तिल्दा नेवरा -विधानसभा में वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने वित्तीय वर्ष 2026-27 का 1 लाख 72 हजार करोड़ रुपए का बजट पेश कर ‘संकल्प’ थीम के साथ विकास का रोडमैप रखा। बजट में किसानों को ब्याज मुक्त कर्ज देने की घोषणा की गई, वहीं 18 वर्ष पूरे होने पर बालिकाओं को डेढ़ लाख रुपए दिए जाएंगे। प्रदेश में 23 नए उद्योग खुलेंगे और पांच शहरों के एयरपोर्ट पर शोरूम बनाए जाएंगे। बजट पेश करने के बाद भाजपा और कांग्रेस नेताओं ने अलग-अलग प्रतिक्रिया दी है। भाजपा का कहना है की अर्थव्यवस्था को मजबूती देने वाला बजट है ।वहीं कांग्रेस ने यह कहते हुए निशाना साधा की सरकार ने युवा महिलाएं किसी भी वर्ग से किए वादे पूरे नहीं किए हैं।
छत्तीसगढ़ का संकल्प बजट वित्त मंत्री ने छत्तीसगढ़ के माटी का चंदन लगाकर पेश किया और उन्होंने यह समावेशी बजट पेश किया है यह भौगोलिक दृष्टि से वनांचल के सुदूर क्षेत्र कहिए या मैदानी क्षेत्र कहिए हर दृष्टि से एक मजबूत न्यू रखने के लिए है ताकि विकसित भारत 2047 के निर्माण का जो सपना प्रधानमंत्री जी का है उसे पूर्ण करने के लिए विकसित छत्तीसगढ़ बनेगा ।

महेश अग्रवाल पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष तिल्दा
समृद्ध छत्तीसगढ़ की दिशा में बड़ा कदम
यह बजट समृद्ध छत्तीसगढ़ 2047 की दिशा में दूरदर्शी और छत्तीसगढ़ को संवारने वाला बजट है .इस बजट से प्रदेश के हर वर्ग को राहत मिलेगी बजट विष्णु सरकार का “संकल्प- बजट” है l इस बजट में स्वास्थ्य, शिक्षा, व्यापार, उद्योग, महिलाओं की सुरक्षा, स्वावलंबन, किसानों और मजदूरों के हितों को प्राथमिकता दी गई है ।इस बजट से स्कुल ,अस्पतालों के साथ सभी बातो पर ध्यान दिया गया है .

भाजपा नेता राम पंजवानी
साय सरकार का तीसरा बजट ‘ज्ञान’ और ‘गति’ के बाद ‘संकल्प’ के थीम पर आधारित है। यह बजट विकसित छत्तीसगढ़ का दृष्टि पत्र है, बजट में शिक्षा पर जोर दिया गया है ।राज्य बनने के बाद छत्तीसगढ़ का बजट 35 गुना बढ़ गया है। छत्तीसगढ़ निर्माण के बाद पांच हजार करोड़ का बजट अब 35 गुना बढ़कर 1 लाख 72 हजार करोड़ पहुंच गया है।बजट में गरीब युवा और किसानों पर विशेष फोकस है।यह बजट सुशासन से समृद्धि की दिशा में मजबूत कदम साबित होगा । यह बजट प्रदेशवासियों की आकांक्षाओं को पूरा करने मिल का पत्थर साबित होगा ।

विकास कोटवानी मंत्री भाजपा जिला ग्रामीण रायपुर
बजट में जनता से किया वादा पूरा नहीं किया गया है ।यह ठग बजट है। बजट में किसानों, युवाओं और आम लोगों के लिए कुछ भी नहीं है। रोजगार, धान, किसान किसी पर बात नहीं हुई है। पिछले बजट की राशि पूरी खर्च नहीं हुई है फिर भी सरकार द्वारा कर्ज लिया गया है। यह बजट भाजपा का मायाजाल है । इस बजट से प्रदेश की जनता का भला होने वाला नही है उन्होंने बजटको महिलाओं के लिए निराशाजनक बताते कहा कि महिला सुरक्षा और रोजगार के लिए कोई विशेष पैकेज नहीं है। वित्त मंत्री पर केंद्रीय योजनाओं का श्रेय लेने का आरोप भी लगाया।

अजितेश शर्मा शहर कांग्रेस अध्यक्ष
तिल्दा नेवरा किराना व्यापारी संघ के अध्यक्ष एवं कैट के प्रदेश उपाध्यक्ष सुंदर दास पंजवानी ने बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि बजट में उद्योग और व्यापार को बढ़ावा देने वाले प्रावधान स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती देंगे। बजट में भविष्य की जरूरत को ध्यान में रखते हुए योजनाएं बनाई गई है जिससे प्रदेश के समग्र विकास को गति मिलेगी।ऐसे यह बजट में हर वर्ग का ख्याल रखा गया है । .

सुन्दर दास पंजवानी प्रदेश उपाध्यक्ष कैट
बजट पर भाजपा नेता सिपक शर्मा ने कहा, बजट में मेडिकल इंफ्रास्ट्रक्चर और अस्पतालों के बारे में बात की है… मैं वित्त मंत्री को धन्यवाद देता हूं और उन्हें बधाई देता हूं।”वित्त मंत्री का यह बजट जनता को समर्पित है… यह इतना शानदार बजट है कि विपक्ष इसके खिलाफ सिर्फ इसलिए बोल रहा है, क्योंकि वे इसकी क्वालिटी देखकर घबरा गए हैं।” उन्होंने कहा, “किसान, युवा, महिलाएं, मुझे लगता है कि किसी को भी नजरअंदाज नहीं किया गया है। सभी क्षेत्रों को बजट में पूरी तरह से शामिल किया गया है।”

दीपक शर्मा आर्थिक प्रकोष्टजिला सयोजक
भाजपा जिलाध्यक्ष भारत सिंह सिसोदिया ने कहा कि बजट में ग्रामीण विकास, अधोसंचना विकास, सड़कों के निर्माण के साथ स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार के लिए प्रावधान किए गए हैं। यह अच्छी पहल है। शहरों से लेकर गांवों के विकास के लिए राशि का प्रावधान किया गया है।

रानी सौरभ जैन पार्षद

