दंतेवाड़ा: छत्तीसगढ़के दंतेवाडा जिले से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आई है। यहां भाजपा नेता और जिला पंचायत उपाध्यक्ष अरविंद कुंजाम एक बार फिर से विवादों में घिर गए हैं। अरविंद कुंजाम के खिलाफ शासकीय कार्य में रुकावट डालने के आरोप में एफआईआर दर्ज की गई है। जिला पंचायत उपाध्यक्ष अरविंद कुंजाम पर शासकीय कर्मचारियों से अभद्रता, गाली गलौज और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। भांसी थाना पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार, यह पूरा मामला भांसी थाना क्षेत्र के सातधार चौक के पास का बताया जा रहा है।जिला पंचायत उपाध्यक्ष अरविंद कुंजाम के बीच सड़क पर रक ट्रक को रोककर उसमे सवार लोगों से बहस कर रहे थे। ट्रक के सड़क पर खड़े हो जाने से दोनों ओर से यातायात पूरी तरह ठप हो गया। राहगीरों और वाहनचालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
जब ट्रक चालक से बहस कर रहे थे उसी दौरान सुकमा जिले से शासकीय कार्य के लिए दंतेवाड़ा जा रही पुलिस विभाग की एफएसएल टीम भी मौके पर पहुंच गई। इस टीम में क महिला कर्मचारी, दो वैज्ञानिक अधिकारी, एक कांस्टेबल और वाहन चालक शामिल थे। सड़क पर जाम होने के कारण वाहन चालक ने पहले हॉर्न बजाय और सड़क खाली नहीं होने पर सायरन बजाना शुरू किया। अरविंद कुंजाम पर आरोप है कि, सायरन बजते ही अरविंद और उनके साथी भड़क गए। इसके बाद सभी ने मिकलक सरकारी वाहन को रोका और एफएसएल टीम से उलझ गए। इस मामले में अब एफआईआर दर्ज कर ली गई है और पुलिस की टीम जांच में जुट गई है

