छत्तीसगढ़

रायपुर पहुंचे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, सीएम साय और डिप्टी सीएम शर्मा ने किया स्वागत,2 महीने में दूसरा छत्तीसगढ़ दौरा,

रायपुर-केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह तीन दिवसीय दौरे पर छत्तीसगढ़ पहुंच गए हैं। यहां रायपुर एयरपोर्ट में सीएम साय, डिप्टी सीएम विजय शर्मा समते कई मंत्रियों ने उनका स्वागत किया। जिसके बाद अमित शाह मेफेयर के लिए रवाना होंगे।बता दें कि शाह का 2 महीने में यह दूसरा छत्तीसगढ़ दौरा है। अमित शाह आज (7 फरवरी) से 3 दिवसीय दौरे पर रहेंगे।

तय कार्यक्रम के अनुसार, शाह आज रात मेफेयर होटल में हाई लेवल मीटिंग लेंगे।बताया जा रहा है कि इस बैठक में राज्य और केंद्र की सुरक्षा एंजेसियों के सीनियर अधिकारी शामिल होंगे। नक्सलवाद को समाप्त करने की समय-सीमा (डेट लाइन) को लेकर रणनीति पर चर्चा की जाएगी और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जाएंगे। छत्तीसगढ़ में नक्सली खात्मे की डेडलाइन को 52 दिन बचे है। ऐसे में यह बैठक काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही है। इसके बाद अमित शाह बस्तर के लिए निकलेंगे, जहां वे पंडुम महोत्सव के समापन कार्यक्रम में शामिल होंगे।

इसके बाद सोमवार को गृह मंत्री रायपुर सेजगदलपुर रवाना होंगे। जगदलपुर में वे बस्तर पडुम कार्यक्रम में शामिल होंगे। कार्यक्रम में सहभागिता के बाद गृह मंत्री अमित शाह जगदलपुर से ही दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे।

अमित शाह का दौरा कार्यक्रम

7 फरवरी रात 8 बजे -अधिकारियों के साथ बैठक, होटल मेंफेयर में हाई लेवल मीटिंग. राज्य और केंद्र की सुरक्षा एजेंसियों के वरिष्ठ अधिकारी रहेंगे मौजूद .

8 फरवरी सुबह 10:30 बजे रायपुर होटल मेफेयरमें नक्सलवाद पर उच्च स्तरीय सुरक्षा समीक्षा, 31 मार्च डेट लाइन से पहले अंतिम सुरक्षा समीक्षा मानी जा रही है, बैठक में छत्तीसगढ़, तेलंगाना महाराष्ट्र, उड़ीसा के नक्सल प्रभावित इलाकों की स्थिति पर चर्चा… ऑपरेशन प्रगति और इंटेलिजेंस इनपुट्स की समीक्षा.. शाम 4:30 बजे होटल मेंफेर में राष्ट्रीय कानक्लेव में शिरकत..

9 फरवरी बस्तर जगदलपुर- सुबह 11:45 बजे बस्तर दौरे पर रवाना होंगे .बस्तर पंडुम महोत्सव 2026 के समापन समारोह में होंगे शामिल.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button