छत्तीसगढ़

पढ़ाई छोड़कर पानी ढो रहे प्राइमरी स्कूल के बच्चे, वजन से भारी ड्रमों से जूझते दिखे छात्र

बिलासपुर- छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर में जिला शिक्षा विभाग एक बार फिर सवालों के घेरे में आ गया है। यहाँ प्राइमरी स्कूल के छोटे बच्चों को पढ़ाने के बजाय उनसे पानी भरवाया जा रहा है। छात्र अपने से बड़े ड्रम में पानी भरते नज़र आ रहे हैं। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर अब तेज़ी से वायरल हो रहा है। वीडियो के सामने आते ही हड़कंप मच गया।

मिली जानकारी के अनुसार, पूरा मामला मस्तूरी के ओखर गाँव के प्राइमरी स्कूल का है। यहाँ छोटे बच्चों से पानी भरवाया जा रहा है।छात्र खुद से बड़े ड्रम के साथ जूझते हुए पानी ढो रहे हैं। छोटे बच्चों का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है। इस पूरे वीडियो के सामने आते ही हड़कंप मच गया है। वीडियो के वायरल होते ही जिला शिक्षा विभाग फिर से सवालों के घेरे में आ गया है।

आपको बता दें कि यह पहला मामला नहीं है जब स्कूल के छात्रों से ऐसे काम कराए जा रहे हैं। इससे पहले सोशल मीडिया पर सूरजपुर से भी ऐसा मामला सामने आ चुका है, जहाँ कांग्रेस नेता विक्रांत भूरिया के स्वागत कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष शशि सिंह ने स्कूली बच्चों को सड़क पर खड़ा करके उनका स्वागत कराया था। इतना ही नहीं, छात्रों से स्कूल टाइम पर नेता का स्वागत कराने के साथ-साथ उनसे ‘हसदेव बचाओ’ के नारे भी लगवाए गए थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button