छत्तीसगढ़

दर्दनाक हादसा राजनांदगांव के सोमनी में बाइक और लोडिंग वाहन की टक्कर:तीन लोगों की मौत, दो बच्चे गंभीर रूप से घायल

राजनांदगांव-छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव  जिले में शनिवार रात एक बड़ा हादसा हो गया। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि 2 बच्चे से घायल हो गए। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया। घटना के बाद अफरातफरी का माहौल हो गया।

मिली जानकारी के अनुसार, घटना सोमनी थाना क्षेत्र का है। दरअसल, बाइक में सवार होकर पांच लोग जा रहे थे। जिसमें 2 बच्चे भी शामिल थे। इसी दौरान एक लोडिंग वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसा इतना दर्दनाक था कि मौके पर ही बाइक सवार तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि 2 बच्चे घायल हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दी है और घायल दोनों बच्चे को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। फिलहाल मृतकों की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस सभी की पहचान करने में जुट गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button