Friday, February 13, 2026
Homeछत्तीसगढ़सुपर फास्ट:छत्तीसगढ़ के साथ देश की 10 बड़ी खबरे

सुपर फास्ट:छत्तीसगढ़ के साथ देश की 10 बड़ी खबरे

छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर से रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहाँ एक सौतेले पिता ने अपनी ही नाबालिग बेटी से दुष्कर्म किया और नाबालिग 8 महीने की प्रेग्नेंट हो गई। इस पूरे मामले के सामने आते ही पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पूरा मामला बिलासपुर के बिल्हा थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि पीड़िता छात्रावास में रहकर पढ़ाई कर रही थी और कुछ दिनों से उसकी तबीयत खराब होने पर उसे अस्पताल ले जाया गया, जहाँ चिकित्सकीय जांच में उसके गर्भवती होने की पुष्टि हुई। इसके बाद मामला पुलिस तक पहुँचा।पूछताछ के दौरान नाबालिग ने अपने सौतेले पिता पर गंभीर आरोप लगाए। आरोपी को भनक लगते ही वह फरार हो गया।

नाबालिग बेटी हुई 8 महीने की प्रेग्नेंट,सौतेले पिता ने की दरिंदगी

भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के 18वें मैच में नामीबिया को 93 रन से हरा दिया है। वर्ल्डकप में टीम इंडिया की यह लगातार दूसरी जीत है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने 9 विकेट के नुकसान पर 209 रन बनाए थे। भारत ने आखिरी 4 रन बनाने में 5 विकेट गंवा दिए थे। ईशान किशन ने 61 और हार्दिक पंड्या ने 52 रन बनाए। नामीबिया से कप्तान जेरार्ड इरासमस ने 4 विकेट लिए। 210 रन का टारगेट चेज करने उतरी नामीबिया की टीम 18.2 ओवर में 116 रन पर ऑलआउट हो गई। वरुण चक्रवर्ती ने 3, अक्षर और हार्दिक ने 2-2 विकेट लिए। नामीबिया की ओर से लौरेन स्टीनकैंप ने सबसे ज्यादा 29 रन बनाए।

भारत लगातार दूसरा मैच जीता, नामीबिया 93 रन से हारा

सक्ती जिलेमें  एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां एक युवक ने अचानक गोंडवाना एक्सप्रेस ट्रेन के सामने छलांग लगा दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि युवक पटरी के नीचे गिर गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया जा रहा है कि युवक ने रेलवे फाटक के पास अपनी बाइक खड़ी की और सामने से आ रही ट्रेन के सामने कूद गया। मौके पर मौजूद लोगों को जैसे ही घटना की जानकारी मिली, ट्रेन रोकी गई और घायल युवक को बाहर निकालकर इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया।प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, टक्कर के तुरंत बाद ट्रेन चालक ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन रोक दी। आसपास के लोगों ने तत्परता दिखाते हुए युवक को ट्रेन के नीचे से बाहर निकाला और निजी एंबुलेंस से अस्पताल भेजा। लेकिन रास्ते में ही युवक ने दम तोड़ दिया।

सक्ती में लोगों ने देखा Live सुसाइड..ट्रेन के आगे लगा दी छलांग

रायपुर के देवपुरी स्थित गोदड़ीवाला धाम में 12 फरवरी को संत बाबा गेलाराम साहेब के जन्मोत्सव पर 5 जोड़ों का निशुल्क सिंधी सामूहिक विवाह, 60 बटुकों का जनेऊ संस्कार और एक बालक का मुंडन संस्कार हुआ।कार्यक्रम पूज्य गोदड़ीवाला धाम, छत्तीसगढ़ जनरल सिंधी प्रदेश पंचायत के संयुक्त तत्वावधान में संत बाबा हरदासराम साहेब और संत बाबा गेलाराम साहेब के आशीर्वाद, महंत अम्मा मीरा देवी के सानिध्य में आयोजित हुआ। संत साईं युधिष्ठिर लाल और संत महामंडलेश्वर स्वामी अनंतानंदगिरी विशेष रूप से उपस्थित रहे।समारोह का मुख्य आकर्षण 5 दूल्हों की विंटेज कार में निकली शाही बारात रही, जिसे देखने बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विवाह व संस्कार विधियां संपन्न कराई गईं। समाज की ओर से नवविवाहित जोड़ों को नवजीवन की शुरुआत के लिए 100 उपहार भेंट किए गए।

गोदड़ीवाला धाम से 60 बटुकों का जनेऊ संस्कार

मध्य प्रदेश के ग्वालियर ज़िले में जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहे एक 9 साल के मासूम बच्चे यशवर्धन राठौर ने अपने खून से पत्र लिखकर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से न्याय की गुहार लगाई है। तीसरी कक्षा में पढ़ने वाले इस मासूम ने शहर के एक नामी डॉक्टर पर बिना डिग्री-डिप्लोमा के दवाओं का अत्यधिक डोज देने और उसके शरीर में गंभीर बीमारी पैदा करने का आरोप लगाया है। ग्वालियर एयरपोर्ट पर सिंधिया ने बच्चे के खून से लिखे पत्र को स्वीकार किया और पिता-पुत्र को जल्द कार्रवाई का ठोस आश्वासन दिया। बच्चे के पिता मोनू राठौर का आरोप है कि पास पहुंचे थे। r 2024 तक चले इसइलाज के दौरान मासूम को दवाओं के हैवी डोज और स्टेरॉयड दिए गए, जिससे आराम मिलने के बजाय यशवर्धन के पूरे बाल गायब हो गए, आंखों की रोशनी कम हो गई और दांत टेढ़े होने लगे।

बिना डिग्री वाले डॉक्टर ने दिया दवाओं का ओवरडोज

जशपुर जिले के गम्हरिया क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग-43 पर सुबह हिट एंड रन की घटना में दो वाहन मिस्त्रियों की मौत हो गई। मॉर्निंग वॉक पर निकले दोनों मिस्त्रियों को तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में एक अन्य व्यक्ति भी घायल हुआ है, जिसका इलाज जारी है। घटना के बाद आरोपी वाहन चालक मौके से फरार हो गया। गम्हरिया निवासी अब्दुल लकड़ा मिस्त्री और हिरा राम मिस्त्री सुबह टहलने निकले थे। उनके साथ एक अन्य व्यक्ति भी था। NH-43 पर तेज गति से आ रही एक पिकअप ने तीनों को टक्कर मार दी। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन अब्दुल लकड़ा मिस्त्री और हिरा राम मिस्त्री ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।दोनों मृतक पेशे से वाहन मिस्त्री थे। घटना की सूचना मिलते ही परिजन और स्थानीय लोग अस्पताल पहुंचे। हादसे के बाद पिकअप चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया।

मॉर्निंग वॉक पर निकले 2 मैकेनिक की मौत

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में एयरगन का खुलेआम प्रदर्शन कर सोशल मीडिया पर रील अपलोड करने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। युवक एयरगन लेकर कार से उतरते हुए वीडियो बना रहा था और उसे इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया गया था। जानकारी मिलते ही पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को पकड़ लिया।मामला धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र का है। जानकारी के अनुसार, एसएसपी शशि मोहन सिंह को कुछ दिन पहले सूचना मिली थी कि इंस्टाग्राम पर didar.Ali.927 आईडी पर एक व्यक्ति ने गन के साथ रील बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड की है। मामले को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी ने कार्रवाई के निर्देश दिए।

 एयरगन लेकर कार से उतरते युवक बनाया VIDEO

कोरबा जिले के लाफा जंगल में सूअर पकड़ने के लिए लगाए गए तार के फंदे में एक तेंदुआ फंस गया। ग्रामीणों की सूचना पर वन विभाग की टीम ने रात में ही रेस्क्यू अभियान शुरू किया।तेंदुए को फंदे से सुरक्षित निकालना मुश्किल था, इसलिए वन विभाग ने उसे ट्रेंकुलाइजेशन की अनुमति मांगी। रायपुर से अनुमति मिलने के बाद कुमार निशांत, डॉ. चंदन और कानन पेंडारी, बिलासपुर की रेस्क्यू टीम मंगलवार रात करीब 10 बजे मौके पर पहुंची।फंदे में फंसे तेंदुए को छटपटाते देख उसे पहले ट्रेंकुलाइज कर बेहोश करने का निर्णय लिया गया। तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद तेंदुए को फंदे से सुरक्षित बाहर निकाला गया। उसके पेट और पिछले हिस्से में चोटें थीं, जिसका प्राथमिक उपचार किया गया।

कोरबा में सूअर के फंदे में फंसा तेंदुआ,रेस्क्यू कर छोड़ा

बलौदाबाजार के गिधपुरी थाना क्षेत्र में एक 30 वर्षीय युवक ने पुलिया से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। यह घटना जुनवानी से चिखली मार्ग पर स्थित एक पुलिया के पास गुरुवार को हुई। मृतक की पहचान टिकेश्वर उर्फ गोलू कुमार टंडन (30 वर्ष), निवासी ग्राम धाराशिव, थाना लवन के रूप में हुई है।पुलिया की रेलिंग से लटकती लाश देखकर राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। गिधपुरी पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई शुरू की।प्रारंभिक जांच में मृतक के पास से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। पुलिस आत्महत्या के कारणों का पता लगाने के लिए परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है।

 बलौदाबाजार में युवक ने पुलिया से फंदा लगाकर आत्महत्या की

जशपुर जिले में गुरुवार को एक सड़क दुर्घटना में 20 से अधिक यात्री घायल हो गए। यहां एक यात्री बस और तेज रफ्तार अजाक्स मिक्सर मशीन के बीच आमने-सामने की टक्कर हो गई। घायलों में कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है। यह घटना बगीचा थाना क्षेत्र अंतर्गत रौनी घाट की है।यात्री बस बगीचा से कुसमी की ओर जा रही थी। रौनी घाट पहुंचते ही बस की सामने से आ रही अजाक्स मिक्सर मशीन से सीधी टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बस का अगला हिस्सा बुरी तरह डैमेज हो गया, जिससे यात्रियों को गंभीर चोटें आई।

जशपुर के रौनी घाट में बस-मिक्सर की आमने-सामने टक्कर
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments