तिल्दा नेवरा: तिल्दा नेवरा में आज 1 फरवरी से 7 जनवरी तक मानस विदुषी पूज्य देवी चंद्रकला की संगीतमयी रामकथा का आयोजन नेवरा में होने जा रहा है. यह आयोजन स्वर्गीय सोनचंद वर्मा स्मृति फाउंडेशन के तत्वाधान में पुष्पराज वर्मा के सयोजन तथा,प्रदेश के कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा के सानिध्य में कथा स्थल बीएनबी मैदान होगा. राम कथा प्रतिदिन दोपहर 1 बजे से शाम 5 तक चलेगी… इसके पहले सुबह 11 बजे श्री राम चरित मानस की गायत्री मंदिर से भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी. मुख्य मार्गो से गुजर कर यह शोभा यात्राहाई स्कुल मैदान पर बनाये गए कथा स्थल में पहुंचेगी। जिसके तुरंत बाद राम कथा का शुभारम्भ होगा।
रामकथा में पधारने वाले श्रोताओं के लिए भव्य पाडाल बनाया गया है। जिसमें एक साथ 10 हजार से अधिक लोगों के बैठने की व्यवस्था है। यहां प्रतिदिन दोपहर 1 बजे से शाम 5 बजे तक विदुषी देवी चंद्रकला अपनी सुमधुर वाणी से भक्तों को प्रभु श्री राम की कथा का रसपान कराएंगी.
रविवार से शनिवार 7 फरवरी तक श्री राम कथा में कथा वाचक मानस विदुषी देवी चंद्रकला पहले दिन 1 फरवरी को श्री राम कथा महिमा रसपान कराएगी.,2 फरवरी सोमवार को ,शिव पार्वती विवाह,3 फरवरी मंगलवार,श्री श्री राम जन्मोत्सव ,4 फरवरी बुधवार-सीताराम विवाहोत्सव 5 फरवरी गुरुवार ,वन गमन केवट समाज,6 फरवरी शुक्रवार- भरत चरित्र,7 फरवरी शनिवार-लंका दहन श्री रामराज्याभिशेक की संगीतमय कथा का वर्णन करेगी .सभी भक्तो से कथा का रसपान करने का आग्रह सयोजक एव आयोजक पुष्पराज वर्मा स्वर्गीय सोमचंद वर्मा स्मृति फाउंडेशन के द्वरा किया गया है ..

