छत्तीसगढ़

CG News; स्पा की आड़ में सेक्स रैकेट कमरों में सदिंग्ध हालत में मिली लडकियाँ और आपतिजनक सामान. .होटल मैनेजर सहित 5गिरफ्तार 

रायगढ़-छत्तीसगढ़ के रायगढ़ की कोतवाली पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त टीम ने शहर के सितारा होटल स्थित ट्रिनिटी ग्रैंड की सातवीं मंजिल में संचालित सनराइज स्पा में छापेमार कार्रवाई की है। रेड के दौरान स्पा के अलग-अलग कमरों में तीन युवतियां पाई गईं। कार्रवाई के दौरान स्पा में आपतिजनक वस्तुए बरामद की गई हैं।मामले में पुलिस ने स्पा सेंटर संचालक विनयकांत और होटल मैनेजर देवेंद्र सिंह को गिरफ्तार किया है। इसके अलावा स्पा में मौजूद युवतियों से भी पूछताछ की जा रही है।

दरअसल पुलिस को लंबे समय से शहर में संचालित स्पा सेंटरों में संदिग्ध गतिविधियों की शिकायतें मिल रही थीं। इन्हीं शिकायतों के आधार पर पुलिस ने योजना बनाकर सन राइज स्पा में प्वाइंटर को ग्राहक बनाकर रुपए देकर स्पा सेंटर भेजा गया कुछ देर बाद प्वाइंटर से पुलिस को जैसे ही सिग्नल मिला पुलिस ने होटल में दबिश दी। कार्रवाई के दौरान स्पा में संदिग्ध गतिविधिया पाए जाने की पुष्टि हुई।  सातवीं मंजिल में संचालित होने वाले स्पा सेंटर में इस मामले में पुलिस ने कुल पांच लोगों को हिरासत में लिया है, जिनमें से दो आरोपियों के खिलाफ पीटा एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक मोबाइल पुलिस द्वारा दिए गए कैश 6 हजार रूपए स्पा केंद्र से संबंधित दस्तावेज ग्राहकों का रजिस्टर के साथ किराया नामा दस्तावेज जप्त किया है. स्पा संचालक विनयकांत बरगट दुर्ग जिला के जूना  दोहिया रोड एकता चौक के पास का रहने वाला है .पुलिस ने आरोपी संचालक हुआ होटल मैनेजर देवेंद्र सिंह के खिलाफ धारा 3.4.5.6.7 अनैतिक देह व्यापार पिटा अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है.

आपको बता दे कि छत्तीसगढ़ में स्पा सेंटर के आड़ में जिस्म फिरोशी का धंधा तेजी के साथ बढ़ता जा रहा है भिलाई में पुलिस ने कई बार स्पा सेंटर में छापा मारकर सेक्स रैकेट का खुलासा किया है राजधानी रायपुर में भी स्पा सेंटर की आड़ में सेक्स रैकेट चलाने का धंधा चलाने वालों पर कार्रवाई की जा चुकी है कुछ दिन पहले ही बिलासपुर में भी स्पा सेंटर में छापा मारा गया था.रायगढ़ से VCN टाइम्स की रिपोर्ट

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button