भारत और पाकिस्तान के बीच टी 20 विश्व कप 2026 का ग्रुप ए का मुकाबला आज कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाएगा. दोनों टीमें अजेय हैं और ग्रुप.में शीर्ष स्थान के लिए भिड़ेंगी. हेड-टू-हेड रिकॉर्ड में भारत का पलड़ा भारी है. भारत ने टूर्नामेंट के पहले मैच में अमेरिका को 29 रन से हराया और फिर नामीबिया को 93 रन से मात दी. चार अंकों और +3.050 नेट रन रेट के साथ भारत टेबल में शीर्ष पर है .जबकि पाकिस्तान ने पहले नीदरलैंड्स को रोमांचक मुकाबले में हराया, फिर अमेरिका के खिलाफ बड़ी जीत दर्ज की और +0.932 नेट रन रेट के साथ दूसरे स्थान पर है. अब इस मुकाबले से पहले जानिए दोनों टीमों में किसका पलड़ा भारी है.टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों में भारत और पाकिस्तान के बीच अब तक 16 मैच हुए हैं, जिसमे. भारत 13-3 से आगे है. टी20 विश्व कप में यह अंतर और भी बड़ा है- 8 मैचों में भारत 7-1 से आगे है.
आज IND vs PAK का कोलंबो में भिड़ंत
छत्तीसगढ़ में अलग-अलग सड़क हादसों में 3 CRPF जवानों समेत 7 लोगों की जान चली गई। पहली घटना धमतरी जिले की है। जहां बस्तर में तैनात जवान छुट्टी पर घर लौट रहे थे। 14 फरवरी की सुबह सभी रायपुर एयरपोर्ट की ओर जा रहे थे, तभी धमतरी बायपास में उनकी तेज रफ्तार कार सड़क किनारे खड़ी ट्रक में जा घुसी। हादसे में 3 जवान और 1 ड्राइवर की मौत हो गई। एक अन्य जवान घायल हुआ है। मामला अर्जुनी थाना क्षेत्र का है। चारों जवान कोबरा बटालियन 201 बस्तर में तैनात थे। वे झारखंड, यूपी राजस्थान के रहने वाले थे। बताया जा रहा है होली की छुट्टी लेकर लौट रहे थे। 14 फरवरी की सुबह जगदलपुर से रायपुर एयरपोर्ट जाते समय धमतरी खपरी बाईपास उनकी गाड़ी सड़क किनारे खड़ी ट्रक के पीछे जा घुसी।
खड़ी ट्रक में घुसी कार..3 CRPF जवानो की मौत
कोरबा में पत्रकार बनकर वकीलों से वसूली करने पहुंचे यूट्यूबर को जमकर सबक सिखाया गया है। वकीलों के आक्रोश को देखते यूटूबर किसी तरह भाग निकला जिसके बाद वकीलों ने सिविल लाइन थाना पहुंचकर यूटूबर मुकेश भारती के खिलाफ मारपीट, ब्लैकमेलिंग का अपराध दर्ज कराया है। यूटूबर पिछले कुछ समय से कोरबा न्यायालय में घूमकर वकीलों के विरुद्ध ख़बर अपने यूट्यूब चैनल में चला रहा था। इस बार महिला बाथरूम के पास उसको वीडियो बनाता देख वकील उसके पास पहुंचे तो उसने बहस करते उनसे महीने में 10 हजार रुपये देने का दबाव बनाया इस दौरान झूमाझटकी की स्थिति बनी जिसके बाद वकीलों ने जमकर ख़बर ली। बाद मेंव्कोलो ने महिला प्रसाधन का वीडियो बनाने व ब्लैकमेलिंग को गम्भीर अपराध बताते एफआईआर दर्ज कराई है।
पत्रकार.बना रहा था महिला शौचालय का वीडियो वकीलों ने सिखाया सबक
छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुरनिगम की सामान्य सभा के दौरान हुए चक्काजाम और हंगामे के मामले में पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। सिविल लाइन थाना पुलिस ने कुल 7 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। इनमें जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष सिद्धांशु मिश्रा, शहर अध्यक्ष सिद्धांशु मिश्रा, पार्षद दिलीप पाटिल के नाम प्रमुख रूप से शामिल है।गुरुवार को नगर निगम की सामान्य सभा आयोजित थी। इसी दौरान लिंगियाडीह क्षेत्र में अवैध कब्जा हटाने की कार्रवाई के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सदन के बाहर प्रदर्शन किया और चक्काजाम कर दिया। प्रदर्शन के दौरान सड़क पर बैठकर नारेबाजी की गई, जिससे यातायात प्रभावित हुआ पुलिस ने इनके खिलाफ बलवा, मार्ग अवरुद्ध करने और शासकीय कार्य में बाधा सहित विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है।
छत्तीसगढ़ बिलासपुर में कांग्रेसियों पर बड़ा एक्शन
जांजगीर-चांपा की शिवरीनारायण पुलिस ने धरदेई गांव में युवक राहुल चौहान की हत्या के मामले में 2 नाबालिग लड़के सहित 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों नाबालिग लड़के को बाल संप्रेक्षण गृह भेजा गया है। गिरफ्तार आरोपी राजवीर अनंत राहौद का रहने वाला है, जिसे जेल भेजा गया है।पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों से घटना में प्रयुक्त चाकू, बाइक को जब्त किया है।पुलिस ने पूर्व में घटना में शामिल एक नाबालिग लड़के को गिरफ्तार कर चुकी है। पुलिस के मुताबिक, सारंगढ-बिलाईगढ़ जिले के भटगांव के दर्रा गांव का युवक राहुल चौहान, 11 फरवरी को शिवरीनारायण से मेला देखकर अपनी मौसी के घर धरदेई गांव आया था। वह एक लड़की से बात करता था, राहुल के आने से आरोपी को दिक्कत थी, इस बात से गांव का युवक नाराज रहता था। इसको लेकर युवक राहुल चौहान की हत्या कर शव को तालाब में फेंक दिया था।
युवक की हत्या कर तालाब में फेंका, 4 आरोपी गिरफ्तार,
कोरबा में हरदी बाजार थाना क्षेत्र के ग्राम मुड़ापार बाजार पारा में शनिवार शाम एक तेज रफ्तार ट्रेलर अनियंत्रित होकर सड़क पार कर एक घर में घुस गया। इस हादसे में घर के आंगन में बर्तन धो रही 25 वर्षीय शशि बाई सूर्यवंशी की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने चक्काजाम कर दिया, जिससे सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रेलर बलौदा की ओर से गलत दिशा से आ रहा था। अनियंत्रित होकर ट्रेलर सड़क पार कर भोलाराम सूर्यवंशी के घर में जा घुसा। बताया जाता है घटना के समय घर के सदस्य कमरे में आराम कर रहे थे, तभी अचानक गाड़ी घुसने की आवाज आई। हादसे के बाद ट्रेलर चालक गाड़ी छोड़कर भाग गया। गांव के पूर्व सरपंच विजय कुमार मरावी ने बताया कि इस मार्ग पर भारी वाहनों का दबाव बढ़ गया है।
अनियंत्रित होकर घर में घुसा ट्रेलर, गर्भवती महिला की मौत
कोरबा कोतवाली थाना क्षेत्र के सीतामणी वैष्णो दरबार बस्ती में एक घरेलू विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। यहां एक पति ने अपनी पत्नी, मां और बहन पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर दिया। इस घटना में तीनों महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं, जिनमें से पत्नी की हालत बेहद नाजुक बताई जा रही है। यह घटना वैष्णो देवी मंदिर के पास स्थित बस्ती में हुई। आरोपी पति रामेश्वर साहू ने घरेलू विवाद के चलते अपनी पत्नी सुकृता साहू पर कमरे के अंदर चापड़ से हमला किया। आरोपी ने पत्नी को कमरे में बंद कर बेरहमी से पीटा।जब पत्नी की चीख-पुकार सुनकर उसकी मां सांवन साहू और बहन निर्मला साहू उसे बचाने पहुंची, तो आरोपी रामेश्वर ने उन पर भी धारदार हथियार से हमला कर दिया। इस दौरान घर में अफरा-तफरी मच गई।
युवक ने पत्नी, मां, बहन पर चापड़ से किया हमला
आलीराजपुर जिले के आम्बुआ थाना क्षेत्र के ग्राम अडवाड़ा में शुक्रवार को मां द्वारा जहर दिए जाने के बाद तीन बच्चों का अंतिम संस्कार शनिवार शाम 6 बजे किया गया। दाहोद में जिन दो बच्चों, कार्तिक और दिव्या, की मौत हुई थी, उनके शव शनिवार दोपहर तीन बजे अडवाड़ा गांव पहुंचे।एक ही अर्थी पर तीनों भाई-बहन के शवों को घर से श्मशान घाट तक ले जाया गया। इस दौरान पूरा गांव गमगीन होकर रोने लगा। सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण और आसपास के लोग अंतिम संस्कार में शामिल हुए। थाना प्रभारी मोहन डावर अपने स्टाफ के साथ सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए मौजूद थे। राजस्व विभाग के अधिकारी और चौकीदार भी उपस्थित रहे।ग्रामीणों के अनुसार, महिला ने अपने तीनों बच्चों को चाय में दवा मिलाकर पिलाई थी और उन्हें घर में बंद करना चाहती थी।
आलीराजपुर में एक चिता पर तीन बच्चों का अंतिम संस्कार

