तिल्दा नेवरा-कांग्रेस भवन तिल्दा नेवरा में रविवार को शहर एव ग्रामीण कांग्रेस कमेटी ने स्व.कस्तूरबा गांधी, देश के प्रथम पूर्व केंद्रीय मंत्री व भारतरत्न मौलाना स्व. खूबचंद बघेल की पुण्यतिथि मनाई गई ,इस मौके पर इन महान विभूतियों के द्वारा देश के प्रति निभाई गई भूमिका को याद कर श्रद्धासुमन अर्पित किया गया ।
शहर कांग्रेस के अध्यक्ष अजितेश शर्मा ने ने कहा कि मां कस्तूरबा ने गांधी के साथ पूरा जीवन व्यतीत करते हुए उनके हर काम की सहभागी बनीं रही। प्रथम शिक्षामंत्री स्वतंत्रता संग्राम सेनानी मौलाना आजाद के आजादी की लड़ाई में सहभागिता और शिक्षामंत्री के रूप में उनके द्वारा देश के प्रति निभाई गई भूमिका को को कभी नही भुलाया जा सकता है ।उन्होंने खूबचंद बघेल को छत्तीसगढ़ का सपूत बताते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ का भला उनके बताए रास्ते पर चलने से ही होगा। कार्यक्रम को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ग्रामीण,ग्रामीण अध्यक्ष बलदाऊ साहू ने भी संबोधित किया।
इस मौके परकंरेसी नेता मोती हिंदूजा, सुनील सोनी, गोवर्धन यदु, मुरली मनोहर वर्मा, कैलाश गांधी, हरि मारखंडे, अनिल सिंह, अमजद खान, अजमेर बेग,द्वारिका शर्मा, गुलाब यदु, दाउद अहमद, विष्णु गोस्वामी, विक्रम वर्मा, गांधी राम निषाद, चिंता लाल आदि कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे

