ’ आदि…आदि….
मोदी की दहाड़
कईयों पर टूटेगा पहाड़
27 जून को मोदीजी ने अपने भाषण में कहा कि सारे विपक्षी दल मिलकर 20 लाख करोड़ के भ्रष्टाचार में संलिप्त हैं। उन्होंने साफ कहा कि आजकल गैरेंटी शब्द बहुत चल रहा है तो मै भी गैरेंटी देता हूं सारे घोटालेबाजों पर कार्यवाही की गैरेंटी, चोर-लुटेरों पर कार्यवाही की गैरेेंटी।
वैसे भी यदि देखा जाए तो मोदीजी ने हमेशा से देश से भ्रष्टाचार निवारण की हुंकार भरी है।
ईधर ज्योतिषीय भविष्यवाणी
गुजरात के एक ज्योतिष की भविष्यवाणी से बेईमानों के अंदर कंपकंपी जरूर छूटेगी। इनके अनुसार शनिदेव की एक्टिविटी से भ्रष्टाचारियों का तंबू गोल होने वाला है। ये ज्योतिषी चार साल पहले से ये कहते आ रहे हैं कि देश में अच्छे बड़े-बड़े लोग सीखचों के अंदर नजर आएंगे।
कहते हैं न कि ‘उद्धव कर्मन की गति न्यारी’। कर्मों की गति वाकई न्यारी है। कभी किसी को कुदरत बख्शती नहीं। जो जैसा कर्म करेगा वैसा भरेगा। इसका कोई अपवाद नहीं। देश के मंत्री हों या प्रदेश के दमदार नेता सारे पावरफुल लोग सत्ता के नशे में झूमते-झूमते कारागार के दर तक कब पहुंच जाएं, पता भी नहीं चलेगा।
तो ये मान के चलिये कि बेईमानों का अंत बहुत बुरा होगा। जिस संपत्ति के लिये जीवन दांव पर लगा दिया, साख दांव पर लगा दी, स्वतंत्रता दांव पर लगा दी, वह भी छिनती दिख रही है।
—————————-