Tuesday, February 3, 2026
Homeछत्तीसगढ़शादी के दबाव से तंग आकर प्रेमी ने उठाया खौफनाक कदम, प्रेमिका...

शादी के दबाव से तंग आकर प्रेमी ने उठाया खौफनाक कदम, प्रेमिका को मौत के घाट उतारा

कांकेर-प्रदेश में अपराध के कड़े कानून बनाए गए हैं। बावजूद इसके ऐसी घटना कम होने के बजाए और बढ़ते ही जा रहा है। लगातार अपराधियों के हौसले बुलंद होते जा रहा है। ऐसा ही एक मामला कांकेर जिले के पंखाजूर  से सामने आया है, जहां एक युवक ने अपने ही प्रेमिका की हत्या कर मौत के घाट उतार दिया और शव को जंगल झाड़ियों में फेंक दिया। घटना के बाद अब इलाके में सनसनी फैली हुई है।

मिली जानकारी के अनुसार, घटना 16 नवंबर 2025 की है। बताया जा रहा है कि युवती लगातार युवक को शादी की बात कहती थी। जिससे परेशान युवक ने अपने नाबालिग दोस्त के साथ प्रमिका की गला घोंटकर हत्या कर दिया और शव को जंगल में फेंक दिया। मृतिका की पहचान संगीता उसेंडी के रूप में हुई।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मामले की जांच में जुटी और कुछ दिन पहले पुलिस ने बड़ेकापसी के जंगल से कंकाल को बरामद किया। जिसके बाद पुलिस ने मामले को संज्ञान में लेते हुए अब दोनों आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और दोनों से पूछताछ कर आगे की कार्रवाई कर रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments