Monday, February 16, 2026
Homeछत्तीसगढ़तिल्दा नेवरा में बैठकर ऑनलाइन सट्‌टा खिलाने वाला हरियाणवी सटोरिया गिरफ्तार:1 लाख...

तिल्दा नेवरा में बैठकर ऑनलाइन सट्‌टा खिलाने वाला हरियाणवी सटोरिया गिरफ्तार:1 लाख 80 कैश, मोबाइल-ATM जब्त.

तिल्दा नेवरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई. ऑनलाइन सट्‌टा खिलाने वाले जितेन्दर बिरला को गिरफ्तार कर भेजा जेल ..

तिल्दा नेवरा -तिल्दा नेवरा में इंडिया-पाकिस्तान मैच से पहले ऑनलाइन सट्‌टा खिलाने वाले सटोरी को पुलिस कर्मियों ने गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 1 लाख 80 हजार नकद ,मोबाइल,आलग अलग बैंको के एटीएम कार्ड चेक बुक .और सट्टे से जुड़े उपकरण जब्त हुआ है।आरोपी जितेन्दर बिरला उर्फ बबलू हरियाणा का रहने वाला है। आरोपी किराए के मकान में रहकर सट्‌टा सिंडिकेट चला रहा था। उसके साथियों की तलाश पुलिस कर रही है। जितेन्दर बिरला जिस मकान में रहता है मकान मालिक के द्वारा उनके रहने की सुचाना पुलिस को नही दी गई थी ।

पुलिस सूचना मिली थी कि,हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी कोहका स्थित एक मकान में एक व्यक्ति के द्वारा टी-20 क्रिकेट वर्ल्ड कप के चलते ऑनलाइन सट्टा संचालित किया जा रहा है। सूचना को पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्रीमती श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा द्वारा गंभीरता से लेते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण प्रशांत शुक्ला, नगर पुलिस अधीक्षक विधानसभा  वीरेंद्र चतुर्वेदी एवं थाना प्रभारी तिल्दा नेवरा निरीक्षक रमाकांत तिवारी को तत्काल सूचना की तस्दीक कर आरोपी की पतासाजी कर कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

एस पी के निर्देश पर निरीक्षक रमाकांत तिवारी टीम के साथ हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी पहुंचकर उस माकन में छापा मारा तो । जितेंद्र बिरला उर्फ बबलू ऑनलाइन प्लेटफार्म 777 ग्रेंड एक्सचेंज- –JMD BET से सट्‌टा खिला रहे थे पुलिस ने उसे तत्काल  हिरासत में लेकर पूछताछ की तो आरोपी ने ऑनलाइन सट्‌टा खिलाने की बात स्वीकारी।

पुलिस ने आरोपी के पास से 1.80 लाख रुपए कैश, तीन मोबाइल (कीमत करीब 75 हजार रुपए), अलग-अलग बैंक व नमो के 20 पासबुक, 10 चेकबुक, 14 एटीएम कार्ड, आधार-पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस,सट्टे का हिसाब-किताब रजिस्टर, कैलकुलेटर और अन्य सामग्री सहित 2.55 लाख का सामान जब्त किया है।

इस मामले में डीएसपी  वीरेंद्र चतुर्वेदी ने बताया कि, सट्‌टा खिलाने वाले आरोपी  – जितेन्दर बिरला उर्फ बबलू उर्फ बिल्ला पिता हुकम सिंह उम्र 43 साल स्थायी पता – माजरा थाना अरबन जिला रोहतक हरियाणा। हाल पता – हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी एलआईजी म0नं0 45-बी, कोहका को गिरफ्तार किया गया है ।

आरोपी तिल्दा नेवरा में कब से सक्रिय था। उसके सिंडिकेट में कौन–कौन शामिल है ? इसका पता लगाया जा रहा है। हलाकि सिंडिकेट से जुड़े कुछ और नाम सामने आए है. उनके  सबूत जुटाए जा रहे है. सभी सदस्यों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। आरोपी के विरुद्ध जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 7, 8 एवं भारतीय न्याय संहिता की धारा 112(2) का अपराध पंजीबद्ध किया गया। शनिवार शाम को आरोपी न्यायालय में पेश किया जहा से उसे जेल भेज दिया गया ..

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments