रायपुर छत्तीसगढ़ की सड़के रोज खून से लाल हो रही है. सडको पर तेज रफ्तार लोगो की जान ले रही है. छत्तीसगढ़ के रायपुर और कोरबा में हुए अलग-अलग सड़क हादसों में 5 लोगों की मौत हो गई। राजधानी रायपुर के विधानसभा रोड में गुरुवार रात बाइक सवार युवक ने साइकिल सवार पति पत्नी को इतनी जोरदार टक्कर मारी कि तीनों दूर दूर तक फेंका गए। तीनों ने दम तोड़ दिया। घटना के बाद ग्रामीणों मौके पर पहुंचे। जहां तीनों सड़क पर खून से लथपथ थे। इनमें 2 युवकों ने ग्रामीणों के सामने दम तोड़ दिया। महिला की भी मौत हो गई। मामला विधानसभा थाना क्षेत्र का है।
दूसरी घटना कोरबा के कटघोरा की है, जहां किसी अज्ञात गाड़ी ने ओवरटेक के दौरान दो कारों को टक्कर मारी। घटना में दोनों कारें डिवाइडर से जा टकराई। इसमें एक कार में सामने बैठे 2 लोगों की मौत हुई है। जबकि अन्य 5 लोग घायल हुए है। इनमें दो की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना मोरगा चौकी इलाके की है।
बीती रात शुभम यादव 28साल अपनी बाइक (क्रमांक 04 QL में दोस्त लव के साथ रायपुर से अपने घर मांढर जा रहा था। बरौदा के आगे रात करीब 8 बजे अंधेरे में साइकिल सवार पति-पत्नी आ रहे थे। इसी दौरान दोनों की जोरदार टक्कर हो गई। जिससे चारों दूर फेंका गए।
टक्कर इतनी भयावह थी की गिरने कै बाद खून से लथपथ होकर सभी तड़पने लगे। साइकिल सवार टेकारी निवासी भोजराम विश्वकर्मा 58 साल और उसकी पत्नी प्यारी विश्वकर्मा 53साल की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि बाइक सवार दोनों दोस्तो की सांसे चल रही थी , घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई थी। कुछ देर के लिए यातायात भी प्रभावितहो गया युवको तडपते देख लोग दोनों को पास के लक्ष्मीनरायण अस्पताल ले गए, जहां से शुभम को बालाजी अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जबकि दोस्त का इलाज जारी है।
इसी तरह कोरबा के केंदई नेशनल हाईवे पर झरना मोड़ के पास रात करीब 12 बजे एक अज्ञात वाहन ओवरटेक के दौरान दो कारों को जबरदस्त टक्कर मारते हुए आगे निकल गई। तभी दोनों कारें डिवाइडर से जा टकराई।
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि, दोनों कारें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। दोनों गाड़ियों के एयरबैग खुल गए थे। इसमें आल्टो कार सवार 2 लोगों की मौत हुई है। जबकि 5 लोग घायल हो गए। घायलों में 2 की हालत गंभीर है। उन्हें बिलासपुर रेफर किया गया है। जानकारी के मुताबिक आल्टो कार में चार लोग सवार थे, जिनमें 2 की मौत हो गई और दो गंभीर रूप से घायल हैं। ये सभी कोरबी क्षेत्र सरमा गांव के रहने वाले थे। मदनपुर गांव रिश्तेदार के यहां गए थे। लौटते समय हादसा हुआ। मृतकों में इंद्रजीत गोड़ और धनपत यादव शामिल है। वहीं, दूसरी कार में तीन लोग सवार थे, जिनमें 2 गंभीर हैं।घायलों को एंबुलेंस के जरिए पोड़ी उपरोड़ा स्थित स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया था। पुलिस मामले में आगे जांच कर रही है।
पिछले 15 दिनों में रायपुर जिला .बलौदा बाजार ,कोरबा राजनाद्गाव जिले में 50 से अधिक लोग सड़क हादसे में जान गवा चुके है .वही दर्जन से भी अधिक लोग गयल हुए है.इनमे कुछ लोग अपाहिज हो गए है..ज्यादातर हादसे NH पर तेज रफ्तार के चलते हुए है..

